पंजाब में गेहूं खरीद से पहले भंडारण संकट गहराया है। राज्य ने 22 लाख मीट्रिक टन गेहूं तुरंत उठाने की मांग की है, ताकि मंडियों में जमाव और किसानों की परेशानी से बचा जा सके।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। गेहूं खरीद सीजन एक अप्रैल से शुरू होने से पहले पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य निगम से 22 लाख मीट्रिक टन गेहूं को मंडियों से सीधे रेलहेड तक उठाने की अनुमति देने की मांग की है। राज्य सरकार ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो भंडारण की भारी कमी के चलते मंडियों में गेहूं का ढेर लग सकता है। पंजाब सरकार का कहना है कि इससे किसानों में नाराजगी और कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है। एफसीआई के चेयरमैन-सह-प्रबंध निदेशक को भेजे पत्र में राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा गोदाम पहले से भरे हुए हैं और नई फसल के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मंडियों से सीधे उठान की अनुमति बेहद जरूरी है, ताकि खरीद प्रक्रिया बाधित न हो। राज्य सरकार ने इस योजना को लागू करने के लिए अगले दो महीनों में 860 विशेष ट्रेनों की तैनाती की मांग भी की है। इसमें अप्रैल में 400 और मई में 440 विशेष ट्रेनें शामिल हैं, जबकि जून में भी अतिरिक्त ट्रेनों की जरूरत पड़ सकती है। इन ट्रेनों के जरिए अतिरिक्त गेहूं को राज्य से बाहर भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- पंजाब में पिछले साल की बाढ़ ने बदले पर्यावरणीय संकेत; वेटलैंड्स में पक्षियों की संख्या घटी, प्रजातियां बढ़ी अमृतसर व तरनतारन में सबसे अधिक समस्या भंडारण संकट सबसे ज्यादा अमृतसर और तरनतारन जिलों में देखने को मिल रहा है। तरनतारन में करीब 2.
54 लाख मीट्रिक टन की कमी है, जिसके लिए 97 विशेष ट्रेनों की जरूरत बताई गई है। वहीं अमृतसर में लगभग 2.08 लाख मीट्रिक टन भंडारण की कमी है, जिसके लिए 80 ट्रेनों की मांग की गई है। इसके अलावा पटियाला , मुक्तसर और फिरोजपुर भी प्रभावित जिलों में शामिल हैं। यह भी पढ़ें- पंजाब में सरकार ने दी 292 करोड़ के मुफ्त इलाज को मंजूरी, 3 महीने में 1.77 लाख मरीजों को हुआ फायदा राज्य से 125 एलएमटी गेहूं खरीद का अनुमान खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार इस सीजन में राज्य में करीब 125 एलएमटी गेहूं की खरीद होने का अनुमान है। हालांकि, मौजूदा स्थिति में राज्य के पास करीब 20 एलएमटी भंडारण क्षमता की कमी है, जबकि अतिरिक्त स्थान खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं।सरकार का कहना है कि पिछले वर्षों में देशभर में गेहूं खरीद बढ़ी है, लेकिन पंजाब से पुराने स्टॉक का उठान सीमित रहा है। इसके चलते गोदाम भरे हुए हैं और नई फसल के लिए जगह नहीं बन पा रही। राज्य ने केंद्र से आग्रह किया है कि व्यापक जनहित को देखते हुए जल्द निर्देश जारी किए जाएं, ताकि खरीद और भंडारण प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके। यह भी पढ़ें- इंडियन आर्मी ने रिजेक्ट किया लुधियाना मिल्क प्लांट का 125 टन दूध पाउडर, GM समेत 3 अधिकारियों किया सस्पेंड
Wheat Storage Crisis FCI Direct Lifting Punjab Government Request Mandi Storage Issues Railhead Movement Wheat Season 2024 Farmer Discontent Punjab Food Security India Chandigarh Chandigarh News Chandigarh Latest News Chandigarh News In Hindi Chandigarh Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पेट्रोल पंपों पर भीड़, गोरखपुर DM सड़क पर उतरे: गोंडा-प्रयागराज में पुलिस बुलानी पड़ी, अफसर बोले- 22 दिन का स्...Uttar Pradesh (UP) Petrol Pump Fuel Shortage Situation Update; यूपी के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह फैली हुई है। इसके चलते दूसरे दिन यानी गुरुवार को भी देवरिया, गोंडा में पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी।
Read more »
शाम तक नहीं खुला दरवाजा तो खिड़की से देखा, अंदर लहूलुहान पड़ा था महिला का शव; गुरुग्राम में सनसनीखेज वारदातगुरुग्राम के बजघेड़ा थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय गुंजन नामक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप उसके पति सुनील पर है, जो घटना के बाद से फरार है।
Read more »
भारत के घरेलू सीजन 2026-27 का शेड्यूल जारी: 17 शहरों में खेले जाएंगे 22 मैच; वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्...Team India International Home Season 2026-27 Schedule Fixtures Announcement Update; BCCI ने टीम इंडिया के 2026-27 के इंटरनेशनल घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन में कुल 22 मैच 17 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे।
Read more »
Team India: 153 दिन...22 मैच; क्या Ro-Ko इनमें से नौ का होंगे हिस्सा? BCCI ने जारी किया घरेलू मैचों का शेड्यूलबीसीसीआई (BCCI) ने 2026-27 के घरेलू सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार भारतीय फैंस को एक्शन से भरपूर क्रिकेट देखने को मिलेगा, जहां भारतीय टीम अपने घर में चार अलग-अलग टीमों,
Read more »
17 शहर, 22 मुकाबले... BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूलटीम इंडिया के घरेलू सीजन 2026-27 का शेड्यूल बीसीसीआई ने जारी कर दिया है, जो क्रिकेट फैन्स के लिए जबरदस्त रोमांच लेकर आने वाला है. इस घरेलू सीजन में भारतीय टीम 22 मुकाबले 17 शहरों में खेलेगी. यह पूरा सीजन क्रिकेट के फुल एंटरटेनमेंट का वादा करता है.
Read more »
Gold-Silver के दाम धड़ाम! चांदी आज 9 हजार रुपये सस्ती, सोने का रेट भी गिराGold-Silver Price Today: 27 मार्च 2026 को सोना-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट आई है. चांदी का रेट अब 2 लाख 25 हजार रुपये प्रति किलो तक आ गया है. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 31 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. आइए जानते हैं 18-22-24 कैरेट सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट.
Read more »




