सागर शहर में आयकर विभाग ने पूर्व MLA हरवंश सिंह राठौर के घर सहित दो अन्य व्यापारियों के घरों पर रेड की।
भारत के सागर शहर में रविवार सुबह आयकर विभाग की जांच बढ़ गई जब कई टीमें तीन बड़े व्यापारियों के घरों पर दबिश देकर सर्वे शुरू किया। इन व्यापारियों में सबसे बड़ा नाम बंडा से पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल हरवंश सिंह राठौर का है। आयकर विभाग की टीमों ने सागर शहर के सदर क्षेत्र में राठौर बंगले पर दबिश दी। विभाग की टीमें बंगले का गेट बंद कर सर्वे की कार्रवाई कर रही हैं। आयकर विभाग की इस कार्रवाई में राठौर परिवार के अलावा सागर शहर के परकोटा में बीड़ी व्यापारी और साहूकार राजेश
केशरवानी और एलआईसी एजेंट और प्रॉपर्टी डीलर राकेश छाबड़ा के घर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची। यहां भी सर्वे शुरू किया बताया जा रहा है कि यह दोनों व्यापारी भी राठौर परिवार से लंबे समय से जुड़े हैं। जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग को बीड़ी कारोबार और घोषित संपत्तियों से जुड़े लेन-देन में अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद आयकर विभाग ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू की है बताता जा रहा है कि राठौर परिवार की देश के अलग अलग हिस्सों में संपत्तियां है जिनकी पड़ताल में टीम जुटी हुई है। बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति और नकदी का खुलासा होने की भी संभावना जताई गई है।आयकर विभाग के अफसर संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। विस्तृत विवरण कार्रवाई पूर्ण होने के बाद सामने आ पाएगी
IT रेड हरवंश सिंह सागर व्यापारी राजनीति आयकर विभाग
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सीबीआई ने ईडी अधिकारी के आवास में रेड की, कई सबूत मिलेसीबीआई ने शिमला में ईडी के डिप्टी डायरेक्टर के आवास पर रेड की। मामले में सीबीआई को कई सबूत मिले हैं। सीबीआई ने ईडी दफ्तर में भी 36 घंटे तक दबिश दी।
और पढो »
आयकर विभाग ने हरवंश राठौर के घर पर किया छापामध्य प्रदेश के सागर जिले में भाजपा नेता हरवंश राठौर के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है।
और पढो »
ईडी कार्रवाई, प्रखर गर्ग के घर रेडआगरा में रियल एस्टेट कारोबारी प्रखर गर्ग के घर पर ED की रेड।
और पढो »
मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, राहुल बोले- केंद्र ने अपमान कियापूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया।
और पढो »
मुरैना के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घरप्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के लोगों को पक्का घर मिल गया है। इससे पहले वे कई वर्षों से किराये पर घरों में रह रहे थे।
और पढो »
मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कारपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शनिवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार हुआ।
और पढो »