झारखंड में सर्दियों का कहर जारी है। कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। जमशेदपुर में भी तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नही बताई है।
झारखंड में ठंड का सितम लगातार जारी है। प्रदेश के कई जिलों का तापमान 5 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। जमशेदपुर का तापमान भी लगातार गिर रहा है। शनिवार को इस साल का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.
4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों की बढ़ी परेशानी जमशेदपुर तापमान कम होने की वजह से कनकनी बढ़ गई है। वहीं, सुबह में घना कोहरा देखा गया। इस कारण से भी लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। रविवार को भी सुबह में कोहरा छाए रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा देखने को मिल सकता है। अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव होने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इधर, शहर में बढ़ते ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने भी लोगों को अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि शहर में सुबह और शाम में हल्का कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इस दौरान लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अधिक सावधान और सतर्क होने की जरूरत है। ठंड में इन बीमारियों का खतरा इस मौसम में हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक सहित अन्य मामले तेजी से बढ़ते हैं, इसलिए ऐसे मौसम में विशेष ध्यान रखें। सुबह के समय ठंड में निकलने से बचें। डुमरिया: शाम होते ही घर के अंदर दुबक रहे लोग तीन दिनों से पारा नीचे गिरने के कारण कारण डुमरिया में शाम होते ही बाजार बंद होने लग रहा है। लोग शाम ढलने से पहले ही घरों प्रवेश कर रहे हैं। मकर संक्रांति क्षेत्र का सबसे बड़ा पर्व है। सभी लोग कपड़े व खान-पान के समान की जमकर खरीदारी करते हैं, लेकिन इस बार कपड़े दुकानदारों ने कहा कि मकर संक्रांति का बाजार उम्मीद के अनुरूप नहीं है। डुमरिया बस स्टैंड में प्रशासन के द्वारा अलाव की व्यवस्था करवाई गई है, जो इस हाड़ कंपाने वाली ठंड में लोगों को राहत दे रही है
Jharkhand Weather Cold Wave Low Temperature Jamshedpur Health Alert
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Jharkhand Weather: शिमला के बराबर कांके और मैक्सुस्कीगंज का तापमान, जमने लगी ओस की बूंदे, 7 शहरों में शीतलहरी का अलर्टझारखंड में ठंड का प्रकोप जारी है। कई जिलों का तापमान आठ डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। गढ़वा सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 4.
और पढो »
दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप, दिल्ली नcr में ठंड का आलमदिल्ली और उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे के कारण ठंड का प्रकोप जारी है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर रहने की संभावना है।
और पढो »
मध्य प्रदेश में कहर बरपा रही ठंड, पचमढ़ी में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के नीचेमध्य प्रदेश में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पचमढ़ी में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के भी नीचे चला गया। राजगढ़ में 1.6, शाजापुर में 2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।
और पढो »
झारखंड में बढ़ती ठंडझारखंड में सर्दी का कहर जारी है। राज्य के नौ जिलों में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।
और पढो »
कड़ाके की ठंड में भी अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालुबढ़ती ठंड से देश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हालांकि, इस बीच अयोध्या में लोग भगवान राम के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं।
और पढो »
दिल्ली में घने कोहरे और ठंड से परेशानीदिल्ली में गहरा कोहरा और ठंड से लोग परेशान हैं। अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने कोहरे के साथ बारिश की संभावना भी जताई है।
और पढो »