अखनूर में शहीद हुए कुलदीप चंद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़; पिता बोले- बलिदान पर गर्व

Hamirpur-State समाचार

अखनूर में शहीद हुए कुलदीप चंद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़; पिता बोले- बलिदान पर गर्व
Subedar Kuldeep Chand Last RitesLast Rites Of Subedar Kuldeep ChandLast Rites Of Kuldeep Chand

जम्मू के अखनूर में एलओसी पर मुठभेड़ में बलिदान हुए हमीरपुर के सूबेदार कुलदीप चंद Subedar Kuldeep Chand Last Rites का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। हजारों की संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुलदीप चंद देश की सेवा करते हुए बलिदान हुए हैं जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर...

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। Subedar Kuldeep Chand Last Rites : जम्मू के अखनूर में एलओसी पर मुठभेड़ में बलिदान हुए हमीरपुर जिले के 47 वर्षीय सूबेदार कुलदीप चंद का पार्थिव शरीर आज यानी रविवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। हजारों की संख्या में युवा, ग्रामीण और आसपास के इलाके के लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। परिजानों का रो-रोकर बुरा हाल गांव की गलियों में ‘भारत माता की जय’ और ‘कुलदीप चंद अमर रहें’ के नारों से माहौल गूंज उठा। कुलदीप चंद देश की सेवा करते हुए बलिदान हुए थे, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यह भी पढ़ें- Jammu Encounter : जम्मू में LoC पर मुठभेड़ में सेना के JCO बलिदान, आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम प्रशासन और सेना के जवानों की मौजूदगी में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। ग्रामीणों ने कहा कि कुलदीप चंद की शहादत पर उन्हें गर्व है, लेकिन उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। बेटे के बलिदान पर उन्हें गर्व: पिता इससे पहले शनिवार को बलिदानी कुलदीप चंद के पिता पूर्व सैनिक रत्न चंद भावुक हो गए थे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने गर्व से कहा कि मेरे बेटे ने देश की सुरक्षा के लिए जान दी, इसका उन्हें अफसोस नहीं है। कुलदीप के बलिदान की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया था। 2001 में सेना में भर्ती हुए थे बलिदानी कुलदीप चंद बलिदानी कुलदीप चंद 2001 में हमीरपुर में आयोजित भर्ती में सेना में चयनित हुए थे और फरवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। बलिदानी के परिवार में 84 वर्षीय पिता पूर्व सैनिक रत्न चंद, 75 वर्षीय माता शकुंतला देवी, 40 वर्षीय पत्नी संतोष कुमारी, 18 वर्षीय बेटी दीक्षा और 14 वर्षीय पुत्र आर्यन हैं। बेटा नौवीं कक्षा में पढ़ता है और बेटी दीक्षा 12वीं की छात्रा है। छोटा भाई न्यूजीलैंड में कार्यरत है। गाहलियां पंचायत के उप प्रधान कपिल ने भी कुलदीप चंद की शहादत को गौरव बताया। उन्होंने सरकार से मांग की कि बलिदानी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और प्राथमिक विद्यालय का नाम कुलदीप चंद के नाम पर रखा जाए। सीएम ने बताया गर्व व दुःख का क्षण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बलिदानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व और दुःख का क्षण है। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। यह भी पढ़ें- Video: एके 47, सैकड़ों गोलियां और लाहौर नाम छपी दवाइयां.

.. किश्तवाड़ में पाकिस्तानी आतंकियों से और क्या-क्या मिला?

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Subedar Kuldeep Chand Last Rites Last Rites Of Subedar Kuldeep Chand Last Rites Of Kuldeep Chand Kuldeep Chand Who Is Kuldeep Chand Jammu Kashmir Encounter Loc Encounter Indian Army JCO Martyred Kuldeep Chand Jammu Encounter Indian Army Sacrifice Tribute Martyrdom Soldier LOC Hamirpur News Kuldeep Chand Martyred Jco Kuldeep Chand Jammu Encounter Indian Army News Kuldeep Chand Sacrifice Kuldeep Chand Tribute Kuldeep Chand Martyrdom Himachal Pradesh News

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

कौन थे हसन खान मेवाती, मुस्लिम शासक जो खानवा युद्ध में हुए शहीदकौन थे हसन खान मेवाती, मुस्लिम शासक जो खानवा युद्ध में हुए शहीदकौन थे हसन खान मेवाती, खानवा युद्ध में हुए शहीद, अलावल खान के नाम पर रखा गया अलवर का नाम
और पढो »

Sunita Williams Homecoming: 'भारत की बेटी' सुनीता विलियम्स की वापसी पर पैतृक गांव में मनी दीवालीSunita Williams Homecoming: 'भारत की बेटी' सुनीता विलियम्स की वापसी पर पैतृक गांव में मनी दीवालीNDTV News Video
और पढो »

Pakistan: अपनी नाकामी का ठीकरा भारत पर फोड़ने लगा PAK, बलूचिस्तान को लेकर किया ये खोखला दावाPakistan: अपनी नाकामी का ठीकरा भारत पर फोड़ने लगा PAK, बलूचिस्तान को लेकर किया ये खोखला दावाPakistan News: पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को भारत पर देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि बलूचिस्तान को अस्थिर करने में नयी दिल्ली की संलिप्तता ‘बहुत स्पष्ट’ है.
और पढो »

लद्दाख में शहीद हुए झारखंड के लाल का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाबलद्दाख में शहीद हुए झारखंड के लाल का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाबशहीद जवान लाल किशोर बाड़ा के अंतिम संस्कार में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सिमडेगा के विधायक, उपायुक्त और एसपी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी और पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.
और पढो »

हनुमान जयंती पर प्रयागराज में भक्तों की भीड़, लेटे हनुमान मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी कतारहनुमान जयंती पर प्रयागराज में भक्तों की भीड़, लेटे हनुमान मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी कतारHanuman Jayanti 2025: हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. हनुमान जयंती Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »

कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए हिमाचल के सूबेदार कुलदीप चंद शहीदकश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए हिमाचल के सूबेदार कुलदीप चंद शहीदआतंकियों से लोहा लेते हुए हिमाचल प्रदेश के सूबेदार कुलदीप चंद शहीद, कश्मीर में बॉर्डर के साथ घुसपैठियों से साथ हुआ एनकाउंटर
और पढो »



Render Time: 2026-04-19 05:01:21