जब शाहरुख से ज्यादा फराह खान को मिली फीस, बोलीं- उसको असिस्टेंट तक बनना पड़ा

Farah Khan समाचार

जब शाहरुख से ज्यादा फराह खान को मिली फीस, बोलीं- उसको असिस्टेंट तक बनना पड़ा
Happy New YearMain Hoon NaOm Shanti Om

कोरियोग्राफर डायरेक्टर फराह खान और सुपरस्टार शाहरुख खान की दोस्ती काफी पुरानी है. शाहरुख संग अपनी पहली मुलाकात को लेकर अब फराह ने एक इंटरव्यू में बात की है.

कोरियोग्राफर डायरेक्टर फराह खान और सुपरस्टार शाहरुख खान की दोस्ती काफी पुरानी है. शाहरुख संग अपनी पहली मुलाकात को लेकर अब फराह ने एक इंटरव्यू में बात की है.एक इंटरव्यू में फराह ने शाहरुख संग पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया.

उन्होंने कहा कि उन्हें तुरंत पता चल गया था कि वे एक-दूसरे के साथ घुल-मिल जाएंगे. फराह खान ने फिल्म 'कभी हां कभी न' में शाहरुख खान संग काम किया था. ऐसे में उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए उन्हें शाहरुख से ज्यादा फीस मिली थी. रेडियो नशा संग बातचीत में फराह ने कहा, 'हमने 1991 में शूटिंग शुरू की थी और मैं भी नई थी. हम गोवा में थे और मैंने शाहरुख का सिर्फ एक इंटरव्यू पढ़ा था, जिसमें वह बहुत ही घमंडी लग रहे थे.' 'मैं बहुत डरी हुई थी. मुझे अभी भी याद है जब हम पहली बार मिले थे तो उन्होंने क्या पहना हुआ था और क्या कर रहे थे. कुंदन शाह ने हम दोनों को मिलाया.' 'कभी-कभी आप कुछ लोगों से एकदम घुल-मिल जाते हैं. आपको लगता है जैसे आप स्कूल फ्रेंड्स थे. मुझे शाहरुख के साथ ऐसा ही फील हुआ था.'फराह ने बताया कि फिल्म 'कभी हां कभी न' के दौरान शाहरुख ने उनकी खूब मदद की थी. उन्होंने कहा कि प्रोडक्शन हाउस के पास पैसों की कमी थी, जिसके चलते शाहरुख ने उनके असिस्टेंट की भूमिका भी निभाई. वो बोलीं, 'बजट बहुत कम था. शाहरुख को फिल्म के लिए 25 हजार रुपये दिए गए थे. मैं फिल्म में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली इंसान थी. मुझे हर गाने के लिए 5 हजार रुपये मिले थे और फिल्म में 6 गाने थे.' 'जिस वजह से मुझे 30 हजार रुपये मिले. हम एक असिस्टेंट भी अफोर्ड नहीं कर सकते थे. इसलिए हमने आम लोगों के साथ 'आना मेरे प्यार को' गाने को गोवा में शूट किया था.' फराह और शाहरुख ने बतौर एक्टर-डायरेक्टर फिल्म 'मैं हूं ना', 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' में भी काम किया है. दोनों की दोस्ती इंडस्ट्री में मिसाल बन चुकी है.32 की उम्र में काजोल की को-स्टार ने क्यों लगाई फांसी? मां ने बताई मौत की वजह, बोलीं- वो बहुत...सोनाक्षी की ख्वाहिश हुई पूरी, जहीर बनेंगे परफेक्ट पति, निकाह में बाकी कुछ दिन

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

Happy New Year Main Hoon Na Om Shanti Om Farah Khan And Shah Rukh Khan First Meeting Farah Khan And Shah Rukh Khan Friendship Farah Khan And Shah Rukh Khan Goa Kabhi Haan Kabhi Naa Movie Shah Rukh Khan Farah Khan Assistant

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

इस एक्ट्रेस संग रोमांस न कर पाने का आज तक है शाहरुख खान को गम, किंग खान के साथ हर फिल्म दी है सुपरहिटइस एक्ट्रेस संग रोमांस न कर पाने का आज तक है शाहरुख खान को गम, किंग खान के साथ हर फिल्म दी है सुपरहिटइस वजह से खुद को बदकिस्मत मानते हैं शाहरुख खान
और पढो »

शाहरुख खान को अस्पताल से मिली छुट्टी, हीट स्ट्रोक की वजह से अस्पताल में थे भर्तीशाहरुख खान को अस्पताल से मिली छुट्टी, हीट स्ट्रोक की वजह से अस्पताल में थे भर्तीशाहरुख खान की तबीयत को लेकर अब उनकी मैनेजर ने अपडेट दिया है. किंग खान की मैनेजर पूजा डडलानी ने बताया है कि शाहरुख खान पूरी तरह से ठीक है. पूजा डडला ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर किंग खान की तबीयत के बारे में बताया है.
और पढो »

'इनकी बस जर्सी अच्छी है, खेल तो...', शाहरुख खान के दिल पर लग गई थी बात'इनकी बस जर्सी अच्छी है, खेल तो...', शाहरुख खान के दिल पर लग गई थी बातShah Rukh Khan revealed bad times: केकेआर के सह मालिक शाहरुख खान ने उन दिनों को याद किया है जब उन्हें अपनी टीम को लेकर काफी ताने सुनने पड़ते थे.
और पढो »

IPL में एमएस धोनी से भी ज्यादा सैलरी, महलों जैसा है आशियाना; बादशाहों जैसी जिंदगी जीता है गुजारता टाइटंस का यह ऑलराउंडरराशिद खान आईपीएल की टीम गुजरात टाइटंस में सबसे ज्यादा मैच फीस लेने वाले खिलाड़ी हैं।
और पढो »

शाहरुख की मैनेजर फरीदा जलाल को नहीं करने देतीं किंग खान से बात, एक्ट्रेस का छल्का दर्द, बोलीं- वो मेरे बच्चे की तरहशाहरुख की मैनेजर फरीदा जलाल को नहीं करने देतीं किंग खान से बात, एक्ट्रेस का छल्का दर्द, बोलीं- वो मेरे बच्चे की तरहफरीदा ने शाहरुख खान की मैनेजर को लेकर कहा कि वह उनके प्रति दलायु नहीं हैं और शाहरुख से उनकी बात नहीं कराती एक इंटरव्यू में वेटरन एक्ट्रेस का दर्द छलका है.
और पढो »

'मुझे शाहरुख खान से ज्यादा मिली थी फीस', 30 साल बाद फराह खान ने खोला राज, बताया डर गई थी'मुझे शाहरुख खान से ज्यादा मिली थी फीस', 30 साल बाद फराह खान ने खोला राज, बताया डर गई थीBollywood Untold Story: बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और कोरियोग्राफ फराह खान शाहरुख खान संग बेहद खास रिश्ता रखती हैं. वह खान फैमिली के काफी करीब हैं. दोनों ने कई फिल्में साथ में की हैं. इसके साथ ही दोनों के अपने-अपने किस्से हैं.
और पढो »



Render Time: 2026-04-27 02:41:31