Merrut News: राजस्व जांच में झील किनारे रहने वाले 107 परिवारों में से 8 का सत्यापन नहीं हो सका। इसी वजह से 99 परिवारों की सूची शासन को भेजी गई, जिन्हें अब कानपुर देहात में पुनर्वास का लाभ मिलेगा।
रामबाबू मित्तल, मेरठ: मवाना तहसील के हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र स्थित ग्राम नंगला गोसाई में झील किनारे दशकों से रह रहे 99 हिंदू बंगाली परिवारों के स्थायी पुनर्वास का रास्ता आखिरकार खुल गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इन परिवारों को कानपुर देहात की रसूलाबाद तहसील में बसाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। सरकार के इस फैसले से कानूनी अड़चनें तो खत्म हुई हैं।99 परिवारों को दो गांवों में बसाया जाएगाकैबिनेट के फैसले के मुताबिक, इन 99 परिवारों को दो गांवों में बसाया जाएगा। 50 परिवारों को ग्राम भैंसाया में पुनर्वास विभाग के नाम दर्ज 27.
50 एकड़ भूमि पर और शेष 49 परिवारों को ग्राम ताजपुर तरसौली में 26.009 एकड़ भूमि पर स्थान मिलेगा।90 वर्षों तक का पट्टाप्रत्येक परिवार को 0.50 एकड़ जमीन दी जाएगी। यह जमीन 30 वर्षों के पट्टे पर होगी, जिसे दो बार 30-30 साल के लिए नवीनीकृत किया जा सकेगा। इस तरह अधिकतम 90 वर्षों तक का पट्टा संभव होगा। सरकार का कहना है कि इस निर्णय से इन परिवारों को स्थायी आवास, खेती-बाड़ी की सुविधा और कानूनी पहचान मिलेगी।60 साल पहले आये थे भारतदरअसल, ये परिवार मूल रूप से पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित होकर करीब 60 साल पहले भारत आए थे। पहले वे उत्तराखंड पहुंचे, जो उस समय उत्तर प्रदेश का हिस्सा था। बाद में हस्तिनापुर क्षेत्र के नंगला गोसाई गांव के खादर इलाके में बस गए। झील किनारे दलदली जमीन को मेहनत से भरकर रहने लायक बनाया, कच्चे-पक्के मकान खड़े किए और इस बस्ती को रामगढ़ बंगाली बस्ती नाम दिया। सरकारकी ओर से समय-समय पर शौचालय, सड़क, पानी, सौर लाइट, आधार कार्ड, वोटर कार्ड और आयुष्मान स्वास्थ्य योजना जैसी सुविधाएं भी मिलीं।99 परिवारों की सूची भेजी लखनऊयह जमीन सिंचाई विभाग की बताई जाती रही और झील से अतिक्रमण हटाने को लेकर एनजीटी ने जिला प्रशासन को आदेश दिए। कई बार पुलिस, राजस्व और वन विभाग की टीमें कब्जा हटाने पहुंचीं, मगर विरोध के चलते कार्रवाई टलती रही। मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा और शासन स्तर पर लंबे समय से पुनर्वास पर विचार चल रहा था। विभिन्न स्थानों पर जमीन चिन्हित हुई, लेकिन आवास के साथ कृषि भूमि की मांग के कारण फैसला अटका रहा।मंत्री दिनेश खटीक बोले- पुर्नवास से लोगों का जीवन होगा बेहतरप्रभावित परिवारों का क्या है दर्द?प्रभावित परिवारों का दर्द इससे अलग है। उनका कहना है कि आधा एकड़ जमीन परिवारों के लिए नाकाफी है। कई परिवार संयुक्त हैं, बच्चों की संख्या अधिक है और आजीविका पूरी तरह खेती पर निर्भर है। ऐसे में वे कम से कम तीन एकड़ जमीन या फिर मेरठ में ही रहने की अनुमति की मांग कर रहे हैं। वहीं युवाओं का कहना है कि यहां रहकर वे पढ़ाई, नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। अचानक कानपुर भेजे जाने से उनका भविष्य पीछे चला जाएगा। उनका तर्क है कि यहां एक बसाई हुई बस्ती को उजाड़ने की बजाय समाधान मेरठ में ही निकाला जाना चाहिए।
Merrut News NBT Ground Report Merrut News Today Hindu Bengali Families Of Nangla Gosain News Hindu Bengali Families Rehabilition Update हिंदू बंगाली परिवारों का पुनर्वास
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Bihar Ground Report: पुल बना पर एप्रोच रोड गायब, एप्रोच रोड बनी तो मुख्य पुल नदारदबिहार में विकास के दावों की पोल ज़मीनी हकीकत खोल रही है. अररिया में 10 साल से पुल बना है, लेकिन एप्रोच रोड नहीं, जबकि किशनगंज में खेत के बीच पुलिया तो बना दी गई, पर नदी पर मुख्य पुल आज तक नहीं बना. ग्रामीणों को नाव और लंबा चक्कर लगाकर सफर करना पड़ रहा है. ये दोनों मामले योजनाओं की खामियों और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं.
और पढो »
Gold Price Drop: फूट गया सोने का बुलबुला...60 मिनट में 27 लाख करोड़ हुए गायबGold Price Drop: गुरुवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई. रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली करने के कारण कीमतों में एक ही दिन में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई.
और पढो »
लखनऊ के राजकीय पॉलिटेक्निक में आज हो रहा 'वॉक-इन': 60 पदों पर होगी भर्ती, एक दिन पहले टाटा ने 1200 को दिया ...Lucknow Govt Polytechnic Job Fair: Mahalay Company hiring 60 apprentice & engineer trainee posts. Follow Latest Updates.
और पढो »
தமிழ்நாடு ஆசிரியர்களுக்கு ஜாக்பாட்! இனி 60 மதிப்பெண் எடுத்தாலே போதும் -தமிழக அரசு அதிரடிடெட் தேர்வில் இனி 60 மார்க் எடுத்தாலே பாஸ்! தமிழக அரசின் புதிய அரசாணை G.O. 23 பற்றிய முழு விவரங்கள் மற்றும் 2025 தேர்வர்களுக்கான சலுகைகள்!
और पढो »
बांग्लादेश: विस्थापित 99 हिंदू परिवारों को बसाएगी यूपी सरकार, तैयार किया ये प्लानउत्तर प्रदेश सरकार ने बांग्लादेश से आए 99 हिंदू परिवारों के पुनर्वास को मंजूरी दे दी गई. इन परिवारों को कानपुर में बसाने का प्रयास होगा. यहां पर जमीन भी लीज पर दी जाएगी.
और पढो »
Ground Report : 'इससे अच्छा तो बनाया ही न होता', सुर्खियों में बलिया का ये पुल, चढ़ने के लिए कोई रास्ता ही ...Ground Report Ballia : बलिया का ये पुल चर्चा में है. करोड़ों की लागत से बना ये पुल खतरा बन चुका है. इसकी सच्चाई पैरों तले जमीन खिसका देगी. पुल तो बना दिया लेकिन एप्रोच मार्ग ही नहीं बनाया. पुल पर चढ़ाने के लिए कोई रास्ता ही नहीं है. बगल में ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेसवे है. कुछ ही दूरी पर शहीद मंगल पांडेय का गांव है.
और पढो »
