इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है।
IPL 2026 के बीच भारतीय स्टार ने किया संन्यास का एलान, पोस्ट शेयर कर तोड़ा फैंस का दिलस्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। स्टार भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर ने संन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए संन्यास की घोषणा की। वह 2019 से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले थे। विजय ने अपने करयिर में 12 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। विजय ने अपनी पोस्ट में लिखा, हार्दिक धन्यवाद, क्रिकेट मेरी जिंदगी है। मैंने 10 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था और 25 साल बाद मैं हर स्तर पर और उच्चतम स्तर तक खेलने के लिए आभारी और धन्य महसूस करता हूं। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे सबसे गौरवपूर्ण और खुशी के पलों में से एक रहेगा। मैंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है ताकि नए अवसरों की तलाश कर सकूं और और अधिक क्रिकेट खेल सकूं। मेरी आईपीएल टीमें गुजरात, हैदराबाद, चेन्नई और दिल्ली धन्यवाद!
चारों ओर से मिले अनुभव और सीख ने मुझे आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। टीएनसीए - अंडर 13, 15, 17, 19, 22, 25 और अंत में सीनियर पुरुष टीम, मैंने अपना अधिकांश जीवन यहीं बिताया है। हर कदम पर साथ देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। इस बेहद खास टीम की कप्तानी की और इसके साथ कई ट्रॉफियां जीतीं। कई बाधाओं और चुनौतियों ने मुझे एक बेहतर क्रिकेटर बनाया। त्रिपुरा टीम को धन्यवाद कि उन्होंने मुझे कुछ और समय तक अपने सपने को साकार करने का मौका दिया। TNPL में मेरी टीमें - CSG, IDTT, SS। तमिलनाडु के सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ इस खास टूर्नामेंट में खेलना मुझे बेहद पसंद आया। मेरी सबसे प्रतिष्ठित तमिलनाडु लीग टीमें - इंडियन बैंक, आईसीएफ, इंडिया सीमेंट्स और अब टेक सॉल्यूशंस- यहीं से सब कुछ शुरू हुआ और सालों से जारी है। यहां खेलने का अवसर मिलने के लिए मैं आभारी हूं। 'CSK ने फैंस को दिया धोखा', श्रीकांत ने एमएस धोनी का नाम लेकर चेन्नई मैनजमेंट को लपेटा; सुनाई खरी-खोटी 'धोनी के फॉर्मूले पर आप नहीं जीत सकते', लगातार तीसरे साल CSK के फ्लॉप होने पर भड़के अश्विन; दे डाली बड़ी नसीहत
Indian Premier League 2026 Indian Cricket News Vijay Shankar All-Rounder Cricketer Retirement Announcement Vijay Shankar International Career Former Indian All-Rounder Retirement IPL 2026 Vijay Shankar News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
KKR vs MI Live Score: पावरप्ले में मुंबई ने चार विकेट पर 46 रन बनाए, हार्दिक और तिलक क्रीज पर मौजूदIPL Live Cricket Score, KKR vs MI Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।
Read more »
केकेआर ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ़ में बरकरारKolkata Knight Riders defeated Mumbai Indians by 4 wickets in the 65th match of IPL 2026, keeping their Playoff hopes alive.
Read more »
GT vs CSK Live Score: चेन्नई ने जीता टॉस, गुजरात के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी; दोनों की प्लेइंग-11IPL Live Cricket Score, CSK vs GT Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।
Read more »
CSK Star Pitcher Ankul kamboj Sets Unprecedented RecordIndian Premier League (IPL) 2026: CSK Star Pitcher Ankul kamboj has become the most sixes player of IPL for any one season, surpassing previous record of any swing bowler of IPL history
Read more »
IPL में आज हैदराबाद vs बेंगलुरु: RCB जीती तो नंबर वन पोजीशन पक्की; क्वालीफायर-1 के लिए सनराइजर्स को चाहिए बड़ी जीतSunrisers Hyderabad Vs Royal Challengers Bangalore Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, RCB Vs SRH LIVE Updates, Indian Premier League On Dainik Bhaskar.
Read more »
गुजरात टाइटंस की जीत से इन 4 टीमों को हुआ फायदा, आज के मैच से क्वालीफायर 1 का समीकरण होगा साफ | Ipl 2026 Gujarat Titans Vs Chennai Super Kings Ipl Playoff Race Know ScenarioGujarat Titans in IPL 2026: गुजरात टाइटंस इस सीजन का 9वां मुकाबला जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और अब क्वालीफायर 1 के लिए दावा ठोक रही है।
Read more »




