ओडिशा ने देश को कई महत्वपूर्ण नेता और नौकरशाह दिए हैं, जो वर्तमान में भारत सरकार और राष्ट्रीय संस्थानों में शीर्ष पदों पर कार्यरत हैं।
शेषनाथ राय, भुवनेश्वर। ओडिशा ने देश को कई ऐसे नेता और नौकरशाह दिए हैं, जो वर्तमान में भारत सरकार और राष्ट्रीय संस्थानों के महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। इन शीर्ष पदों पर ओडिशा से जुड़े चेहरों की मौजूदगी ने राष्ट्रीय शासन व्यवस्था में राज्य के बढ़ते प्रभाव की ओर ध्यान खींचा है। द्रौपदी मुर्मू– भारत की राष्ट्रपति मयूरभंज जिले से आने वाली आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति हैं। वर्ष 2022 में उनका चुनाव ऐतिहासिक रहा, क्योंकि वे देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं। यह देश में आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधित्व की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर माना गया। धर्मेंद्र प्रधान– केंद्रीय मंत्री ओडिशा के प्रमुख भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री के रूप में कार्य किया है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा सुधार और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ओडिशा से जुड़े अन्य प्रमुख केंद्रीय पदों पर हस्तियां अश्विनी वैष्णव– रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स/आईटी मंत्री राज्यसभा में ओडिशा का प्रतिनिधित्व करने वाले अश्विनी वैष्णव केंद्र सरकार में रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाल रहे हैं। उन्हें केंद्र सरकार के प्रभावशाली मंत्रियों में गिना जाता है। गिरीश चंद्र मुर्मु– भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ओडिशा के आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मु भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक हैं। यह संवैधानिक पद सरकार के खातों की जांच और वित्तीय जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होता है। मृत्युंजय महापात्र– भारत मौसम विभाग प्रमुख ओडिशा के मृत्युंजय महापात्र भारत मौसम विभाग के महानिदेशक हैं। सटीक चक्रवात पूर्वानुमान और आपदा चेतावनी प्रणाली के कारण उन्हें “साइक्लोन मैन ऑफ इंडिया” के नाम से भी जाना जाता है। सत्यनारायण प्रधान – पूर्व एनडीआरएफ महानिदेशक ओडिशा के आईपीएस अधिकारी सत्यनारायण प्रधान राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के महानिदेशक रह चुके हैं। उन्होंने देश की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शक्तिकांत दास– पूर्व आरबीआई गवर्नर ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी शक्तिकांत दास भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रह चुके हैं। कोविड-19 के आर्थिक संकट के दौरान दे.
शेषनाथ राय, भुवनेश्वर। ओडिशा ने देश को कई ऐसे नेता और नौकरशाह दिए हैं, जो वर्तमान में भारत सरकार और राष्ट्रीय संस्थानों के महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। इन शीर्ष पदों पर ओडिशा से जुड़े चेहरों की मौजूदगी ने राष्ट्रीय शासन व्यवस्था में राज्य के बढ़ते प्रभाव की ओर ध्यान खींचा है। द्रौपदी मुर्मू– भारत की राष्ट्रपति मयूरभंज जिले से आने वाली आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति हैं। वर्ष 2022 में उनका चुनाव ऐतिहासिक रहा, क्योंकि वे देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं। यह देश में आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधित्व की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर माना गया। धर्मेंद्र प्रधान– केंद्रीय मंत्री ओडिशा के प्रमुख भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री के रूप में कार्य किया है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा सुधार और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ओडिशा से जुड़े अन्य प्रमुख केंद्रीय पदों पर हस्तियां अश्विनी वैष्णव– रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स/आईटी मंत्री राज्यसभा में ओडिशा का प्रतिनिधित्व करने वाले अश्विनी वैष्णव केंद्र सरकार में रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाल रहे हैं। उन्हें केंद्र सरकार के प्रभावशाली मंत्रियों में गिना जाता है। गिरीश चंद्र मुर्मु– भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ओडिशा के आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मु भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक हैं। यह संवैधानिक पद सरकार के खातों की जांच और वित्तीय जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होता है। मृत्युंजय महापात्र– भारत मौसम विभाग प्रमुख ओडिशा के मृत्युंजय महापात्र भारत मौसम विभाग के महानिदेशक हैं। सटीक चक्रवात पूर्वानुमान और आपदा चेतावनी प्रणाली के कारण उन्हें “साइक्लोन मैन ऑफ इंडिया” के नाम से भी जाना जाता है। सत्यनारायण प्रधान – पूर्व एनडीआरएफ महानिदेशक ओडिशा के आईपीएस अधिकारी सत्यनारायण प्रधान राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के महानिदेशक रह चुके हैं। उन्होंने देश की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शक्तिकांत दास– पूर्व आरबीआई गवर्नर ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी शक्तिकांत दास भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रह चुके हैं। कोविड-19 के आर्थिक संकट के दौरान दे
National Roles Droupadi Murmu Dharmendra Pradhan Ashwini Vaishnaw Girish Chandra Murmu CAG Mrutyunjay Mohapatra IMD Shaktikanta Das RBI Odia Personalities Bhubaneswar Bhubaneshwar News Bhubaneshwar Latest News Bhubaneshwar News In Hindi Bhubaneshwar Samachar




