20 Signs to Quit Job: क्या आपकी नौकरी आपकी ग्रोथ रोक रही है? अगर रोज ऑफिस जाना बोझ लगने लगा है और बॉस की बातें चुभने लगी हैं तो ये 20 संकेत आपके लिए हैं. अपनी मेंटल हेल्थ और करियर के लिए सही फैसला लेने का वक्त आ गया है. जानें, कब कहना है- I Quit!
नई दिल्ली . क्या आप हर रविवार या वीकऑफ की रात सिर्फ इसलिए बेचैन रहते हैं कि अगले दिन ऑफिस जाना है? अगर जवाब ‘हां’ है तो यह सिर्फ आलस नहीं बल्कि आपकी बॉडी और दिमाग का एक बड़ा सिग्नल है. कई बार हम सैलरी के चक्कर में ऐसी नौकरी से चिपके रहते हैं जो अंदर ही अंदर हमारे कॉन्फिडेंस और करियर को दीमक की तरह चाट रही होती है.
लोग कहते हैं कि नौकरी किस्मत से मिलती है लेकिन अगर वही नौकरी मानसिक शांति छीन ले तो वह किस्मत नहीं, बल्कि एक पिंजरा है. नौकरी छोड़ना कोई फेलियर नहीं, बल्कि खुद को एक बेहतर मौका देने की शुरुआत है. असल समस्या यह है कि हम ‘टॉक्सिक कल्चर’ और ‘जीरो ग्रोथ’ के इतने आदी हो जाते हैं कि हमें खतरे के निशान दिखने ही बंद हो जाते हैं. अगर आपकी मेहनत की कोई कद्र नहीं है या आपका बॉस आपकी ग्रोथ के आड़े आ रहा है तो समझ लीजिए कि उस डेस्क पर आपका वक्त पूरा हो चुका है. जानिए 20 ऐसी ठोस वजहें, जो चीख-चीख कर कह रही हैं कि अब आपको इस्तीफा टाइप कर देना चाहिए. जब ‘ग्रोथ’ सिर्फ कागजों पर रह जाए प्रोफेशनल लाइफ का सबसे बड़ा रेड फ्लैग तब होता है, जब आपकी लर्निंग रुक जाए. अगर आप पिछले एक साल से वही घिसे-पिटे काम कर रहे हैं और ऑफिस में आपके लिए कोई नया चैलेंज नहीं है तो आप आगे नहीं बढ़ रहे, बल्कि पीछे जा रहे हैं. करियर के मार्केट में आपकी वैल्यू आपकी स्किल्स से है. जिस दिन स्किल्स अपडेट होना बंद हुईं, उस दिन आपका करियर ग्राफ गिरना तय है. मानसिक सेहत और ‘मंडे ब्लूज’ अगर ऑफिस की टेंशन आपके डिनर टेबल तक पहुंच रही है और आप अपनों के साथ भी काम की ही चिड़चिड़ाहट निकाल रहे हैं तो यह नौकरी छोड़ने का सबसे बड़ा कारण है. बर्नआउट कोई फैंसी शब्द नहीं, बल्कि एक हकीकत है, अगर रोज सुबह उठकर ऑफिस जाने के ख्याल से ही आपको भारीपन महसूस होता है तो आपकी बॉडी आपको वार्निंग दे रही है कि अब बस बहुत हुआ. बॉस और वर्क कल्चर का टॉक्सिक होना अक्सर कहा जाता है कि लोग कंपनियां नहीं, बल्कि बॉस को छोड़ते हैं. अगर आपका मैनेजर आपको सपोर्ट करने के बजाय नीचा दिखाता है या ऑफिस में काम से ज्यादा पॉलिटिक्स को तवज्जो दी जाती है तो वहां टिके रहना खुद के साथ नाइंसाफी है. एक ऐसा माहौल जहां आपकी बात नहीं सुनी जाती, वहां आपकी क्रिएटिविटी दम तोड़ देती है. सैलरी और वैल्यू का मेल न होना ईमानदारी से सोचिए- क्या आपको आपकी मेहनत के बराबर पैसा मिल रहा है? अगर कंपनी मुनाफा कमा रही है लेकिन आपकी सैलरी बरसों से वहीं अटकी हुई है तो आप अपनी वैल्यू खुद कम कर रहे हैं. मार्केट रेट चेक करें. अगर बाहर आपको बेहतर मिल सकता है तो इस कंपनी में रुकने का कोई लॉजिक नहीं बनता. करियर की बेहतरी के लिए ग्रोथ जरूरी है. इन 20 इशारों से समझें नौकरी छोड़ने का परफेक्ट टाइम सुबह उठते ही ऑफिस न जाने के बहाने ढूंढना. मैनेजमेंट का आपकी मेहनत को टेकन फॉर ग्रांटेड लेना. ऑफिस में आपका कोई मेंटर या गाइड न होना. कंपनी की वर्क पॉलिसीज का तानाशाही जैसा होना. काम के बदले सिर्फ स्ट्रेस मिलना, खुशी नहीं. सैलरी का मार्केट स्टैंडर्ड से काफी कम होना. कंपनी के भविष्य प शक होना. ऑफिस में भेदभाव या पक्षपात का माहौल. अपनी स्किल्स का इस्तेमाल न कर पाना. हर वक्त दूसरी जॉब्स के बारे में सोचना. कंपनी में प्रमोशन के रास्ते पूरी तरह बंद होना. वर्क-लाइफ बैलेंस का नामोनिशान न होना. आपकी फिजिकल हेल्थ का बिगड़ना. कॉन्फिडेंस का लेवल लगातार गिरते जाना. टीम के साथ बॉन्डिंग पूरी तरह खत्म हो जाना. आपके सुझावों को कचरे के डिब्बे में डालना. ऑफिस पॉलिटिक्स में जबरदस्ती घसीटा जाना. पर्सनल लाइफ और हॉबीज के लिए समय न बचना. नई चीजें सीखने का कोई प्लेटफॉर्म न मिलना. मन से आवाज आना कि मैं इससे बेहतर का हकदार हूं. यह भी पढ़ें- कौन हैं साकेत श्रीनिवासैया? IIT मद्रास से बीटेक, अमेरिका से अचानक हुए गायब
Toxic Workplace Red Flags Career Growth Stagnation Signs Job Burnout Symptoms Professional Resignation Triggers नौकरी कब छोड़ें टॉक्सिक वर्क कल्चर के लक्षण करियर ग्रोथ में रुकावट इस्तीफा देने की वजह नई जॉब की तलाश
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
13 फरवरी का राशिफल: वृष राशि वालों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और मिथुन राशि वालों के करियर के लिए अच्छा दि...Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (13 February 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
और पढो »
EPFO 3.0 அதிரடி: இனி இந்த பணி 20 நாட்களுக்கு பதில் 3 நாட்களில் நடக்கும், மத்திய அரசு அப்டேட்EPFO 3.0 Latest News: EPFO, கோரிக்கை தீர்வுகள், அதாவது க்ளெய்ம் செட்டில்மெண்டுகளுக்கான கால அளவை தற்போதைய 20 நாட்களில் இருந்து வெறும் மூன்று நாட்களாகக் குறைக்கக்கூடும். இதை பற்றி இந்த பதிவில் காணலாம்.
और पढो »
மாதம் ரூ.25,000 கொடுக்கும் அரசு.. பெண்களுக்கு குஷியான அறிவிப்பு.. எப்படி விண்ணப்பிக்கலாம்?Tamil Nadu Government Job: இலவச அழகுக்கலை பயிற்சி குறித்து தமிழக அரசு முக்கிய அறிவிப்பை வெளியிட்டுள்ளது. மேலும், இந்த பயிற்சிக்கு பிறகு வேலைவாய்ப்பும் கிடைக்கும்.
और पढो »
Valentines Day tragedy: শুক্রবারে শিহরন! ভ্যালেন্টাইনস ডে নিয়ে তুমুল ঝগড়া, রাগে হোটেলের জানলা দিয়ে মরণঝাঁপ তরুণীর...20 Year Old Jumps from Hotel Window After Spat with Friend Saved by Stack of Boxes
और पढो »
अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम: भारत में 20 देशों के नेता, बांग्लादेश चुनाव और क्रिकेट चर्चाभारत में 20 देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति आ रहे हैं। बांग्लादेश चुनाव में तारिक़ रहमान के प्रधानमंत्री बनने की संभावना पर चर्चा है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के प्रदर्शन और पाकिस्तान की खुशी की संभावना पर बात हो रही है। राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस पर भाजपा का रुख, पाकिस्तान के गेंदबाज़ की चर्चा और बांग्लादेश में बीएनपी का भारत के प्रति दृष्टिकोण भी शामिल हैं। सिख अलगाववादी पन्नू की हत्या की साज़िश में भारतीय नागरिक की भूमिका की स्वीकारोक्ति हुई है।
और पढो »
14 फरवरी का राशिफल: मिथुन राशि के लोगों को निवेश से फायदा मिलेगा और तुला राशि वालों को रुका पैसा वापस मिल स...Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (14 February 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
और पढो »
