छतरपुर बागेश्वर धाम में गुरुवार सुबह पंडाल का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल बताए गए हैं। घायलों को अस्पताल
छतरपुर बागेश्वर धाम में गुरुवार सुबह पंडाल का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल बताए गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि बारिश और आंधी के चलते ये हादसा हुआ। हादसा सुबह 7 बजे आरती के बाद हुआ। लोहे का एंगल गिरने की वजह से श्रद्धालु के सिर पर चोट लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरती के दौरान बारिश हो रही थी। इसी समय भारी भीड़ जमा हो गई। बारिश से बचने के लिए लोग शेड के नीचे पहुंचे थे। मृतक का नाम श्यामलाल कौशल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल राजेश ने बताया कि उनके ससुर लाला श्यामलाल कौशल की इस हादसे में मौत हो गई है। वहीं परिवार के 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों में पत्नी सौम्या, बच्ची पारुल, बच्ची उन्नति, पड़ोसी आर्यन, कमला हैं। इनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि हम लोगों को दर्शन के लिए जाना था पानी गिरने लगा तो भागकर पंडाल के नीचे खड़े हो गए और जब पानी बंद हो गया तभी अचानक पंडाल गिर गया और भगदड़ मच गई। हम लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई है। यहां पंडाल में तकरीबन 15 से 20 लोग नीचे दब गए तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि बड़े पापा के सिर में लोहे का पाइप लग गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम का भाई गोंविद बोला- मैं शिलांग जाकर सोनम से मिलूंगा बता दें कि कथा वाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री चार जुलाई को अपना जन्मदिन बागेश्वर धाम में मनाने वाले हैं। इसको लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ बागेश्वर धाम पहुंची हुई है। आयोजन के लिए बागेश्वर धाम को भव्य रूप से सजाया गया है। एक से तीन जुलाई तक बालाजी का दिव्य दरबार यहां लगाया जा रहा है। ये भी पढ़ें- बारिश ने बिगाड़े हालात, सड़क में धंसा LPG सिलिंडर से भरा ट्रक, 15 घंटे से तकवारी कर रहे लोग बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं.
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपनी लंबी विदेश यात्रा के बाद लौटे हैं। इसके बाद धाम में बड़े कार्यक्रम का आयोजन किय गया। इसमें विदेश से भी लोग पहुंचे हैं। बागेश्वर महाराज को एक जुलाई से 12 जुलाई तक धाम पर ही रहना है। बागेश्वर धाम पर आयोजित हो रहे 12 दिवसीय महोत्सव के शुरुआती तीन दिनों में भारी भीड़ जमा हुई है। थाना प्रभारी बोले बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रुतिया ने बताया कि घटना सुबह की है। दरवाल हॉल के सामने वॉटरप्रूफ टेंट लगा हुआ था और उसमें बहुत ज्यादा पानी भर गया था। तेज हवा और दवाब के चलते टेंट का एक हिस्सा नीचे आ गया। इसमें 8 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 4 गंभीर हैं। 4 को मामूली चोटें आई हैं।
Bageshwar Dham Accident Bageshwar Dham News Mp News Today Bageshwar Dham Canopy Collapse Devotee Dies Bageshwar Dham Bageshwar Dham Mishap Dhirendra Shastri Dham News Chhatarpur News In Hindi Latest Chhatarpur News In Hindi Chhatarpur Hindi Samachar छतरपुर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री बागेश्वर धाम हादसा
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, तीन मजदूर घायलग्रेटर नोएडा में शुक्रवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग हटाते समय एक बड़ा हादसा हो गया। हालांकि, इसमें किसी की जान नही गई। लेकिन घटना में तीन मजदूर घायल हो गए।
और पढो »
मुंबई की चलती लोकल ट्रेन से गिरे यात्री, एक व्यक्ति की मौत और आठ लोग घायलमुंबई के ठाणे जिले के मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास चलती लोकल ट्रेन से करीब 10 यात्री गिर गए. इस हादसे की जानकारी देते हुए ठाणे नगर निगम ने बताया कि इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए.
और पढो »
Gurugram Accident: सिधरावली में हाईवे पर ट्रक से कार टकराई, एक की मौत और 4 घायलगुरुग्राम के सिधरावली में मन्नत होटल के पास हाईवे पर एक ट्रक और कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार घायल हो गए। मृतक के पिता ने कार चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जबकि घायलों का इलाज चल रहा...
और पढो »
कांतारा 2 के सेट पर एक और बड़ा हादसा: शूटिंग के दौरान मिमिक्री आर्टिस्ट का निधन; एक साल में सेट पर हो चुकी ...ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' के सेट पर एक और बड़ा हादसा हो गया है। मिमिक्री कलाकार और एक्टर कलाभवन निजू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
और पढो »
Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, हेलिकॉप्टर हो गया क्रैश, 7 लोगों की मौत ...Kedarnath Dham News: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है. इस दौरान रविवार को केदारनाथ धाम में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया.
और पढो »
उमरिया में दो बाइकों जबरदस्त भिड़ंत: 2 युवकों की जान गई, एक गंभीर घायलउमरिया में दो बाइकों की भीषण टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जबलपुर रेफर किया गया है।
और पढो »
