Denmark PM Mette Frederiksen On Greenland Contraception Scandal; डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने ग्रीनलैंड की हजारों इनुइट महिलाओं और लड़कियों के साथ हुए ऐतिहासिक अन्याय के लिए माफी मांगी है। 1960 और 1970 के दशक में
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने बुधवार को ग्रीनलैंड की महिलाओं से 60 पहले जबर्दस्ती की गई नसबंदी के लिए माफी मांगी है। इस नसबंदी का मकसद ग्रीनलैंड की जनसंख्या कंट्रोल करना था, जिसे अब नस्लीय भेदभाव का प्रतीक माना जाता है। ग्रीनलैंड, डेनमार्क का ही एक स्वायत्त क्षेत्र है, जिसका अपना पीएम है। दरअसल, 1960 और 1970 के दशक में, डेनमार्क के डॉक्टरों ने लगभग 4,500 ग्रीनलैंड की महिलाओं और लड़कियों को जबर्दस्ती गर्भनिरोधक डिवाइस लगाए थे। इसे स्पाइरल केस नाम से जाना जाता है।नाजा लाइबर्थ जिन्होंने सबसे पहले इस मामले के खिलाफ आवाज उठाई थी, उन्होंने कहा- आगे बढ़ने के लिए माफी बहुत जरूरी है।" हालांकि, उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि इस केस की जांच में मानवाधिकार उल्लंघन की बात शामिल नहीं है। जांच में पता चला कि उस वक्त 12 साल की कई लड़कियों को भी इस तरह के डिवाइस लगाए गए थे। इन महिलाओं को बाद में भारी दर्द, खून बहना और कुछ को बांझपन जैसी समस्याएं झेलनी पड़ीं। कई महिलाओं ने बताया कि जब उन्होंने दर्द की शिकायत की, तो डॉक्टरों ने उनकी मदद नहीं की। कुछ ने खुद ही IUD निकालने की कोशिश की, जिससे परेशानी और बढ़ गई। फ्रेडरिक्सन जब माफी मांग रहीं थीं, उस दौरान एक महिला ने विरोध में अपनी पीठ उनकी ओर कर ली थी। उस महिला के चेहरे पर काले हाथ का निशान बना था।ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नील्सन ने इस मामले पर कहा- आपसे कुछ नहीं पूछा गया। आपको बोलने और सुने जाने का मौका नहीं दिया गया। यह हमारे इतिहास का सबसे काला अध्याय है। वहीं, डेनमार्क PM फ्रेडरिक्सन ने माना कि कई महिलाओं को मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ा, और कुछ जीवन भर मां नहीं बन सकीं। समारोह में मौजूद एक महिला ने कहा कि 'फ्रेडरिक्सन की माफी अच्छी है, लेकिन हमें सच्चाई और इंसाफ चाहिए। इस भाषण में मुआवजे का कोई जिक्र नहीं होने से मुझे निराशा हुई।'2025 में आई एक जांच रिपोर्ट ने इस घोटाले की पुष्टि की और कहा कि यह मानवाधिकारों का उल्लंघन हो सकता है। इस मामले से जुड़ी एक और जांच रिपोर्ट 2026 में आएगी, जो यह तय करेगी कि इसे नरसंहार कहा जाए या नहीं। डेनमार्क PM ने पीड़ित महिलाओं के लिए एक 'मुआवजा फंड' बनाने की बात की, लेकिन यह क्लियर नहीं है कि यह कब और कितनी महिलाओं को मिलेगा। 143 महिलाओं के एक ग्रुप ने 50 करोड़ रुपए के मुआवजे के लिए मुकदमा दायर किया है।ग्रीनलैंड को 1979 में डेनमार्क से स्वायत्तता मिली 150 साल तक डेनमार्क की कॉलोनी रहने के बाद ग्रीनलैंड 1953 में डेनमार्क का हिस्सा बना। इसे 1979 में कुछ और स्वायत्तता मिली, जिससे तहत ग्रीनलैंड डेनमार्क का ही हिस्सा रहा, लेकिन इसे अपनी सरकार चुनने के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मामलों की आजादी मिली। हालांकि 1992 तक डेनमार्क ही ग्रीनलैंड का हेल्थ सिस्टम संभालता था। ग्रीनलैंड में 57 हजार लोग रहते हैं, ये दुनिया का सबसे बड़ा आईलैंड है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 21 लाख वर्ग किमी है। ग्रीनलैंड का 85% भाग 1.
9 मील मोटी बर्फ की चादर से ढका है। इसमें दुनिया का 10% ताजा पानी है।फ्लाइट के लैंडिंग गियर में छुपकर दिल्ली आया:13 साल का लड़का बोला- देखना था कैसा लगता है, पूछताछ के बाद वापस अफगानिस्तान भेजा अफगानिस्तान से एक 13 साल का लड़का प्लेन के लैंडिंग गियर में छुपकर भारत आ गया। यह घटना रविवार, 21 सितंबर की है। अफगानिस्तान की KAM एयरलाइन की फ्लाइट RQ-4401 काबुल के हामिद करजई एयरपोर्ट से भारतीय समयानुसार सुबह 8:46 बजे रवाना हुई और सुबह 10:20 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर उतरी।पंजाबी मूल की 73 साल की हरजीत कौर; अमेरिकी सरकार ने सेहत-उम्र भी नहीं देखीबोले- मेरी फिल्म पहले शूट हुई थी; सरदार कभी देश के खिलाफ नहीं जा सकतेकैलिफोर्निया में भारतीय मूल के शख्स ने यौन अपराधी की हत्या की; बोला- कोई पछतावा नहीं, वो इसे के लायक थासंयुक्त राष्ट्र से जांच की मांग की; अमेरिकी सीक्रेट सर्विस भी शामिल होगीलखनऊ के कई इलाकों में तेज बारिशहिमाचल में अगले 5 दिन खिलेगी धूपझारखंड के आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिशयूपी के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट
Greenland IUD Women Historical Injustice Pregnancy Equipment IUD Spiral Case Greenland Population Control
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Cabinet Meeting: दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कैबिनेट मीटिंग में इन प्रस्तावों को मंजूरीCabinet Meeting: दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कैबिनेट मीटिंग में इन प्रस्तावों को मंजूरी Cabinet Meeting today PM Modi Railway Employees Bonus PM Modi
और पढो »
PM Modi Rajasthan Visit: राजस्थान के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, बांसवाड़ा से देंगे 1.80 लाख करोड़ की सौगातPM Modi Rajasthan Visit: Prime Minister Narendra Modi to be inaugurate Nuclear Power Project in Banswara राजस्थान के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, बांसवाड़ा से देंगे 1.80 लाख करोड़ की सौगात
और पढो »
काँग्रेसला काय जाब विचारता? ठाकरेंच्या शिवसेनेचा मोदींना सवाल; 'तुम्ही वेळीच लक्ष दिले असते तर...'Uddhav Thackeray Shivsena Slams PM Modi: लोकांना धर्म-जातीची अफू पाजून धुंद केल्याने छंदी-धुंदी लोक याही स्थितीत पंतप्रधान मोदींचे भजन करतात, असं ठाकरेंच्या शिवसेनेनं म्हटलं आहे.
और पढो »
कुछ देर में राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचेंगे पीएम मोदी: 1 लाख करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण, 2...PM Narendra Modi Rajasthan Banswara Visit Photos Videos Update; Follow Bhajan Lal Sharma, Rajasthan Nuclear Power Project Details On Dainik Bhaskar.
और पढो »
PM Modi|राजस्थान को PM मोदी ने दिया 1,22,000 करोड़ का दिवाली तोहफा!देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांसवाड़ा से वर्चुअल रूप से 1,22,000 करोड़ से अधिक की तोहफा राजस्थान की जनता को दिया, जिसमें जोधपुर से दिल्ली कैंट तक वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ बहुत कुछ मिला.
और पढो »
शिल्पा शेट्टी की कंपनी को राज कुंद्रा ने ट्रांसफर किए 15 करोड़? 60Cr की धोखाधड़ी मामले में EOW का बड़ा खुलासाशिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में चर्चा में हैं। अब खबर आ रही है कि राज ने कथित तौर पर 60 करोड़ में से 15 करोड़ अपनी पत्नी शिल्पा की कंपनी में ट्रांसफर किए थे। ऐसे में अब शिल्पा से भी पूछताछ हो सकती है।
और पढो »
