Indian students face considerable competition for MBBS abroad, especially when they fail to secure admission in Indian medical colleges. With private medical colleges being too expensive, many opt for studying MBBS abroad at a lower cost. Scholarships from colleges, foundations, business organizations, and government are available for students seeking MBBS abroad. This article highlights scholarships, including China’s 'Capital Medical University' scholarship which offers financial support to international students.
Scholarship For MBBS Abroad: भारतीय छात्रों के बीच एमबीबीएस को लेकर काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिलता है। आलम ये है कि अगर किसी छात्र को भारत के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं मिलता है, तो वे विदेश का रुख कर लेते हैं। ज्यादातर छात्र प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में दाखिला इसलिए नहीं लेते हैं, क्योंकि इनकी फीस बहुत ज्यादा होती है। इससे कम पैसे में वे विदेश से एमबीबीएस कर सकते हैं। हालांकि, विदेश से पढ़ना भी बहुत ज्यादा किफायती नहीं होता है। MBBS In Russia: जानिए रूस से एमबीबीएस करने के क्या है 5 बड़े फायदे? रूस से लेकर जॉर्जिया जैसे देशों में मेडिकल की पढ़ाई का खर्चा 30 से 40 लाख रुपये तक हो सकता है। ऐसे में छात्रों के पास जब अच्छा बजट होगा, तभी वे इन देशों की यूनिवर्सिटीज में एडमिशन ले पाएंगे। यही वजह है कि बहुत सी ऐसी भी स्कॉलरशिप हैं, जो छात्रों को विदेश में एमबीबीएस करने के लिए दी जाती हैं। इनमें से कुछ कॉलेजों, फाउंडेशन, बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन द्वारा दी जाती हैं, तो कुछ को सरकार खुद देती है। आइए आज इन्हीं स्कॉलरशिप के बारे में जानते हैं। बीजिंग सरकार की एमबीबीएस स्कॉलरशिपचीन की 'कैपिटल मेडिकल यूनिवर्सिटी' अंतरराष्ट्रीय छात्रों को बीजिंग सरकार की एमबीबीएस स्कॉलरशिप मुहैया कराती है। ये स्कॉलरशिप उन सभी मेडिकल स्टूडेंट्स को मिलती है, जो चीन की किसी सरकारी यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहते हैं। अगर आपने बैचलर्स के लिए अप्लाई किया है तो इस स्कॉलरशिप को पाने पर हर अकेडमिक ईयर 20,000 युआन मिलेंगे। मास्टर डिग्री के लिए 30,000 युआन की स्कॉलरशिप मिलेगी।ग्लोबल स्टडी अवार्डग्लोबल स्टडी अवार्ड के जरिए दुनियाभर के छात्रों को विदेश में पढ़ने का मौका मिलता है। ब्रिटिश काउंसिल, इंटरनेशनल स्टूडेंट आइडेंटिटी कार्ड एसोसिएशन और स्टडी पोर्टल्स मिलकर यह स्कॉलरशिप देते हैं। ये स्कॉलरशिप साल में सिर्फ दो ही छात्रों को दी जाती है। इस स्कॉलरशिप को पाने वाले छात्र को 10,000 पाउंड यानी लगभग 11 लाख रुपये दिए जाएंगे। स्कॉलरशिप के पैसे का इस्तेमाल छात्र अपनी फीस और रहने-खाने का खर्च उठाने के लिए कर सकते हैं। वाइस-चांसलर इंटरनेशनल MBBS स्कॉलरशिप, सिडनी यूनिवर्सिटीऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी की तरफ से पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को हर साल वाइस-चांसलर इंटरनेशनल MBBS स्कॉलरशिप दी जाती है। आपकी रैंक के हिसाब से आपको अलग-अलग स्कॉलरशिप मिल सकती है। ये स्कॉलरशिप चार तरह की है। पहली पूरे साल के लिए 40,000 डॉलर , जो हर सेमेस्टर में दो किश्तों में मिलेगी। दूसरी एक सेमेस्टर के लिए 20,000 डॉलर , तीसरी एक सेमेस्टर के लिए 10,000 डॉलर और चौथी एक सेमेस्टर के लिए 5,000 डॉलर । एल्गोमा यूनिवर्सिटी चांसलर अवार्डकनाडा में मेडिकल की पढ़ाई के लिए भी स्कॉलरशिप दी जाती है। एल्गोमा यूनिवर्सिटी चांसलर अवार्ड के तहत स्कॉलरशिप उन होनहार छात्रों को दी जाती है, जो कनाडा में पढ़ाई करना चाहते हैं। फर्स्ट ईयर के विदेशी छात्रों को 5,000 डॉलर प्रति वर्ष मिलेंगे। दुनिया भर के छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस तरह भारतीय छात्र भी इस स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबिल हैं।NCI मास्टर्स एज स्कॉलरशिपआयरलैंड भी एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए दुनिया के बेहतरीन देशों में से एक है। यहां पर धीरे-धीरे भारतीय छात्रों की संख्या बढ़ रही है। NCI मास्टर्स एज स्कॉलरशिप स्थानीय और विदेशी दोनों छात्रों के लिए है जो नेशनल कॉलेज ऑफ आयरलैंड में MBBS करना चाहते हैं। इस स्कॉलरशिप में आपकी आधी फीस माफ हो जाएगी।.
Scholarship For MBBS Abroad: भारतीय छात्रों के बीच एमबीबीएस को लेकर काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिलता है। आलम ये है कि अगर किसी छात्र को भारत के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं मिलता है, तो वे विदेश का रुख कर लेते हैं। ज्यादातर छात्र प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में दाखिला इसलिए नहीं लेते हैं, क्योंकि इनकी फीस बहुत ज्यादा होती है। इससे कम पैसे में वे विदेश से एमबीबीएस कर सकते हैं। हालांकि, विदेश से पढ़ना भी बहुत ज्यादा किफायती नहीं होता है।MBBS In Russia: जानिए रूस से एमबीबीएस करने के क्या है 5 बड़े फायदे? रूस से लेकर जॉर्जिया जैसे देशों में मेडिकल की पढ़ाई का खर्चा 30 से 40 लाख रुपये तक हो सकता है। ऐसे में छात्रों के पास जब अच्छा बजट होगा, तभी वे इन देशों की यूनिवर्सिटीज में एडमिशन ले पाएंगे। यही वजह है कि बहुत सी ऐसी भी स्कॉलरशिप हैं, जो छात्रों को विदेश में एमबीबीएस करने के लिए दी जाती हैं। इनमें से कुछ कॉलेजों, फाउंडेशन, बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन द्वारा दी जाती हैं, तो कुछ को सरकार खुद देती है। आइए आज इन्हीं स्कॉलरशिप के बारे में जानते हैं। बीजिंग सरकार की एमबीबीएस स्कॉलरशिपचीन की 'कैपिटल मेडिकल यूनिवर्सिटी' अंतरराष्ट्रीय छात्रों को बीजिंग सरकार की एमबीबीएस स्कॉलरशिप मुहैया कराती है। ये स्कॉलरशिप उन सभी मेडिकल स्टूडेंट्स को मिलती है, जो चीन की किसी सरकारी यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहते हैं। अगर आपने बैचलर्स के लिए अप्लाई किया है तो इस स्कॉलरशिप को पाने पर हर अकेडमिक ईयर 20,000 युआन मिलेंगे। मास्टर डिग्री के लिए 30,000 युआन की स्कॉलरशिप मिलेगी।ग्लोबल स्टडी अवार्डग्लोबल स्टडी अवार्ड के जरिए दुनियाभर के छात्रों को विदेश में पढ़ने का मौका मिलता है। ब्रिटिश काउंसिल, इंटरनेशनल स्टूडेंट आइडेंटिटी कार्ड एसोसिएशन और स्टडी पोर्टल्स मिलकर यह स्कॉलरशिप देते हैं। ये स्कॉलरशिप साल में सिर्फ दो ही छात्रों को दी जाती है। इस स्कॉलरशिप को पाने वाले छात्र को 10,000 पाउंड यानी लगभग 11 लाख रुपये दिए जाएंगे। स्कॉलरशिप के पैसे का इस्तेमाल छात्र अपनी फीस और रहने-खाने का खर्च उठाने के लिए कर सकते हैं। वाइस-चांसलर इंटरनेशनल MBBS स्कॉलरशिप, सिडनी यूनिवर्सिटीऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी की तरफ से पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को हर साल वाइस-चांसलर इंटरनेशनल MBBS स्कॉलरशिप दी जाती है। आपकी रैंक के हिसाब से आपको अलग-अलग स्कॉलरशिप मिल सकती है। ये स्कॉलरशिप चार तरह की है। पहली पूरे साल के लिए 40,000 डॉलर , जो हर सेमेस्टर में दो किश्तों में मिलेगी। दूसरी एक सेमेस्टर के लिए 20,000 डॉलर , तीसरी एक सेमेस्टर के लिए 10,000 डॉलर और चौथी एक सेमेस्टर के लिए 5,000 डॉलर । एल्गोमा यूनिवर्सिटी चांसलर अवार्डकनाडा में मेडिकल की पढ़ाई के लिए भी स्कॉलरशिप दी जाती है। एल्गोमा यूनिवर्सिटी चांसलर अवार्ड के तहत स्कॉलरशिप उन होनहार छात्रों को दी जाती है, जो कनाडा में पढ़ाई करना चाहते हैं। फर्स्ट ईयर के विदेशी छात्रों को 5,000 डॉलर प्रति वर्ष मिलेंगे। दुनिया भर के छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस तरह भारतीय छात्र भी इस स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबिल हैं।NCI मास्टर्स एज स्कॉलरशिपआयरलैंड भी एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए दुनिया के बेहतरीन देशों में से एक है। यहां पर धीरे-धीरे भारतीय छात्रों की संख्या बढ़ रही है। NCI मास्टर्स एज स्कॉलरशिप स्थानीय और विदेशी दोनों छात्रों के लिए है जो नेशनल कॉलेज ऑफ आयरलैंड में MBBS करना चाहते हैं। इस स्कॉलरशिप में आपकी आधी फीस माफ हो जाएगी।
MBBS Scholarship India Medical Education Abroad Studies Capital Medical University
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
MBBS की पढ़ाई करने वालों के लिए खुशखबरी, MP में बढ़ गई इतनी सीटें, मिलेगा फायदाMadhya Pradesh Medical Colleges: मध्य प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि एमपी में MBBS की सीटें बढ़ने वाली हैं.
और पढो »
Scholarship Scheme: छात्रों के लिए अभी-अभी आई बड़ी खबर, इस योजना में नौवीं से मास्टर्स तक मिलेगा स्कॉलरशिपPM yashasvi Yojana for Economic weaker Section Students PM Modi Scholarship Scheme: छात्रों के लिए अभी-अभी आई बड़ी खबर, इस योजना में नौवीं से मास्टर्स तक मिलेगा स्कॉलरशिप यूटिलिटीज
और पढो »
Big Blow For Indian Students, Canada Ends Fast-Track Visa Programme Amid Diplomatic TensionsCanada has officially scrapped its fast-track visa program for international students, a move that is raising concerns about the country’s international student intake and its relationship with India.
और पढो »
स्टूडेंट्स को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये, ऐसे करें स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई, जानें सारी डिटेल्सUP Scholarship For Students: यूपी के स्टूडेंट्स स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर 1000 रुपये पा सकते हैं. जानिए नियम और पात्रता समेत सबकुछ.
और पढो »
Explained: ब्रिटेन के विश्वविद्धालयों से भारतीय छात्रों का मोह क्यों भंग हो रहा है?Indian students from studying in UK:
और पढो »
MBBS seat fraud case: എംബിബിഎസ് സീറ്റ് വാഗ്ദാനം ചെയ്ത് തട്ടിപ്പ്, ഒളിവിൽ കഴിഞ്ഞത് വിവിധ സംസ്ഥാനങ്ങളിൽ; ഒടുവിൽ പിടിയിൽMBBS seat fraud case:
और पढो »
