माघ पूर्णिमा Magh Purnima 2026 का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन घर में धन-धान्य और सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए कुछ गुप्त स्थानों पर दीपक जलाने का विधान है। आइए उन स्थानों के बारे में जानते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है और जब यह माघ महीने में आती है, तो इसका धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इसे 'माघी पूर्णिमा' के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और पूजा-पाठ का विशेष विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। वहीं, इस दिन घर के कुछ गुप्त स्थानों को रोशन करने से घर में स्थिर लक्ष्मी का वास हो सकता है। अगर आप भी अपने घर में धन-धान्य और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना चाहते हैं, तो इस रात इन स्थानों को रोशन करना न भूलें। इन स्थानों में जलाएं दीपक AI Generated Image 1.
मुख्य द्वार घर का मुख्य द्वार वह स्थान है जहां से सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। ऐसे में माघ पूर्णिमा की रात मुख्य द्वार के दोनों ओर घी के दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में शुभता का आगमन होता है। साथ ही परिवार में खुशहाली आती है। 2. तुलसी चौरा तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। इन्हें भगवान विष्णु की प्रिया और माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में माघ पूर्णिमा की रात तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जरूर जलाएं। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा मिलती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। 3. रसोई घर रसोई घर को अन्नपूर्णा देवी का स्थान माना जाता है। ऐसे में माघ पूर्णिमा की रात रसोई में चूल्हे के पास या पानी के बर्तन के पास एक दीपक जलाकर रखें। इससे मां अन्नपूर्णा खुश होती हैं और घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है। 4. पानी का स्थान घर में पानी के स्रोत जैसे पानी की टंकी, नल के पास या बालकनी में जहां आप पानी रखते हैं, वहां भी दीपक जरूर जलाएं। जल को धन का प्रतीक माना जाता है। इस स्थान को रोशन करने से घर में धन की स्थिरता बनी रहती है। इन बातों का रखें ध्यान दीपक जलाते समय मन पवित्र रखें। दीपक में शुद्ध घी या तिल के तेल का प्रयोग करें। तामसिक चीजों से परहेज करें। यह भी पढ़ें- Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा पर इन बातों का रखें ध्यान, जानिए क्या करें और क्या नहीं? भी पढ़ें- Magh Purnima 2026 Date: 1 या 2 फरवरी, किस दिन है माघ पूर्णिमा? यहां पढ़ें सही तिथि और शुभ मुहूर्त अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Hindu Rituals Lamps For Prosperity Magh Purnima Significance Magh Purnima Rituals For Wealth Lighting Lamps On Magh Purnima Specific Places To Light Lamps Magh Purnima Magh Purnima Blessings For Home
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
योगी को PM बनाने की प्रतिज्ञा, गोल्डन-बाबा ने जूते त्यागे: 4kg चांदी के बने थे; सरकारी सर्जन त्रिशूल लेकर म...Uttar Pradesh (UP) Magh Mela 2026 Basant Panchami Snan Video Update. Follow Allahabad Prayagraj Sangam Ghat Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) .
और पढो »
Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा पर रवि पुष्य सहित कई मंगलकारी योग,जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्तMagh Purnima 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माघ पूर्णिमा पर बनने वाले शुभ योगों में पूजा-अर्चना करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. इससे जीवन में सुख, शांति व समृद्धि आती है.
और पढो »
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- केशव मौर्य समझदार, CM बनाना चाहिए: धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- सनातन का मजाक न बनाएं,...avimukteshwaranand magh mela 2026 ban controversy live update shankaracharya prayagraj sangam ghat snan deputy Cm Kesav Prasad Maurya video
और पढो »
IBPS RRB क्लर्क मेंस एडमिट कार्ड 2026 जारी, ibps.in से तुरंत डाउनलोड करें हॉल टिकटIBPS RRB Clerk Mains Admit Card 2026 OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंक (RRB) क्लर्क मेंस परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.
और पढो »
Aaj Ka Panchang: ये है 25 जनवरी का पूरा दैनिक पंचांग, आज रथ सप्तमी पर्व, जानें राहुकाल कब तकAaj Ka Panchang 25 January 2026: 25 जनवरी 2026 यानी आज रविवार का दिन अति शुभ और सकारात्मक है.
और पढो »
अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में घुसने की कोशिश, धक्का-मुक्की: आई लव बुलडोजर... CM योगी जिंदाबाद के नारे लगे;...avimukteshwaranand magh mela 2026 ban controversy live update shankaracharya prayagraj sangam ghat snan deputy Cm Kesav Prasad Maurya video
और पढो »
