बिना कोई एग्जाम IIT सिखा रहा है AI और डेटा साइंस, आप भी ले सकते हैं एडमिशन, समझ लें पूरा प्रॉसेस

Iitgn Foundations Of Data Science Course समाचार

बिना कोई एग्जाम IIT सिखा रहा है AI और डेटा साइंस, आप भी ले सकते हैं एडमिशन, समझ लें पूरा प्रॉसेस
Ai Coure In Iitgnआर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सर्टिफिकेट कोर्सIit Gandhinagar Course

IITGN AI Course: AI और डेटा साइंस की बढ़ती डिमांड को देखते हुए IIT गांधीनगर ने इंजीनियरिंग और टेक्निकल बैकग्राउंड वाले युवाओं के लिए नया कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स 4 महीने का होगा, जिसकी क्लासेस ऑनलाइन चलेंगी। इसमें एडमिशन कैसे मिलेगा और कब तक आवेदन कर सकते हैं। यहां...

IITGN AI & Data Science Course: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का चलन तेजी से बढ़ा है। एजुकेशन सेक्टर और जॉब मार्केट में भी एआई ने तहलका मचा दिया है। इसी को देखते हुए देश-दुनिया के तमाम एजुकेशनल इंस्टिट्यूट्स अपने कोर्स और सिलेबस को अपग्रेड कर रहे हैं। नए-नए कोर्सेस लॉन्च किए जा रहे हैं। आईआईटी जैसे देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में एआई के नए-नए कोर्स ऑफर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर ने नया कोर्स लॉन्च किया है। स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल के लिए तैयार किया गया है कोर्ससंस्थान ने इंजीनियर्स के लिए फाउंडेशन ऑफ डेटा साइंस नाम से एक नया सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स को टेक्नीकल बैकग्राउंड वाले स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल के लिए डेटा साइंस सिद्धांतों में स्ट्रक्चर्ड ट्रेनिंग देने के लिए डिजाइन किया गया है। कोर्स कब से शुरू होगा, आवेदन कौन और कब कर सकते हैं? इस कोर्स की फीस कितनी है? चलिए इस कोर्स से जुड़ी तमाम डिटेल्स जानते हैं.

..AI की रेस में कहीं सबसे पीछे न छूट जाएं! भारत को चाहिए AI-रेडी वर्कफोर्स, तुरंत उठाने होंगे 5 स्मार्ट कदमइस तारीख तक कर सकते हैं आवेदनआईआईटी गांधीनगर के इस नए एआई कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iitgn.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए 15 अगस्त 2025 तक का समय दिया गया है।FDSE कोर्स की डिटेल्स जानन और अप्लाई करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। जानिए कोर्स के बारे में आईआईटी गांधीनगर की ओर से ऑफर किए जा रहे इस कोर्स की ड्यूरेशन 4 महीने की है। यह कार्यक्रम की क्लासेस लाइव ऑनलाइन सेशन के माध्यम से होगी। जिससे यह देश के फाइनल ईयर के ग्रेजुएट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए सुलभ हो जाएगा। फ्लेक्सिबल शेड्यूल और ऑनलाइन पढ़ाई के साथ IITGN का यह कोर्स में शैक्षणिक और कॉर्पोरेट पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।आवेदन के लिए क्या चाहिए योग्यता ऐसे कैंडिडेट्स इस कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास इंजीनियरिंग, मैथ्स, साइंस, सांख्यिकी, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस या कॉमर्स की डिग्री है या फिर वे इन विषयों में डिग्री प्राप्त कर रहे हैं। आवेदकों को न्यूनतम 60 फीसदी नंबर या 6.0 CPI होने चाहिए। इसके साथ ही 12वीं लेवल पर मैथ्स पढ़ा हो। यह कार्यक्रम 18 शैक्षणिक क्रेडिट प्रदान करता है और पास/फेल ग्रेडिंग स्ट्रक्चर को अपनाता है।कैसे मिलेगा प्रवेश और कितनी लगेगी फीस? इस एआई कोर्स में एडमिशन पात्रता के आधार पर सिलकेशन किया जाएगा। किसी तरह की कोई प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को शुल्क के तौर पर 500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, रजिस्ट्रेशन चार्जेस के तौर पर 20,000 रुपये जमा करना होगा। कोर्स की ट्यूशन फीस 1,80,000 रुपये है। कुल मिलाकर इस कोर्स के लिए 2,00,000 रुपये खर्च करना होगा।इस उद्देश्य से शुरू किया गया ये कार्यक्रमआईआईटी गांधीनगर द्वारा लॉन्च किए गए इस कोर्स का मकसद है तीन प्रमुख क्षेत्रों -मूलभूत डेटा साइंस अवधारणाएं, उन्नत उपकरण और अनुप्रयोग और व्यावसायिक वातावरण के लिए जरूरी कम्युनिकेशन स्किल को जोड़ना है। संस्थान के अनुसार, इस कोर्स को वर्तमान उद्योग अपेक्षाओं को पूरा करने और इंटर डिसिप्लिनरी सीखने को प्रोत्साहित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Ai Coure In Iitgn आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सर्टिफिकेट कोर्स Iit Gandhinagar Course Iitgn ने शुरू किया नया सर्टिफिकेट कोर्स Iitgn.Ac.In Iit Gn Online Data Science Course Iitgn Course For Students And Professionals Iit गांधीनगर ने लॉन्च किया नया कोर्स

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

12वीं के बाद IIT में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, JEE की जरूरत नहीं, हाई सैलरी वाला है कोर्स12वीं के बाद IIT में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, JEE की जरूरत नहीं, हाई सैलरी वाला है कोर्सIIT Madras Degree Without JEE: हर स्टूडेंट्स का सपना IIT से पढ़ने का होता है, लेकिन इसके लिए JEE क्वालिफाई होना जरूरी है। लेकिन अब IIT मद्रास से आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस में IIT की डिग्री पा सकते हैं। वह भी बिना किसी JEE के।
और पढो »

NEET के नंबर पर सिर्फ ​MBBS ही नहीं, बल्कि इन मेडिकल कोर्स की भी कर सकते हैं पढ़ाईNEET के नंबर पर सिर्फ ​MBBS ही नहीं, बल्कि इन मेडिकल कोर्स की भी कर सकते हैं पढ़ाई​Best Alternative to MBBS: नीट स्कोर से सिर्फ MBBS ही नहीं, बल्कि इन मेडिकल कोर्स के लिए भी एडमिशन ले सकते हैं, पढ़ें..
और पढो »

क्रोम की यह सेटिंग छिपाएगी आपके सारे राजक्रोम की यह सेटिंग छिपाएगी आपके सारे राजक्रोम में कई प्राइवेसी फीचर्स मिलते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री कोई न देख पाए तो आप कुछ स्टेप्स में इसको डिलीट कर सकते हैं।
और पढो »

PHOTOS: जबलपुर की टॉप 5 प्राइम लोकेशन, जहां सभी चाहते हैं अपने सपनों का घर...जानें कीमत भीPHOTOS: जबलपुर की टॉप 5 प्राइम लोकेशन, जहां सभी चाहते हैं अपने सपनों का घर...जानें कीमत भीअगर आप भी अपने सपनों का घर लेना चाहते हैं और आपका बजट अच्छा है, तो आप मध्य प्रदेश के जबलपुर की इन प्राइम लोकेशन में अपना घर ले सकते हैं.
और पढो »

बिना महंगे कपड़ों को पहनें इन 5 फैशन टिप्स की मदद से दिख सकते हैं एलिगेंट!बिना महंगे कपड़ों को पहनें इन 5 फैशन टिप्स की मदद से दिख सकते हैं एलिगेंट!Fashion tips: अगर आप एलिगेंट लुक पाना चाहते हैं, तो बिना महंगे कपड़ों को पहनें भी क्लासी और रॉयल नजर आ सकते हैं, कुछ फैशन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.
और पढो »

पुरानी साड़ी को फेंकने के बजाय ऐसे बनाएं एथनिक गाउन, मिलेगा गजब का रॉयल लुक!पुरानी साड़ी को फेंकने के बजाय ऐसे बनाएं एथनिक गाउन, मिलेगा गजब का रॉयल लुक!fashion tips: अगर आप भी अपनी पुरानी साड़ी फेंक देते हैं, तो इस गलती को करने से पहले जान लें इससे आप कैसे रॉयल लुक वाला एथनिक गाउन बना सकते हैं.
और पढो »



Render Time: 2026-05-04 16:13:52