थलापति विजय की 'जन नायकन' लीक होने के बाद अब रजनीकांत Rajinikanth की 'जेलर 2' भी पाइरेसी का शिकार हो गई है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'थलापति' विजय-स्टारर फिल्म 'जन नायकन' के ऑनलाइन लीक होने के कुछ ही दिनों बाद, नेल्सन दिलीप कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' के साथ भी ऐसी ही एक समस्या सामने आई है। रजनीकांत की यह फिल्म भी पाइरेसी का शिकार हो गई है। फिल्म का एक वीडियो क्लिप ऑनलाइन सामने आया है, जिसके बाद प्रोडक्शन हाउस 'सन पिक्चर्स' ने एक सख्त चेतावनी जारी की है। यह भी पढ़ें- 'बैंक से 500 करोड़ चोरी हो जाए तो.
..', Jana Nayagan के लीक पर भड़का डायरेक्टर, आर माधवन का भी चढ़ा पारा मेकर्स ने दी सख्त चेतावनी रजनीकांत की 'जेलर 2' का यह BTS क्लिप, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इसे सेट पर ही शूट किया गया था, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गया। फैन्स समेत कई लोगों ने इस क्लिप को हटाए जाने से पहले ही शेयर कर दिया था। इसके बाद सन पिक्चर्स ने इस पर बात करते हुए कहा, 'डियल ऑल, हम आपका ध्यान इस बात की ओर दिलाना चाहते हैं कि 'जेलर 2' के सेट से लिया गया एक वीडियो क्लिप इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सर्कुलेट हो रहा है'। सन पिक्चर्स ने पुष्टि की है कि फिल्म की एंटी-पायरेसी टीम इन क्लिप्स को हटाने और इन्हें शेयर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। हमारी एंटी-पायरेसी टीम स्थिति पर सक्रिय रूप से नजर रख रही है और ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए जरूरी कदम उठाएगी, जिसमें इन क्लिप्स को शेयर करने या बढ़ावा देने में शामिल अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू करना भी शामिल है'। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से इस तरह की वीडियो को पोस्ट और शेयर ना करने की रिक्वेस्ट की है। जन नायकन हुई पाइरेसी का शिकार इससे पहले, रिलीज के लिए इंतजार कर रही विजय की जन नायकन का एक HD प्रिंट ऑनलाइन लीक हो गया था और X , Instagram और YouTube पर तेजी से फैल गया था। चेन्नई पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। 'जेलर 2' के बारे में नेल्सन द्वारा निर्देशित 'जेलर 2' , उनकी 2023 की हिट फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका निभाएंगे, जबकि रम्या कृष्णन उनकी पत्नी विजया का किरदार निभाएंगी। फिल्म में शिवा राजकुमार, मोहनलाल भी नजर आएंगे। वहीं मिथुन चक्रवर्ती एक अहम भूमिका निभाएंगे। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। यह भी पढ़ें- 'अभिनेताओं के हाथों में देश नहीं...' Prakash Raj ने एक्टर विजय पर कसा तंज? Jana Nayagan लीक होने के बीच आया बयान
Jana Nayagan Film Leak Rajinikanth Movie Piracy Vijay Film Online Leak Sun Pictures Anti-Piracy Warning Jailer 2 BTS Clip Social Media Indian Film Piracy Issues Nelson Dilip Kumar's Jailer 2 Sequel
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ರಜನಿಕಾಂತ್ ಪ್ರೇಮಿಯಾಗಿ, ತಾಯಿಯಾಗಿ, ಪತ್ನಿಯಾಗಿ ನಟಿಸಿದ ಏಕೈಕ ಸ್ಟಾರ್ ಹೀರೋಯಿನ್ ಯಾರು ಗೊತ್ತಾ? ಸಾವಿರಾರು ಕೋಟಿಗೆ ಒಡತಿ!Rajinikanth : ರಜನಿಕಾಂತ್ ತಮಿಳುನಾಡಿನಲ್ಲಿ ಮಾತ್ರವಲ್ಲದೆ ಇಡೀ ಸೌತ್ ಇಂಡಸ್ಟ್ರಿಯಲ್ಲಿ ಜನಪ್ರಿಯತೆಯನ್ನು ಗಳಿಸಿದ್ದಾರೆ.
Read more »
ஜெயிலர் 2 படத்தில் இன்னொரு பெரிய நடிகர்! ரஜினியுடன் 2வது படம்..Vijay Sethupathi In Rajinikanth Jailer 2 : நெல்சன் திலீப்குமார் இயக்கத்தில், ரஜினிகாந்த் நடித்து வரும் படம் ஜெயிலர் 2. இந்த படத்தில் புதிதாக ஒரு நடிகர் இணைந்திருப்பதாக கூறப்படுகிறது.
Read more »
ரஜினிகாந்தை பற்றிய ‘இந்த’ தகவல் தெரியவில்லை என்றால்..நீங்கள் ரஜினி ரசிகரே இல்லை!Rajinikanth Lessor Known Facts : ரஜினிகாந்த் குறித்து அவருடைய ரசிகர்கள் கண்டிப்பாக தெரிந்து வைத்திருக்க வேண்டிய சில விஷயங்கள்..என்னென்ன தெரியுமா?
Read more »
काव्या मारन के पापा, 73 साल का एक्टर, दोनों ने मिलकर 2023 में बॉक्स ऑफिस पर मचा दी थी खलबलीKalanithi Maran Produced Rajinikanth Film 'Jailer': आईपीएल 2026 ऑक्शन के बाद एक बार फिर चर्चा में आईं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन के पापा कलानिधि मारन एक नामी बिजनेसमैन हैं.
Read more »
Rajinikanth ने खत्म की Jailer 2 की शूटिंग, रिलीज डेट पर भी दिया बड़ा अपडेटसुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी आगामी फिल्म 'जेलर 2' की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म अंतिम चरण में है। एक्टर बहुत जल्द अब कमल हासन के साथ KHxRK Reunion की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
Read more »
अब रजनीकांत की Jailer 2 का वीडियो लीक, कॉलीवुड को लगी किसकी नजर? 'जन नायकन' का असली गुनहगार गिरफ्तारतमिल सिनेमा बड़ी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। थलपति विजय की 'जन नायकन' के बाद अब रजनीकांत की 'जेलर 2' लीक का शिकार बनी है। फिल्म का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर हो रहा है। मेकर्स ने इस बाबत कार्रवाई की चेतावनी दी है। दूसरी ओर, 'जन नायकन' लीक का असली गुनहगार गिरफ्तार हो चुका...
Read more »
