Govt Apprentice Opportunities 2025: रक्षा अनुसंधान एंव विकास संगठन युवाओं को अपने साथ करने का बढ़िया मौका दे रहा है। इसके लिए जल्द ही आवेदन शुरू होने वाले हैं।
DRDO Apprenticeship 2025: टेक्नोलॉजी और रिसर्च फील्ड में रुचि रखने वाले युवा डीआरडीओ के साथ काम करने का शानदार चांस पा सकते हैं। जी हां, हाल ही में भारत के डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने नई अप्रेंटिसशिप भर्ती की घोषणा की है। जिसके लिए 195 सीटों पर योग्य उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया जाएगा। इस भर्ती का विज्ञापन फिल्हाल रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है। जल्द ही ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट www.
drdo.gov.in पर भी नोटिफिकेशन उपलब्ध होगा।जो उम्मीदवार फ्रेशर्स हैं और अनुभव लेना चाहते हैं, खासतौर से उनके लिए यह बढ़िया अपॉर्चुनिटी है। डीआरडीओ यह अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग अनुसंधान केंद्र इमारत के लिए शुरू करेगा। जिसके लिए 27 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे, जो अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तक चलेंगे। ऐसे में आप लास्ट डेट से पहले कभी भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।DRDO Apprentice Vacancy 2025: पद की डिटेल्स पद का नाम वैकेंसी ग्रेजुएट अप्रेंटिस 40 पद टेक्नीशियन अप्रेंटिस 20 पद आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस 135 पद कुल 195 अप्रेंटिस के लिए योग्यता क्या चाहिए? ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप पोस्ट पर किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक संबंधित विषय जैसे ECE, EEE, CSE, मैकेनिकल और केमिकल इंजीनियरिंग कर चुके अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। टेक्निकल अप्रेंटिसशिप के लिए में डिप्लोमा वाले योग्य हैं। वहीं ट्रेड अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड जैसे फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, मैकेनिक डीजल, डॉट्समैन, इलेक्ट्रॉनिक-मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रीशियन, लाइब्रेरी असिस्टेंट और COPA वाले अप्लाई कर सकते हैं। Govt Apprentice Selection Process: क्या है? आयुसीमा- अभ्यर्थियों की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। वे अभ्यर्थी जिन्होंने 2021, 2022, 2023, 2024 और 2025 में स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए गए केवल वे ही आवेदन के पात्र होंगे। स्टाइपेंड- सरकार के मानदण्डों के अनुसार स्टाइपेंड मिलेगा। अप्रेंटिशशिप की अवधि-1 वर्ष चयन प्रक्रिया- मेरिट बेस पर शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भर्ती का नोटिफिकेशन रोजगार समाचार पत्र - DRDO Apprentice Recruitment 2025 Notification PDFअप्लाई कैसे करें? बीई/बीटेक/डिप्लोमा अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए एनएटीएस 2.0 पोर्टल https://nats.education.gov. in और आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए apprenticeshipindia.gov.in पर अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहां रिसर्च सेंटर इमारत एनरोलमेंट आईडी- STLRACO00010 के जरिए आप संबंधित ट्रेड में आवेदन की प्रक्रिया शुरू करें। अपनी सामान्य जानकारी, शैक्षिक योग्यता, अंक, पता, कैटेगिरी, जेंडर समेत सभी डिटेल्स ठीक-ठीक भरें। फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके मांगे गए साइज में पोर्टल पर अपलोड करें। फॉर्म का फाइनल प्रीव्यू करें। सभी जानकारी ठीक लगने पर सब्मिट करके प्रिंट आउट निकाल लें।इस भर्ती का डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही डीआरडीओ की तरफ से जारी किया जाएगा। जिसमें अप्रेंटिसशिप से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से बताई जाएंगी।
Drdo Apprentice Eligibility Drdo Apprenticeship Iti Drdo Apprenticeship Apply Online 2025 Drdo Apprentice Hyderabad Govt Apprentice 2025 Jobs अप्रेंटिस ट्रेनिंग Vacancy 2025 डीआरडीओ अपरेंटिस भर्ती 2025 लास्ट डेट ग्रेजुएट वालों के लिए अप्रेंटिस 2025 Without Exam Apprentice 2025 Form
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
BSF Head Constable Vacancy 2025: बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल पदों पर तुरंत कर लें अप्लाई, कल है फॉर्म भरने की लास्ट डेटबीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल RO-RM भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 23 सितंबर 2025 निर्धारित है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और बीएसएफ में शामिल होना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते...
और पढो »
बिना लिखित परीक्षा DRDO में नौकरी का मौका, सैलरी 30,000 तक! नहीं भरना कोई फॉर्म..सीधे वॉक-इन इंटरव्यू में लें हिस्साDRDO Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. DRDO की सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेट्री सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए नौकरी का मौका दे रही है. पढ़ें पूरी खबर..
और पढो »
ISRO Vacancy 2025: 1.77 लाख तक सैलरी वाली नौकरी दे रहा है इसरो, स्पेस सेंटर जॉब के लिए 6 अक्टूबर तक भरें फॉर्मISRO VSSC Recruitment 2025: इंडियन स्पेस रिसर्च सेंटर्स से जुड़ने का शानदार मौका है। इसरो ने देश के अलग-अलग स्पेस सेंटर्स (ISRO, VSSC, SDSC, HSFC, LPSC) में साइंटिस्ट या इंजीनियर पद पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 06 अक्टूबर तक चलेगी।
और पढो »
7267 காலி பணியிடங்கள்.. ஆசிரியர்களுக்கு குட் நியூஸ்.. யாரெல்லாம் விண்ணப்பிக்கலாம்? கடைசி நாள் மற்றும் தகுதிEMRS School Vacancy 2025: 7267 ஏகலைவா (EMRS) பள்ளி ஆசிரியர் மற்றும் பணியாளர் பணியிடங்களுக்கான புதிய அறிவிப்பு வெளியிடப்பட்டு உள்ளது.
और पढो »
Delhi Police Vacancy 2025: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहां भरें 7565 वैकेंसी का फॉर्मDelhi Police Vacancy 2025 online form Date: दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल की 7500 से अधिक पदों पर भर्ती निकल गई है। आवेदन भी शुरू हो गए हैं।
और पढो »
UP Home Guard Vacancy 2025: यूपी होम गार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द, शैक्षिक योग्यता, उम्र, फिजिकल में होंगे बदलावउत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती के लिए कुछ बदलाव शासन को भेजे गए हैं। इसके मुताबिक अब इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का 12th उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही अधिकतम उम्र सीमा को 45 वर्ष से घटाकर 30 वर्ष कर दिया गया है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही आने की उम्मीद...
और पढो »
