Beyond the Breaking News

Rubo's hopeful vibes for Iran talks, slow progress a concern - key point

Foreign Policy News

Rubo's hopeful vibes for Iran talks, slow progress a concern - key point
Iran-US NegotiationsMarc Antony RubioIran's Foreign Ministry Spokesperson

US Secretary of State Marc Antony Rubio gave positive vibes for the Iran negotiations, saying 'perhaps some good news will come today' while Iranian and American officials exchanged cautious optimism for talks continuing, with key points of agreement potentially near.

ईरान जंग पर रुबियो ने दिए 'जल्द अच्छी ख़बर' के संकेत, ईरानी मीडिया ने कहा अमेरिका की ओर से 'अटकी' है बातपढ़ने का समय: 7 मिनट अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के साथ संभावित समझौते का रविवार को संकेत देते हुए कहा है कि 'शायद आज थोड़ी देर में और ख़बरें सामने आएंगी.

' ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बग़ाई ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में अमेरिका और ईरान के बीच रुख़ में नजदीकी ज़रूर आई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अहम मुद्दों पर समझौता हो जाएगा. बातचीत को लेकर जारी सरगर्मी से संकेत मिल रहे हैं कि दोनों पक्षों के बीच प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बन गई है.

हालांकि, देर शाम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत 'व्यवस्थित और रचनात्मक तरीके से' जारी है और उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को किसी भी समझौते में जल्दबाज़ी न करने का निर्देश दिया है. उधर ईरान के सरकारी मीडिया की ओर से कहा गया है कि समझौता अमेरिका की ओर से लगाई गई पाबंदियों की वजह से 'अटका' हुआ है.

समझौते को लेकर ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने इस बातचीत का स्वागत करते हुए बयान दिए हैं. ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा समझौता होना चाहिए जिसमें होर्मुज़ स्ट्रेट पर बेरोकटोक आवाजाही की स्वतंत्रता हो. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा कि उनका देश दुनिया को यह भरोसा दिलाने के लिए तैयार है कि वह परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश नहीं कर रहा है. अमेरिका से समझौते पर ईरान में आख़िरी फ़ैसला किसका होगा?

रुबियो के सामने जयशंकर बोले- हमारे लिए 'इंडिया फ़र्स्ट', कई स्रोतों से सस्ती ऊर्जा आपूर्ति करेंगे सुनिश्चितईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम के मुताबिक़, अमेरिका के साथ संभावित समझौते को लेकर 'एक या दो' मुद्दों पर अब भी मतभेद बने हुए हैं. इसमें कहा गया है कि इन मुद्दों पर 'अमेरिका की तरफ़ से अड़चन' की वजह से मामला अभी अंतिम रूप नहीं ले पाया है.

रुबियो के सामने जयशंकर बोले- हमारे लिए 'इंडिया फ़र्स्ट', कई स्रोतों से सस्ती ऊर्जा आपूर्ति करेंगे सुनिश्चितअमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के उद्देश्य हासिल कर लिए गए हैं भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "आने वाले कुछ घंटों में दुनिया को 'कम से कम स्ट्रेट के मामले में' कुछ अच्छी ख़बर मिल सकती है.

" हालांकि उन्होंने यह भी कहा, "हमें अभी कुछ और काम करना है. अच्छी ख़बर है, लेकिन अभी अंतिम ख़बर नहीं है.

" रुबियो ने यह भी कहा कि ईरान कभी भी 'परमाणु हथियार नहीं रख सकता. ' उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात को लेकर स्पष्ट रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यह सोचना कि राष्ट्रपति ऐसे किसी समझौते पर सहमत होंगे जो परमाणु मुद्दे पर ईरान की स्थिति को और मजबूत कर दे, 'बेतुका' है.

बीबीसी के टॉम बेटमैन ने 28 फ़रवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान में क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों की संख्या से जुड़ी रिपोर्टों पर जांच के बारे में पूछा. उन्होंने कहा कि अमेरिका के लक्ष्य 'बहुत स्पष्ट' थे, जिनमें ईरान की नौसेना को नष्ट करना, उसकी बैलिस्टिक मिसाइल दागने की क्षमता ख़त्म करना और उसके 'रक्षा औद्योगिक ढांचे' को नुक़सान पहुंचाना शामिल था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा , "ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध तब तक लागू रहेंगे जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता, उसकी पुष्टि नहीं हो जाती और उस पर हस्ताक्षर नहीं हो जाते. दोनों पक्षों को अत्यंत सावधानी बरतनी चाहिए.

" ट्रंप ने इस बात पर ज़ोर दिया कि 'ग़लती की कोई गुंजाइश नहीं है' और "अमेरिका-ईरान संबंध अधिक पेशेवर और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन ईरान को यह समझना होगा कि वह परमाणु हथियार या बम प्राप्त नहीं कर सकता है. "ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 'अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की दिशा में हुई प्रगति' का स्वागत किया, और कहा, "यह बेहद ज़रूरी है कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति न दी जाए".

भारत में मार्को रुबियो के बयान के तुरंत बाद, स्टार्मर ने एक्स पर लिखा, "ऐसा समझौता होना चाहिए जो संघर्ष को समाप्त करे और होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोले, जिसमें बिना शर्त और बिना किसी रोक-टोक के नौवहन की स्वतंत्रता हो.

" उन्होंने कहा कि युद्ध के प्रभाव से अपने नागरिकों की रक्षा के लिए ब्रिटिश सरकार 'जो कुछ कर सकती है, वह सब करेगी'. और उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ मिलकर "इस मौके का फायदा उठाकर दीर्घकालिक कूटनीतिक समाधान हासिल करने" पर काम करेंगे. कि वह अमेरिका-ईरान वार्ता में हुई 'प्रगति' का स्वागत करती हैं, और जोड़ा कि "ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

"ईरान: बच्चे की देखभाल करती महिला की इस तस्वीर पर क्यों छिड़ा विवादआईआरजीसी से जुड़ी इस समाचार एजेंसी फ़ार्स ने बताया कि परमाणु मुद्दे पर बातचीत को 'संभावित रूप से युद्ध समाप्त होने के बाद' तक स्थगित कर दिया गया है कि संभावित समझौते के 'एक या दो' प्रावधानों पर अमेरिका और ईरान के बीच मतभेद बने हुए हैं. इसमें कहा गया है कि इन बिंदुओं पर अमेरिका की ओर से 'बाधा' के कारण मामला अभी तक अंतिम रूप नहीं ले पाया है.

समाचार एजेंसी का कहना है कि मध्यस्थ पाकिस्तान को ईरान के रुख़ से अवगत करा दिया गया है, और अगर 'अमेरिका की बाधा जारी रहती है' तो समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया जा सकता. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़ी समाचार एजेंसी फ़ार्स, ने रिपोर्ट किया है कि ये अड़चन वाले बिंदु फ़्रीज़ ईरानी संपत्तियों और तेल और उससे जुड़े पदार्थों पर लगे प्रतिबंधों से संबंधित हैं.

कि प्रारूप प्रस्ताव में ईरान ने अपनी किसी भी परमाणु सामग्री को सौंपने की कोई प्रतिबद्धता नहीं दी है. हालांकि पश्चिमी मीडिया की रिपोर्टों में इसके उलट दावा किया जा रहा है. फ़ार्स ने बताया कि परमाणु मुद्दे पर बातचीत को 'संभावित रूप से युद्ध समाप्त होने के बाद' तक स्थगित कर दिया गया है.

इसमें कहा गया है कि वर्तमान प्रारूप केवल युद्ध समाप्त करने के मुद्दे तक सीमित है और इसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी कोई भी जानकारी शामिल नहीं है. व्हाइट हाउस के पास थीं रिपोर्टर, तभी सुनाई पड़ी गोलियों की आवाज़ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कितने ताक़तवर, सेना से कैसे हैं अलग?

रुबियो के सामने जयशंकर बोले- हमारे लिए 'इंडिया फ़र्स्ट', कई स्रोतों से सस्ती ऊर्जा आपूर्ति करेंगे सुनिश्चितईरान जंग पर रुबियो ने दिए 'जल्द अच्छी ख़बर' के संकेत, ईरानी मीडिया ने कहा अमेरिका की ओर से 'अटकी' है बात'कॉकरोच जनता पार्टी' क्या है और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं? कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा विदेशी मीडिया में भी, जानिए इसे वहाँ कैसे देखा जा रहा है?

फाल्टा सीटः बीजेपी जीती, चुनाव मैदान से हटने के बाद भी क्यों पड़े जहांगीर ख़ान के नाम पर वोटरुबियो के सामने जयशंकर बोले- हमारे लिए 'इंडिया फ़र्स्ट', कई स्रोतों से सस्ती ऊर्जा आपूर्ति करेंगे सुनिश्चितट्रंप ने ईरान के साथ समझौते को लेकर किया अहम दावा, होर्मुज़ स्ट्रेट को खोलने पर ये कहा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

Iran-US Negotiations Marc Antony Rubio Iran's Foreign Ministry Spokesperson Iran's President Moussavi Khoeiniha US-Iran Talks Key Points Of Agreement

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Iran sends new proposal to end war with US, talks of reopening Hormuz straitIran sends new proposal to end war with US, talks of reopening Hormuz straitIran has sent a new proposal to end the war with the US, which includes reopening the Hormuz strait. Reports suggest that the US administration is preparing for military action against Iran.
Read more »

Ahmad Vahidi: The Most Wanted Enemy of the US in IranAhmad Vahidi: The Most Wanted Enemy of the US in IranAhmad Vahidi, the IRGC chief, is playing a crucial role in shaping Iran's military and strategic policies. He has been described as a hardliner and a non-compromising leader. His increasing influence is seen as complicating the talks between Iran and the US on nuclear issues.
Read more »

Iran-US Talks: ईरान-अमेरिका समझौते के लिए तेहरान पहुंचे आसिम मुनीर, फिर भी नहीं बनी सहमति | Iran Us Talk Pakistan Army Chief Asim Munir Tehran Visit UpdatesIran-US Talks: ईरान-अमेरिका समझौते के लिए तेहरान पहुंचे आसिम मुनीर, फिर भी नहीं बनी सहमति | Iran Us Talk Pakistan Army Chief Asim Munir Tehran Visit UpdatesIran US Talk Update: ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर तेहरान पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की। हालांकि शांति समझौते को लेकर अब तक कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी...
Read more »

व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग से दहशत, डोनाल्ड ट्रंप अंदर थे मौजूद; ईरान समझौते पर चल रही थी अहम वार्ता | White House Gunshots Security Alert Donald Trump Inside Iran Deal Talksव्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग से दहशत, डोनाल्ड ट्रंप अंदर थे मौजूद; ईरान समझौते पर चल रही थी अहम वार्ता | White House Gunshots Security Alert Donald Trump Inside Iran Deal TalksGunfire near White House: व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग से दहशत फैल गई, घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अंदर मौजूद थे और ईरान समझौते पर उच्च स्तरीय बातचीत चल रही थी। अमेरिकी सुरक्षा बलों की फायरिंग में हमलावर घायल। उसे अस्पताल ले जाया गया।
Read more »

US President Trump Says Iran Deal 'Almost Done', Talks With Saudi, UAE LeadersUS President Trump Says Iran Deal 'Almost Done', Talks With Saudi, UAE LeadersUS President Donald Trump has announced that a deal with Iran is 'almost done' and that the details will be revealed soon. He also mentioned that he had good talks with leaders of Saudi Arabia, the United Arab Emirates, Qatar, and other countries regarding a peace agreement. Meanwhile, the spokesperson for the Iranian Foreign Ministry, Ismail Bakai, stated that there has been some easing of tensions between the US and Iran, but emphasized that it does not mean that all issues have been resolved.
Read more »

Iran Energy Policy: India Offered Energy Supply by US, Iran Provides An Alternate Story in New DelhiIran Energy Policy: India Offered Energy Supply by US, Iran Provides An Alternate Story in New DelhiIran's energy policy has a different narrative in New Delhi as the US offers energy supply to India. Iran blames the global energy market turmoil on the US sanctions and US-Israel policies while the US aims to normalize relations with India. The Indian Embassy in Tehran rejects the US comments and defends Iran's energy policies. The passage also mentions the tension in the Hormuz Strait caused by US-Israel policies, Iran's nuclear program, and accusations against the US and Israel for causing economic and human suffering.
Read more »



Render Time: 2026-05-31 16:34:44