Kota Lok Sabha Chunav Result 2024: कोटा सीट पर प्रहलाद गुंजल की बगावत ने बदले समीकरण, दोस्तों को सबक सिखाने के लिए दुश्मनों से मिलाया हाथ

कोटा लोकसभा चुनाव परिणाम समाचार

Kota Lok Sabha Chunav Result 2024: कोटा सीट पर प्रहलाद गुंजल की बगावत ने बदले समीकरण, दोस्तों को सबक सिखाने के लिए दुश्मनों से मिलाया हाथ
कोटा लोकसभा चुनाव परिणाम 2024राजस्थान लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024कोटा से कौन जीता

Kota Lok Sabha Chunav Result 2024: कोटा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी ने तीसरी बार ओम बिरला पर भरोसा जताया है। पिछले दो चुनाव में सांसद चुने जाने वाले ओम बिरला को इसबार चुनौती उनके अपनी पार्टी के नेता रहे प्रह्लाद गुंजल से मिली है। प्रह्लाद के जरिए कांग्रेस ने बीजेपी की सुरक्षित सीट पर सेंध लगाने का प्रयास किया...

Kota Lok Sabha Election Result 2024 : आज मंगलवार 4 जून लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का दिन है। राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट सबसे हॉट सीटों में से एक है। इस सीट पर इस बार चुनाव कौन जीत रहा है। यह जानने और पल पल की अपडेट के लिए आप इस पेज पर लगातार बने रह सकते हैं। 2024 के चुनाव में कोटा लोकसभा सीट पर 71.

42 प्रतिशत मतदान हुआ। यह मतदान 2019 में हुए मतदान से 1.20 प्रतिशत ज्यादा है। 2019 में कोटा में 70.22 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब तक कोटा भाजपा की मजबूत सीटों में मानी जाती थी लेकिन प्रहलाद गुंजल की बगावत ने पूरा माहौल बदल दिया। भाजपा से दो बार विधायक रहे प्रहलाद गुंजल चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए और भाजपा को ही चुनौती दे दी। पार्टी में आते ही कांग्रेस ने गुंजल को प्रत्याशी बनाने का ऐलान कर दिया। कोटा से लगातार दो बार सांसद रहे ओम बिरला पर भाजपा ने तीसरी बार दांव खेला लेकिन बिरला की राह में गुंजल रोड़ा बनकर बैठ गए।कोटा राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024- देखें जिले से कौन जीता कौन हारा पार्टीकैंडिडेटकौन जीता कौन हारा भाजपाओम बिरलाकांग्रेसप्रहलाद गुंजलबसपाधनराज यादवएकम सनातन भारत दलआशीष योगीराइट टू रिकॉल पार्टीतरुण गोचरभारतीय जवान किसान पार्टीबलदेव सिंह फौजीनिर्दलीयअब्दुल असीफनिर्दलीयओम प्रकाश शक्यावालनिर्दलीयकमल कुमार बैरवानिर्दलीयकैलाशी अनिल जैननिर्दलीयभंवर कुमार रावलनिर्दलीयमोइनुद्दीननिर्दलीयरामनाथ मेहरानिर्दलीयलक्ष्मीचंदनिर्दलीयसत्येंद्र कुमार जैनकोटा लोकसभा सीट पर सबक सिखाने के लिए दुश्मनों के दोस्त बन गए गुंजलकहते हैं कि राजनीति में कोई दोस्त या दुश्मन स्थायी नहीं होते। इसका सबसे बड़ा उदाहरण कोटा में देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सबसे नजदीकी नेता रहे प्रहलाद गुंजल के बारे में किसी ने सोचा तक नहीं होगा कि वे कांग्रेस से हाथ मिला सकते हैं। गुंजल ऐसे प्रखर नेता रहे हैं जिन्होंने कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कई बड़े घोटाले उजागर किए। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद वे उन्हीं नेताओं से साथ मंच साझा करते रहे। दरअसल गुंजल ने भाजपा के शीर्ष नेताओं से लोकसभा चुनाव का टिकट मांगा था। टिकट नहीं मिला तो उन्होंने बगावत कर दी। अपनी ही पार्टी के नेताओं को सबक सिखाने के लिए पुराने दोस्तों को छोड़ दिया और दुश्मनों को अपना बना लिया। ऐसे में कोटा का चुनाव सबसे रोचक चुनाव बन गया था।राजस्थान कोटा लोकसभा चुनाव परिणाम: 2019 में ओम बिरला दूसरी बार सांसद बनेवर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कोटा लोकसभा सीट से भाजपा के ओम बिरला ने 2,79,677 मतों से जीत हासिल की थी। भाजपा के ओम बिरला को 8,00,051 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रामनारायण मीणा को 5,20,374 वोट मिले थे। बसपा के हरीश कुमार लहरी 9,985 वोट प्राप्त करके तीसरे स्थान पर रहे थे। चुनाव जीतने के बाद ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष बनने का अवसर मिला।राजस्थान कोटा लोकसभा चुनाव परिणाम: 2014 में भी कांग्रेस साथ रहा मुकाबलावर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के ओम बिरला ने चुनाव जीता था। उन्होंने कांग्रेस के इज्यराज सिंह को 2,00,782 वोटों से हराया। भाजपा के ओम बिरला को 644,822 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रहे इज्यराज सिंह को 4,44,040 वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी के अशोक कुमार जैन 16,981 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।कोटा में कब कौन जीता?लोकसभा चुनावसांसदपार्टी1952नेमीचंद कासलीवालकांग्रेस1957नेमीचंद कासलीवालकांग्रेस1962ओंकार लाल बैरवाभारतीय जनसंघ1967ओंकार लाल बैरवाभारतीय जनसंघ1971ओंकार लाल बैरवाभारतीय जनसंघ1977कृष्ण कुमार गोयलजनता पार्टी1980कृष्ण कुमार गोयलजनता पार्टी1984शांति कुमार धारीवालकांग्रेस1989दाऊ दयाल जोशीभाजपा1991दाऊ दयाल जोशीभाजपा1996दाऊ दयाल जोशीभाजपा1998रामनारायण मीणाकांग्रेस1999रघुवीर सिंह कौशलभाजपा2004रघुवीर सिंह कौशलभाजपा2009इज्यराज सिंहकांग्रेस2014ओम बिड़लाभाजपा2019ओम बिड़लाभाजपाकोटा लोकसभा सीट की 8 विधानसभा सीटों में से 4 पर भाजपा और 4 पर कांग्रेस विधायककोटा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन आठ में से 4 सीटों पर भाजपा और 4 पर कांग्रेस के विधायक हैं। केशोरायपाटन से कांग्रेस के चुन्नीलाल सीएल प्रेमी बैरवा, बूंदी से कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा, पीपल्दा से कांग्रेस के चेतन पटेल कोलाना, कोटा उत्तर से कांग्रेस के शांति कुमार धारीवाल, सांगोद से भाजपा के हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण से भाजपा के संदीप शर्मा, लाडपुरा से भाजपा की कल्पना देवी और रामगंज मंडी से भाजपा के मदन दिलावर विधायक हैं।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

कोटा लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 राजस्थान लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 कोटा से कौन जीता कोटा लोकसभा चुनाव के नतीजे Kota Lok Sabha Election Result 2024 Kota Lok Sabha Chunav Result 2024 Lok Sabha Election Result 2024 कोटा लोकसभा सीट Rajasthan News

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

अखिलेश यादव, राहुल गांधी, किसानों की नाराजगी और मुस्लिम आरक्षण लोकसभा चुनाव में कितने बड़े फैक्टर? जयंत चौधरी का जवाबअखिलेश यादव, राहुल गांधी, किसानों की नाराजगी और मुस्लिम आरक्षण लोकसभा चुनाव में कितने बड़े फैक्टर? जयंत चौधरी का जवाबLok Sabha Elections 2024 : जयंत चौधरी ने लोकसभा चुनावों के मुद्दों पर एनडीटीवी से बात की.
और पढो »

Bihar Lok Sabha Chunav 2024: लालू के किए डैमेज को तेजस्वी ने की कंट्रोल करने की कोशिश, इस बात का दिया हवालाBihar Lok Sabha Chunav 2024: लालू के किए डैमेज को तेजस्वी ने की कंट्रोल करने की कोशिश, इस बात का दिया हवालाLok Sabha Chunav 2024: लालू प्रसाद यादव की तरफ से मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने के बयान पर अब तेजस्वी यादव ने डैमेज केंट्रोल करने की कोशिश की.
और पढो »

1999 के बाद से कोई स्पीकर दोबारा नहीं पहुंचा संसद, क्या ओम बिरला तोड़ पाएंगे ये मिथक?Lok Sabha Chunav: इस बार कोटा लोकसभा सीट से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की तरफ से प्रह्लाद गुंजल चुनावी मैदान में हैं।
और पढो »

Vidisha Lok Sabha Chunav Result: BJP के गढ़ विदिशा सीट पर टिकी सबकी निगाहें, जानें किसके बीच है रोचक मुकाबलाVidisha Lok Sabha Chunav Result: BJP के गढ़ विदिशा सीट पर टिकी सबकी निगाहें, जानें किसके बीच है रोचक मुकाबलाVidisha Lok Sabha Chunav Result 2024: मध्य प्रदेश की विदिशा सीट पर BJP के शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के प्रतापभानू शर्मा के बीच मुकाबला है.
और पढो »

Sant Kabir Nagar Lok Sabha Chunav Result 2024: कौन होगा संत कबीर नगर लोकसभा सीट का विनर? थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणनाLok Sabha Chunav Sant Kabir Nagar Result 2024: बीजेपी ने इस सीट से प्रवीण कुमार निषाद को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सपा ने लक्ष्मीकांत निषाद को टिकट दिया है।
और पढो »

Dharwad Lok Sabha Chunav Result 2024: क्या धारवाड़ सीट पर फिर बजे का बीजेपी का डंका, क्या कहते हैं नतीजे?Dharwad Lok Sabha Chunav Result 2024: क्या धारवाड़ सीट पर फिर बजे का बीजेपी का डंका, क्या कहते हैं नतीजे?Dharwad Lok Sabha Chunav Result 2024: कर्नाटक में 2 चरणों में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव पूरे कराए गए। कर्नाटक में 70.41 फीसदी वोट डाले गए। धारवाड़ लोकसभा सीट पर 74.
और पढो »



Render Time: 2026-04-26 18:02:13