एक्ट्रेस जिया मानेक एक बार फिर अपने गोपी बहू के अवतार में वापस आ गई हैं. उनके साथ उनके अहम जी यानी नाजिम खिलजी भी हैं.
एक्ट्रेस जिया मानेक एक बार फिर अपने गोपी बहू के अवतार में वापस आ गई हैं. उनके साथ उनके अहम जी यानी नाजिम खिलजी भी हैं.नहीं, नहीं. ये दोनों एक्टर दोबारा 'साथ निभाना साथिया' सीरियल लेकर नहीं आ रहे हैं. बल्कि उन्होंने साथ मिलकर एक विज्ञापन में काम किया है, जो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है.
नए वीडियो में गोपी बहू रसोड़े में काम करती नजर आ रही हैं. तो अहम सोफे पर लेटकर नमकीन खाते हुए वीडियो देख रहा है. ये देखकर गोपी को गुस्सा आ जाता है. गोपी आकर अहम को झाड़ना शुरू कर देती है. अहम पर गुस्सा होते हुए गोपी कहती है कि वो तंग आ चुकी है मोदी परिवार के लिए काम करते-करते. गोपी, अहम से कहती है- तुम दिनभर मीटिंग करते हो. शाम को मेरे साथ मीटिंग की बारी में म्यूट हो जाते हो. तुम्हारा वो लैपटॉप जानबूझकर धोया था. गोपी की बातें सुनकर अहम के होश उड़ जाते हैं. गोपी कहती है कि लैपटॉप के बाद वो अहम को धोएगी. ये वीडियो देख यूजर्स को मजा आ गया है. उनका कहना है कि गोपी में अपनी सास कोकिला की आत्मा आ गई है. एक यूजर ने कमेंट किया, 'अहम पर रहम नहीं किया गोपी जी ने.' दूसरे ने लिखा, 'गोपी का ये वर्जन हम सभी देखना चाहते थे.' एक और ने लिखा 'इतने सालों की खुन्नस निकल दी.' जिया मानेक और नाजिम खिलजी की जोड़ी को 'साथ निभाना साथिया' में काफी पसंद किया गया था. दोनों को दोबारा 'तेरा मेरा साथ रहे' सीरियल में देखा गया था.'शाका लाका बूम बूम' एक्टर ने रचाई शादी, मंडप पर नई दुल्हन संग हुआ रोमांटिक, सामने आई फोटोदुबई की सड़कों पर पाक एक्ट्रेस हानिया संग घूमते दिखे बादशाह, क्या है रिश्ता?
Giaa Manek Giaa Manek And Nazim Khilji Giaa Manek And Nazim Khilji Reunite Giaa Manek As Gopi Bahu Giaa Manek Nazim Khilji New Video Laptop Washing Reason Nazim Khilji Saath Nibhana Sathiyaa
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दुनिया को जिस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत, ताकतवर देशों के बीच भारत ने बताई पते की बात, वर्ल्ड से मांगी मददअमेरिका में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दुनिया के ताकतवर देशों के सामने अहम बात रखी और बताया कि इस वक्त दुनिया को सबसे ज्यादा जरूरत की चीज की है.
और पढो »
माधुरी दीक्षित के लिए बेहद खास है इस बार की दिवाली, बताया क्यों?माधुरी दीक्षित के लिए बेहद खास है इस बार की दिवाली, बताया क्यों?
और पढो »
दिवाली की सफाई के चक्कर में दीदी ने पानी से धोया पलंग का हर कोना, वीडियो देख यूजर बोले- ये है असली गोपी बहू!Diwali Safai Ka Viral Video: दिवाली की सफाई हो गई? आपके घर में शायद हो गई होगी। लेकिन कुछ लोग अब भी साफ-सफाई के काम में जुटे हुए हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे। क्योंकि ऐसे किसी को पलंग की सफाई करते पहले नहीं देखा होगा।...
और पढो »
'मेरे पिता का नाम लिया तो अंदर आकर...', एकता ने दी धमकी! देखते रहे रजत दलालएकता ने रजत की क्लास लगाई. वो बार-बार शो में कंटेस्टेंट्स खासतौर पर अविनाश और विवियन को धमकाते हुए नजर आते हैं.
और पढो »
'2 बेटियों का बाप गलत नहीं करेगा, ये सोचकर की शादी' उजड़ी गृहस्थी पर बोलीं दलजीतएक इंटरव्यू में दलजीत ने बताया कि निखिल संग शादी करने की वजह में सबसे अहम उनका दो बेटियों को पिता होना भी था.
और पढो »
सरोज खान और सलमान में सेट पर हुआ था झगड़ा, कहा- कभी साथ काम नहीं करेंगे! बरसों बाद मजबूरी में मसीहा बने भाईजानदिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान की बर्थ एनिवर्सरी पर हम आपको बताते हैं कि सलमान खान के साथ उनके मतभेद क्यों हुए थे और सरोज की बेरोजगारी में कैसे उन्होंने साथ दिया था।
और पढो »
