अमेरिका में कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और जबरदस्त शीतकालीन तूफान को लेकर अधिकांश हिस्सों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। अनुमानत: आने वाला ये तूफान अमेरिका के एक दसक में आए सबसे बड़े
अमेरिका में कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और जबरदस्त शीतकालीन तूफान को लेकर अधिकांश हिस्सों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। अनुमानत: आने वाला ये तूफान अमेरिका के एक दसक में आए सबसे बड़े तूफान होने की संभावना है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह तूफान संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य हिस्से से शुरू होकर अगले कुछ दिनों में पूर्वी हिस्से तक पहुंचेगा। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने दी जानकारी वहीं इस मामले में राष्ट्रीय मौसम सेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 60 मिलियन से अधिक लोग इस बड़े तूफान के रास्ते में हैं, जो सोमवार तक अमेरिका के पूर्वी हिस्से को आर्कटिक ठंडी हवाओं और भारी बर्फबारी से भर देगा। NWS ने मध्य मैदानों से लेकर मध्य अटलांटिक तक के राज्यों में बर्फ, हिमपात और तूफानी हवाओं की चेतावनी दी है। साथ ही इस तूफान के कारण पश्चिमी कैनसस से लेकर मैरीलैंड, डेलावेयर और वर्जीनिया के तटीय राज्यों में शीतकालीन तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इसको लेकर एनडब्ल्यूएस ने कहा है कि यह तूफान एक दशक में सबसे भारी बर्फबारी का कारण बन सकता है। बता दें कि इस तूफान का कारण आर्कटिक से आने वाली ठंडी हवा बताई जा रही है है, जिसे ध्रुवीय भंवर कहा जाता है। क्या कहना है मौसम विभाग का मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बर्फबारी अमेरिका के लिए 2011 के बाद से सबसे ठंडी जनवरी ला सकती है। तापमान कुछ जगहों पर शून्य डिग्री फ़ारेनहाइट से भी नीचे जा सकता है। इस तूफान ने पहले ही यात्रा को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। कैनसस सिटी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान बंद तूफान की चेतावनी को लेकर कैनसस सिटी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेज़ बर्फबारी के कारण उड़ान संचालन बंद कर दिया गया था। इसको लेकर एनडब्ल्यूएस ने कहा कि बर्फबारी के कारण सड़कों पर यात्रा बेहद खतरनाक हो सकती है, और मोटर चालकों के फंसने का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही कैनसस से लेकर केंटकी और वर्जीनिया तक बर्फीली बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जिससे पेड़ और बिजली की लाइनें गिर सकती हैं और लाखों लोग बिना बिजली के रह सकते हैं। केंटकी , मिसौरी और वर्जीनिया के गवर्नरों ने अपने राज्यों में आपातकाल की स्थिति घोषित की है और निवासियों को खतरनाक मौसम के बारे में चेतावनी दी है।.
अमेरिका में कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और जबरदस्त शीतकालीन तूफान को लेकर अधिकांश हिस्सों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। अनुमानत: आने वाला ये तूफान अमेरिका के एक दसक में आए सबसे बड़े तूफान होने की संभावना है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह तूफान संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य हिस्से से शुरू होकर अगले कुछ दिनों में पूर्वी हिस्से तक पहुंचेगा। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने दी जानकारी वहीं इस मामले में राष्ट्रीय मौसम सेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 60 मिलियन से अधिक लोग इस बड़े तूफान के रास्ते में हैं, जो सोमवार तक अमेरिका के पूर्वी हिस्से को आर्कटिक ठंडी हवाओं और भारी बर्फबारी से भर देगा। NWS ने मध्य मैदानों से लेकर मध्य अटलांटिक तक के राज्यों में बर्फ, हिमपात और तूफानी हवाओं की चेतावनी दी है। साथ ही इस तूफान के कारण पश्चिमी कैनसस से लेकर मैरीलैंड, डेलावेयर और वर्जीनिया के तटीय राज्यों में शीतकालीन तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इसको लेकर एनडब्ल्यूएस ने कहा है कि यह तूफान एक दशक में सबसे भारी बर्फबारी का कारण बन सकता है। बता दें कि इस तूफान का कारण आर्कटिक से आने वाली ठंडी हवा बताई जा रही है है, जिसे ध्रुवीय भंवर कहा जाता है। क्या कहना है मौसम विभाग का मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बर्फबारी अमेरिका के लिए 2011 के बाद से सबसे ठंडी जनवरी ला सकती है। तापमान कुछ जगहों पर शून्य डिग्री फ़ारेनहाइट से भी नीचे जा सकता है। इस तूफान ने पहले ही यात्रा को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। कैनसस सिटी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान बंद तूफान की चेतावनी को लेकर कैनसस सिटी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेज़ बर्फबारी के कारण उड़ान संचालन बंद कर दिया गया था। इसको लेकर एनडब्ल्यूएस ने कहा कि बर्फबारी के कारण सड़कों पर यात्रा बेहद खतरनाक हो सकती है, और मोटर चालकों के फंसने का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही कैनसस से लेकर केंटकी और वर्जीनिया तक बर्फीली बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जिससे पेड़ और बिजली की लाइनें गिर सकती हैं और लाखों लोग बिना बिजली के रह सकते हैं। केंटकी, मिसौरी और वर्जीनिया के गवर्नरों ने अपने राज्यों में आपातकाल की स्थिति घोषित की है और निवासियों को खतरनाक मौसम के बारे में चेतावनी दी है।
Snowfall Winter Storm Cold In America National Weather Service Kansas City International Airport Virginia Kentucky World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News अमेरिका बर्फबारी शीतकालीन तूफान अमेरिका में ठंड राष्ट्रीय मौसम सेवा कैनसस सिटी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा वर्जीनिया केंटकी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
शून्य की तरफ बढ़ रहा जम्मू का न्यूनतम तापमान, कश्मीर में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड; अभी और गिरेगा पाराकश्मीर में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -4.
और पढो »
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, कोहरा और प्रदूषण का त्रिशूलदिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, कोहरा और प्रदूषण का साथ दे रहा है। पहाड़ों की बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है।
और पढो »
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, दिल्ली में ऑरेंज अलर्टबारिश के बाद उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है और मौसम विभाग ने आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
और पढो »
जम्मू-कश्मीर में चिल्ले कलां के दौरान कड़ाके की ठंड और बर्फबारीजम्मू-कश्मीर में चिल्ले कलां के दौरान कड़ाके की ठंड और बर्फबारी जारी है। कश्मीर घाटी में नए साल की पहली बर्फबारी हुई है।
और पढो »
मध्य अमेरिका में जानलेवा बर्फबारीमध्य अमेरिका में एक भारी बर्फीले तूफान के कारण कुछ क्षेत्रों में पिछले एक दशक में सबसे भारी बर्फबारी की आशंका है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने चेतावनी जारी की है।
और पढो »
अमेरिका में जबरदस्त शीतकालीन तूफान, 60 मिलियन लोगों को खतराअमेरिका में कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और जबरदस्त शीतकालीन तूफान का खतरा है। अधिकांश हिस्सों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। यह तूफान अमेरिका के एक दशक में आए सबसे बड़े तूफानों में से एक होने की संभावना है।
और पढो »
