Google के एक्स-CEO एरिक श्मिट की स्पीच के दौरान स्टूडेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा. AI से नौकरी जाने का डर, विरोध प्रदर्शन और कानूनी विवाद के बीच यूनिवर्सिटी में मचा हंगामा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
गूगल के पूर्व सीईओ दे रहे थे ग्रेजुअशन स्पीच, AI का नाम सुनते ही भड़के छात्र, कई बार रोका भाषण Google के एक्स-CEO एरिक श्मिट की स्पीच के दौरान स्टूडेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा.
AI से नौकरी जाने का डर, विरोध प्रदर्शन और कानूनी विवाद के बीच यूनिवर्सिटी में मचा हंगामा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. Google के पूर्व CEO एरिक श्मिट ने हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ़ एरिज़ोना के ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए एक स्पीच दी. इस प्रोग्राम में आए बाकी के स्पीकर्स को तालियों और खुशी से स्वागत मिला. लेकिन गूगल के पूर्व सीईओ के लिए ये एक्सपीरिएंस अच्छा नहीं रहा.
जैसे ही पूर्व सीईओ एरिक श्मिट ने स्टेज पर बोलना शुरू किया, कई स्टूडेंट्स ने जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया. शोर-शराबे की वजह से उन्हें अपनी स्पीच कई बार रोकनी पड़ी. Google में अब 15GB फ्री स्टोरेज के लिए करना होगा ये कामस्कैम कॉल, फेक ऐप और फोन चोरी… Google ने निकाला तीनों का इलाज एरिक श्मिट की स्पीच के दौरान सबसे ज्यादा विरोध तब देखने को मिला, जब उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बात करनी शुरू की.
उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि AI को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और इसका इस्तेमाल करने वालों को रॉकेट शिप में सीट मिलेगी, यानी भविष्य में तेजी से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. हालांकि, कई स्टूडेंट्स AI को लेकर डरे हुए हैं. उनका मानना है कि AI एंट्री-लेवल नौकरियों को तेजी से खत्म कर रहा है, जिससे करियर शुरू करना मुश्किल हो रहा है.
ऐसे में एरिक श्मिट के सकारात्मक शब्द भी कई स्टूडेंट्स को असली परेशानियों से कटे हुए लगे, जिसकी वजह से वहां गुस्सा देखने को मिला. स्पीच शुरू होने से पहले ही कुछ स्टूडेंट्स ने एरिक श्मिट के खिलाफ प्रदर्शन करने की प्लान बना ली थी. इसकी एक वजह उनके ऊपर चल रहा कानूनी विवाद भी बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पूर्व पार्टनर मिशेल रिटर ने उन पर केस किया है.
इसी मामले को लेकर भी कई स्टूडेंट्स नाराज नजर आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक एरिक श्मिट छात्रों को समझाने की कोशिश कर रहे थे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में दुनिया बदल देगा और युवाओं को इससे डरने के बजाय इसे समझना चाहिए. लेकिन छात्रों का गुस्सा कुछ और ही कहानी दिखा रहा था.
कई छात्रों का मानना है कि AI की वजह से आने वाले समय में नौकरियां कम हो सकती हैं और एंट्री लेवल जॉब सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी. इसी वजह से जैसे ही AI का जिक्र हुआ, माहौल बदल गया. यह पहली बार नहीं है जब AI को लेकर छात्रों में नाराजगी दिखी हो. अमेरिका की कई यूनिवर्सिटी में हाल के दिनों में AI के खिलाफ विरोध देखने को मिला है.
सोशल मीडिया और Reddit पर भी लोग खुलकर कह रहे हैं कि बड़ी टेक कंपनियां AI को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं, लेकिन आम लोगों में नौकरी और भविष्य को लेकर डर बढ़ रहा है. यही वजह है कि एरिक श्मिट का यह वीडियो अब पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है. एरिक श्मिट ने स्टूडेंट्स के गुस्से को समझने की बात कही और कई बार अपने समर्थकों को शांत रहने के लिए भी कहा.
उन्होंने माना कि AI की वजह से नौकरियों को लेकर चिंता बिल्कुल सही है, लेकिन इसके बावजूद AI को अपनाना जरूरी होगा. उन्होंने कहा कि AI दुनिया को तेजी से बदलने वाला है और आने वाले समय में स्टूडेंट्स को इसके साथ खुद को जल्दी एडजस्ट करना पड़ेगा. उनके मुताबिक, AI का इस्तेमाल दुनिया को बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है.
Google I/O Google Event Google Ex CEO News AI Job Fear Students Protest AI Eric Schmidt Speech Controversy AI Replacing Jobs Google CEO Viral News University Protest Artificial Intelligence Jobs AI Future Debate
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भागलपुर में पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा, 500 क्षमता का हीफर स्टेशन और AI सेंटर जल्द होगा स्थापित, आप भी समझ लें - bihar boosts animal husbandry bhagalpur heifer station ai centerबिहार सरकार भागलपुर सहित नौ जिलों में 500 क्षमता वाले हीफर स्टेशन और कृत्रिम गर्भाधान केंद्र स्थापित कर रही है। यह पहल पशुपालन को बढ़ावा देगी, दुग्ध उत्पादन बढ़ाएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करेगी, हालांकि भूमि उपलब्धता में देरी हो रही...
Read more »
'हेल्थकेयर का अभिन्न हिस्सा बनता जा रहा AI, डॉक्टरों को इसके लिए तैयार करना बड़ी चुनौती'- NMC अध्यक्ष - nmc president ai integration in healthcare doctor training crucialएनएमसी अध्यक्ष डॉ.
Read more »
'रोजगार हो या प्रैक्टिस AI एआई के बिना आगे नहीं बढ़ सकते CA', पाठ्यक्रम बदलने की तैयारी में ICAI - icai to integrate ai data analytics into ca curriculumआइसीएआइ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआइ और डाटा विश्लेषण जैसे विषयों को शामिल करने की तैयारी कर रहा है। यह बदलाव सीए पेशे में तकनीक के बढ़ते महत्व और रोजगार व प्रैक्टिस में एआइ की अनिवार्यता को देखते हुए किया जा रहा है, जिसकी सिफारिशें दिसंबर तक मिलेंगी और 2028 से लागू हो सकती...
Read more »
CM विजय और तृषा ने क्या साथ में मैच देखा: स्टेडियम में दोनों CSK को सपोर्ट करते दिखे, जानें वायरल वीडियो की सच्चाईTamil Nadu CM Vijay & Trisha Chepauk Stadium AI Fake Video Viral. Find latest updates.
Read more »
एरिजोना यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन सेरेमनी में AI के बारे में बताने लगे गूगल के पूर्व CEO; छात्रों ने कर दी हूटिंग - arizona students hoot at exgoogle ceo over ai concernsएरिजोना यूनिवर्सिटी में गूगल के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट के एआई पर भाषण के दौरान छात्रों ने हूटिंग कर विरोध जताया। युवा पीढ़ी एआई को नौकरी के लिए खतरा मान रही है, जबकि पहले इसे लेकर उत्साह था।
Read more »
Realme 16T 5G स्मार्टफोन के कैमरा और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्सRealme 16T 5G स्मार्टफोन में 50MP का Sony IMX852 सेंसर और AI फीचर्स शामिल हैं। इसमें 6.8-इंच डिस्प्ले मिलेगा।
Read more »



