Tips To Prevent Vomiting In Hilly Roads, : ठंड के दिनों में 25 दिसंबर से छुट्टियां शुरू होते ही कई लोग घूमने का प्लान बनाना शुरू कर देते हैं. लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें पहाड़ों पर सफर के नाम से ही घबराहट होने लगती है. सफर में होने वाली उल्टियां ट्रिप का मजा किरकिरा कर देती हैं.
अल्मोड़ा. अक्सर गाड़ी में बैठने या फिर सफर का नाम सुनते ही कई लोगों को उल्टी आना या फिर पेट की समस्या होने लगती है, चाहे पहाड़ी क्षेत्र से मैदान की ओर जाना हो या फिर मैदानी क्षेत्र से पहाड़ की ओर सफर करना हो लोगों को इन परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
सफर करने से पहले कई लोग तो इसके लिए दवाई भी खाते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान है, तो आप घरेलू उपाय से इस समस्या से निजात पा सकते हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर बताते हैं कि सफर से 1 घंटे पहले लोगों को अदरक, इलायची, पुदीने के पत्ते, तुलसी के पत्ते जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं जिससे उल्टी आनी जैसी समस्याओं से कुछ हद तक छुटकारा पा सकते हैं. जिला अस्पताल अल्मोड़ा की आयुर्वेदिक डॉक्टर गीता पुनेठा ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र से मैदान की तरफ या फिर मैदान से पहाड़ की ओर जाने वक़्त जब हम गाड़ी में बैठे होते हैं, तब हम मोशन में रहते हैं. जब लोग गाड़ी में सफर करते हैं, तो इसमें उल्टी आना, मुंह में पानी भर आना, पसीना आना के लक्षण देखने को मिलते हैं. 2 साल से छोटे बच्चों में ये मोशन थिकनेस नहीं देखने को मिलती है पर पुरुषों के अपेक्षा महिलाओं को सफर के वक्त ज्यादा दिक्कत होती हैं. अगर आप गाड़ी के फ्रंट सीट में बैठते हैं, तो आपको उल्टी जैसी समस्या कम होती है. पर गाड़ी के पीछे बैठे रहते हैं तो आपको यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. करें ये उपाय अगर आप सफर करने से 1 घंटे पहले अपने मुंह में अदरक का टुकड़ा लेकर चूसना चाहिए, छोटी या फिर बड़ी इलायची, पुदीने की पत्तियां, तुलसी की पत्ती और शंखपुष्पी जैसी आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं. जिससे आप सफर में होने वाली उल्टी जैसी दिक्कत हो से कुछ हद तक छुटकारा पा सकते हैं.
पहाड़ी रास्तों में उल्टी से बचाव के उपाय बस में उल्टी रोकने के उपाय सफर में उल्टी रोकने के उपाय अल्मोड़ा समाचार Causes Of Vomiting In Hilly Roads Measures To Prevent Vomiting In Hilly Roads Measures To Prevent Vomiting In Bus Measures To Prevent Vomiting While Travelling Almora News
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सर्दियों में इस तरह करें घर पर लगाए गुलाब की देखभाल, पूरे साल नहीं मुरझाएंगी पंखुड़ियांसर्दियों में इस तरह करें घर पर लगाए गुलाब की देखभाल, पूरे साल नहीं मुरझाएंगी पंखुड़ियां
और पढो »
सोते वक्त नाक हो जाती है बंद, करें ये उपाय, नहीं होगी सांस लेने में दिक्कतBlocked Nose Tips: नाक का बंद होना एक असहज स्थिति होती है, लेकिन इन सरल उपायों को अपनाकर आप रात को अच्छी नींद ले सकते हैं और नाक बंद होने की समस्या से राहत पा सकते हैं.
और पढो »
जमीन खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, बेचने वाला शख्स कभी नहीं कर पाएगा फ्रॉडजमीन खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, बेचने वाला शख्स कभी नहीं कर पाएगा फ्रॉड
और पढो »
Margashirsha Amavasya 2024: अमावस्या की रात करें ये उपाय, नहीं होगी अन्न-धन की कमीमार्गशीर्ष अमावस्या Margashirsha Amavasya 2024 का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में आज हम आपको मार्गशीर्ष अमावस्या के लिए कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें रात्रि के दौरान करने से आपको धन से लेकर अन्य कई समस्याओं तक में लाभ देखने को मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं मार्गशीर्ष अमावस्या के ऐसे ही कुछ...
और पढो »
Prayagraj Maha Kumbh 2025: महाकुंभ से पहले जान लें ये बातें, यात्रा में नहीं होगी परेशानी!लाइफ़स्टाइल | ट्रेवल भारत में हर 12 साल में एक बार महाकुंभ का आयोजन होता है. यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला माना जाता है, जिसमें लाखों-करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु , साधु-संत और पर्यटक आते हैं. लेकिन महाकुंभ में जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान.
और पढो »
Vastu tips for Interview: इंटरव्यू पर जाने से पहले करें ये वास्तु उपाय, मिलेगी सफलतावास्तु शास्त्र में लगभग व्यक्ति की हर समस्या का समाधान मिलता है। कई बार हममे प्रतिभा होते हुए भी हम अपनी मनपसंद जॉब पाने से चूक जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इंटरव्यू को लेकर परेशान हैं तो इसके लिए भी वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने जरूरी कार्य में सफलता हासिल कर सकते...
और पढो »
