तटवर्ती इलाकों के लोग बाढ़ राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं और प्रशासन की ओर से राहत सामग्री एवं चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है. राज्य। उत्तर प्रदेश
Varanasi : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और स्थिति बेहद चिंताजनक होती जा रही है. गंगा नदी चेतावनी बिंदु के नजदीक पहुंच चुकी है और तटवर्ती इलाकों में पानी भर चुका है. सामने घाट पुल से ली गई तस्वीरें साफ इशारा कर रही हैं कि पूरा क्षेत्र बाढ़ जैसे हालात से जूझ रहा है.
Advertisment कई बस्तियां जलमग्न ऊपर से ली गई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि गंगा का पानी दूर-दूर तक फैला हुआ है. जहां तक नजर जाती है, वहां सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. नदी का बहाव इतना तेज हो गया है कि कई घाट और आसपास की बस्तियां जलमग्न हो चुकी हैं. गंगा का जलस्तर जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, अगर यही स्थिति रही तो अगले कुछ दिनों में यह रिहायशी इलाकों तक पहुंच सकता है. जलस्तर बढ़ने के आसार केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटे तक जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है. ऐसे में प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है कि तटीय क्षेत्रों में बसे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. फिलहाल, तटवर्ती इलाकों के लोग बाढ़ राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं और प्रशासन की ओर से राहत सामग्री एवं चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है. अलर्ट पर प्रशासन प्रशासन ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस को पूरी तरह अलर्ट पर रखा है. साथ ही बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. वाराणसी जिला प्रशासन का कहना है कि यदि हालात और बिगड़ते हैं तो राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है. खेती-बाड़ी से लेकर बाढ़ की आशंका के बीच स्थानीय लोग खासे चिंतित हैं. खेती-बाड़ी से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है. गंगा के रुख को देखकर लगता है कि आने वाले दिन और भी कठिन हो सकते हैं. प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है, लेकिन मौसम के मिजाज को देखकर खतरे से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता. यह भी पढ़ें: Varanasi : होमगार्ड के लड़के ने पैर टूटने के बाद भी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पाया तीसरा स्थान, यूट्यूब से पढ़कर परीक्षा की पास यह भी पढ़ें: Varanasi: बंदरों ने किया लोगों की नाक में दम, पुलिस ने निकाली भगाने की जबरदस्त तरकीब
Uttar Pradesh Varanasi Rain Yamuna River Flood Ganga Yamuna Overflowed State News Varanasi Flood State News In Hindi
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
MP में कहर बनकर टूटा मानसून! इन जिलों में बाढ़ की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट परMadhya pradesh weather update today: MP में कहर बनकर टूटा मानसून! इन जिलों में बाढ़ की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट पर
और पढो »
सभी 75 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: काशी में बरसात में गंगा आरती; प्रयागराज में सड़क पर जल रहीं चिताएंउत्तर प्रदेश के 11 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19 अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। साथ ही 58 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। बुधवार को
और पढो »
मंदिरों में घुसा गंगा का पानी, तबाह हुए घाट....बारिश ने बदल दी पूरे बनारस की तस्वीर, देखिए वीडियोVaranasi floods Viral Video: गंगा का जलस्तर बढ़ने से पूरे बनारस की तस्वीर बदल गई है. वीडियो में Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
नोएडा में कुत्तों का आतंक, 31 इलाके हॉटस्पॉट घोषित; इन जगहों पर चलते समय रहें अलर्टनोएडा में कुत्तों के काटने की घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 31 इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया है जिनमें बिसरख के 16 इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सेक्टर-130 सेक्टर-110 नंगली-वाजिदपुर दुजाना और अच्छेजा जैसे इलाके शामिल हैं। जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या अधिक है। नोएडा प्राधिकरण और एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर इन...
और पढो »
बिहार में गंगा सहित कई नदियां उफान पर, दियारा इलाकों में बढ़ी परेशानीबिहार में गंगा सहित कई नदियां उफान पर, दियारा इलाकों में बढ़ी परेशानी
और पढो »
PM Narendra Modi Varanasi Visit: सावन में पीएम मोदी ने क्यों नहीं किए काशी विश्वनाथ के दर्शन? मंच से खुद बत...Varanasi News: सेवापुरी के बलौनी के जनसभा स्थल पर अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ और मार्कण्डेय महादेव बाबा का जिक्र किया.
और पढो »
