आईपीएल 2026 में पर्पल कैप की रेस दिलचस्प हो चली है। टूर्नामेंट धीरे-धीरे अपने अंजाम तक पहुंच रहा है और प्लेऑफ में पहुंचने से लेकर सर्वश्रेष्ठ रहने की जंग में कांटे की टक्कर है।
आईपीएल 2026 में पर्पल कैप की रेस दिलचस्प हो चली है। टूर्नामेंट धीरे-धीरे अपने अंजाम तक पहुंच रहा है और प्लेऑफ में पहुंचने से लेकर सर्वश्रेष्ठ रहने की जंग में कांटे की टक्कर है। लीग में सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले को पर्पल कैप दी जाती है। फिलहाल पर्पल कैप की रेस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज 17-17 विकेट लेकर टॉप पर हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा 16 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। 2008 से लेकर अब तक के आईपीएल इतिहास में सिर्फ तीन ही खिलाड़ियों ने दो-दो बार पर्पल कैप जीती हैं। आइए उन सभी के नाम जानते हैं और किस टीम ने सबसे ज्यादा बार पर्पल कैप अपने नाम किया, उसके बारे में जानते हैं...
कैसे तय होता पर्पल कैप के विजेता का नाम?
आमतौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप दी जाती है। अगर पर्पल कैप की रेस में दो या उससे ज्यादा गेंदबाजों के विकेट बराबर हों, तो आईपीएल में विजेता तय करने के लिए इकोनॉमी रेट देखा जाता है। जिस गेंदबाज का पूरे सीजन में इकोनॉमी रेट कम होगा, उसे ऊपर रखा जाएगा यानी उसे तवज्जो दी जाएगी। अगर इकोनॉमी भी बराबर हो जाए, तो फिर आमतौर पर बेहतर स्ट्राइक रेट देखा जा सकता है। अगर दो गेंदबाजों के बराबर विकेट हैं तो: गेंदबाज A – इकोनॉमी 7.20 गेंदबाज B – इकोनॉमी 8.10 तो गेंदबाज A पर्पल कैप में आगे रहेगा। मौजूदा स्थिति को देखें तो भुवनेश्वर कुमार और अंशुल कंबोज दोनों के 17-17 विकेट हैं। हालांकि, भुवनेश्वर की इकोनॉमी अंशुल से बेहतर है, इसलिए पर्पल कैप की रेस में वह सबसे आगे हैं। पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट अब तक जिन तीन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा दो-दो बार पर्पल कैप जीती है, उनमें ड्वेन ब्रावो, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल शामिल हैं। ब्रावो ने 2013 और 2015 में पर्पल कैप जीती थी। वहीं, भुवी ने 2016 और 2017 में पर्पल कैप अपने नाम की थी। हर्षल ने 2021 और 2024 में पर्पल कैप जीती थी। अगर भुवनेश्वर इस साल पर्पल कैप जीतने में कामयाब रहते हैं तो वह यह अवॉर्ड तीन बार जीतने वाले आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। साल के हिसाब से पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट वर्ष खिलाड़ी टीम विकेट 2008 सोहेल तनवीर राजस्थान रॉयल्स 22 2009 आरपी सिंह डेक्कन चार्जर्स 23 2010 प्रज्ञान ओझा डेक्कन चार्जर्स 21 2011 लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस 28 2012 मोर्ने मोर्कल दिल्ली डेयरडेविल्स 25 2013 ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स 32 2014 मोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स 23 2015 ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स 26 2016 भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद 23 2017 भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद 26 2018 एंड्रयू टाय किंग्स इलेवन पंजाब 24 2019 इमरान ताहिर चेन्नई सुपर किंग्स 26 2020 कगिसो रबाडा दिल्ली कैपिटल्स 30 2021 हर्षल पटेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 32 2022 युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स 27 2023 मोहम्मद शमी गुजरात टाइटंस 28 2024 हर्षल पटेल पंजाब किंग्स 24 2025 प्रसिद्ध कृष्णा गुजरात टाइटंस 25 सबसे ज्यादा बार पर्पल कैप विजेता खिलाड़ी खिलाड़ी सीजन कुल पर्पल कैप ड्वेन ब्रावो 2013, 2015 2 भुवनेश्वर कुमार 2016, 2017 2 हर्षल पटेल 2021, 2024 2 सोहेल तनवीर 2008 1 आरपी सिंह 2009 1 प्रज्ञान ओझा 2010 1 लसिथ मलिंगा 2011 1 मोर्ने मोर्कल 2012 1 मोहित शर्मा 2014 1 एंड्रयू टाय 2018 1 इमरान ताहिर 2019 1 कगिसो रबाडा 2020 1 युजवेंद्र चहल 2022 1 मोहम्मद शमी 2023 1 प्रसिद्ध कृष्णा 2025 1 कौन सी टीम है इस मामले में नंबर-1?
जिस टीम के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा बार पर्पल कैप जीती है, वह है- चेन्नई सुपर किंग्स। सीएसके के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा चार बार पर्पल कैप अपने नाम की है। 2013 और 2015 में ब्रावो के अलावा 2014 में मोहित शर्मा और 2019 में इमरान ताहिर ने सीएसके में रहते पर्पल कैप अपने नाम की थी। इसके बाद लिस्ट में डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स/कैपिटल्स, पंजाब , सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस का नाम आता है। इनके खिलाड़ियों ने दो-दो बार पर्पल कैप जीती है। टीम कुल पर्पल कैप खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स 4 ड्वेन ब्रावो , मोहित शर्मा , इमरान ताहिर सनराइजर्स हैदराबाद 2 भुवनेश्वर कुमार गुजरात टाइटंस 2 मोहम्मद शमी , प्रसिद्ध कृष्णा डेक्कन चार्जर्स 2 आरपी सिंह , प्रज्ञान ओझा पंजाब किंग्स 2 एंड्रयू टाय , हर्षल पटेल राजस्थान रॉयल्स 2 सोहेल तनवीर , युजवेंद्र चहल मुंबई इंडियंस 1 लसिथ मलिंगा दिल्ली कैपिटल्स 1 कगिसो रबाडा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 हर्षल पटेल
Ipl Purple Cap Winners List Ipl Highest Wicket Takers Purple Cap History 2008 To 2026 Ipl Bowling Records Most Purple Caps Ipl Best Bowling Team Ipl Cricket Stats Ipl Ipl Wicket Leaders All Seasons
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL का गणित- मुंबई की स्थिति में बदलाव नहीं: जीत के बावजूद नंबर-9 पर, चेन्नई-दिल्ली प्लेऑफ की उम्मीदें कायमIndian Premier League (IPL) 2026 Playoff Qualification Scenario Update; Follow IPL 2026, MI, RCB, CSK, KKR, SRH, RR, DC, GT, PBKS Points Table Standing Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
IPL का गणित-लगातार दो जीत से चेन्नई की उम्मीदें कायम: दिल्ली के पास भी चांस; सनराइजर्स के पास नंबर-1 बनने क...Indian Premier League (IPL) 2026 Playoff Qualification Scenario Update; Follow IPL 2026, MI, RCB, CSK, KKR, SRH, RR, DC, GT, PBKS Points Table Standing Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
IPL का गणित-लगातार दो जीत से चेन्नई की उम्मीदें कायम: दिल्ली के पास भी चांस; सनराइजर्स के पास नंबर-1 बनने क...Indian Premier League (IPL) 2026 Playoff Qualification Scenario Update; Follow IPL 2026, MI, RCB, CSK, KKR, SRH, RR, DC, GT, PBKS Points Table Standing Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
IPL 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल जारी, अहमदाबाद में फाइनल: धर्मशाला और चंडीगढ़ में प्लेऑफ मुकाबले होंगे; फाइनल 31...Indian Premier League (IPL) 2026 Playoffs Match Schedule Update
Read more »
केएल राहुल ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे, लिस्ट में संजू सैमसन की हुई एंट्रीIPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का ऑरेंज कैप केएल राहुल ने एक बार फिर अभिषेक शर्मा ने से छीन लिया है. क्रिकेट | खेल समाचार | IPL
Read more »
IPL 2026 Playoffs Scenarios: संजू ने मुश्किल की DC की डगर, CSK की जीत से बदल गया पूरा समीकरणIPL 2026 Playoffs Equations DC vs CSK: दिल्ली के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल करने के साथ ही सीएसके ने प्लेऑफ की रेस को रोमांचक बना दिया है।
Read more »
