Miss Universe 2025: थाईलैंड में आयोजित हो रही 2025 की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के दो दिन पहले एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. दरअसल कार्यक्रम के ईवनिंग राउंड में मिस जमैका वॉक के दौरान स्टेज से गिर गईं और उन्हें बहुत ज्यादा चोटें आईं.
Miss Universe 2025 : थाईलैंड में जारी मिस यूनिवर्स 2025 के एक इवेंट के दौरान बड़ा हादसा हो गया जिसमें मिस जमैका स्टेज पर वॉक करते हुए गिर गईं. यह हादसा मिस यूनिवर्स के फाइनल से ठीक दो दिन पहले यानी 19 नवंबर को हुआ.
इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से अस्पताल ले जाया गया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंचलते-चलते स्टेज से गिरीं मिस जमैकाकार्यक्रम से जुड़े इवनिंग गाउन सेगमेंट में मिस जमैका ऑरेंज रंग के बेहद खूबसूरत इवनिंग गाउन और हाई हील्स में स्टेज पर वॉक कर रही थीं. उनकी वॉक बिलकुल स्मूद थी और काफी अट्रैक्टिव भी थी. लेकिन अचानक चलते-चलते वो स्टेज के बिलकुल किनारे आ गईं और नीचे गिर गईं. इस घटना से जुड़े सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए जिनमें 28 साल की गैब्रिएल को स्टेज पर चलते हुए देखा जा सकता है और वो एक स्टेप मिस कर देती हैं और स्टेज से गिर जाती हैं. कुछ वीडियो में घटना के बाद उन्हें स्ट्रेचर पर पेजेंट स्टेज से ले जाते हुए देखा गया. View this post on Instagram A post shared by Pageant Planet हादसे के बाद अस्पताल में किया गया भर्तीमिस यूनिवर्स जमैका ऑर्गनाइजेशन के 19 नवंबर के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, हादसे के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए पाओलो रंगसिट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कन्फर्म किया कि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं लेकिन उनके पूरी तरह ठीक होने के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं. Advertisement View this post on Instagram A post shared by amusestan इस घटना के बाद फैंस ने उनके ठीक होने के लिए अपना सपोर्ट और दुआएं भेजीं. मिस यूनिवर्स जमैका ऑर्गनाइजेशन ने भी सपोर्टर्स को उनके प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद दिया और सभी से पॉजिटिव रहने और गैब्रिएल के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया.कोई जानलेवा चोट नहीं आईइसके बाद इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया, 'मिस यूनिवर्स जमैका 2025 थाईलैंड में इस वीकेंड होने वाले मिस यूनिवर्स फाइनल से पहले शुरुआती कॉम्पिटिशन के इवनिंग गाउन राउंड के दौरान मेन स्टेज से गिर गईं. उन्हें पाओलो रंगसिट हॉस्पिटल ले जाया गया जहां मेडिकल प्रोफेशनल उनकी देखभाल कर रहे हैं और उन्होंने बताया है कि उन्हें कोई जानलेवा या गंभीर चोट नहीं आई है.''हालांकि उनके टेस्ट जारी रहेंगे. हम सभी से गुजारिश करते हैं कि हिम्मत रखें और उनके लिए प्रार्थना करें और जब तक उन्हें जरूरी मेडिकल केयर मिल रही है तब तक उनके लिए पॉजिटिव मैसेज भेंजे. हम सभी लोगों को उन्हें प्यार और सपोर्ट देने, साथ ही उनके लिए प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद देते हैं.'---- समाप्त ----
Miss Universe 2025 Accident Miss Jamaica Falls From Stage Miss Universe 2025 Mania Vishwakarma In Miss Universe 2025 Miss Universe 2025 Finalists मिस जमैका मिस इंडिया मिस जमैका स्टेज से गिरीं
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Miss Universe 2025 में मचा बवाल, रातों-रात जज ने छोड़ा शो, बोले- जूरी मेंबर का कंटेस्टेंट से अफेयर..मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में जज ओमर हारफूश ने फिनाले से तीन दिन पहले इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि टॉप 30 कंटेस्टेंट्स पहले ही चुनी जा चुकी थीं. ओमर के इन बयानों ने फिनाले से पहले नया हंगामा कर दिया है, जबकि मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है.
और पढो »
एशेज के पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम जारी: पर्थ स्टेडियम में 21 नवंबर से शुरू होगा मैच, ऑस्ट्रेलिया ने...The Ashes 2025; England Playing-11 Squad List Update.
और पढो »
Pro Powerlifting: শক্তির কোনও লিঙ্গ নেই... বিশ্বচ্যাম্পিয়নশিপে দেশের প্রতিনিধি কলকাতার মেয়ে অদিতিKolkatas Aditi Nandy to Represent India at UWSFF World Championship 2025 in Pro Powerlifting
और पढो »
Miss Universe 2025: फिनाले सेे पहले विवादों में घिरी मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता, एक और जज ने किया रिजाइनमिस यूनिवर्स 2025 के फिनाले से पहले लगातार चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं, अब जूरी पैनल के दूसरे जज ने भी अचानक रिजाइन कर दिया है. जज उमर ने आरोप लगाया था कि एक जूरी मेंबर का कंटेस्टेंट के साथ अफेयर चल रहा है और इसलिए उन्होंने धांधली का आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा दिया था.
और पढो »
Miss Universe 2025: कभी बुद्ध वाले अवतार में तो कभी रेड गाउन में दिखीं भारतीय सुंदरी, मिस यूनिवर्स में छाईंMiss Universe 2025: मिस यूनिवर्स 2025 के नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में मनिका विश्वकर्मा ने बौद्ध परंपरा और संस्कृति को पेश किया. उन्होंने अपनी इस पोशाक के जरिए बुद्ध द्वारा ज्ञान प्राप्ति के क्षण को प्रतिबिंबित किया. इसके बाद उन्होंने ईवनिंग गाउन राउंड में बेहद खूबसूरत लाल रंग का गाउन पहना था जिसके लिए उनकी खूब तारीफें हो रही हैं.
और पढो »
क्या ऑस्ट्रेलिया में 15 साल बाद एशेज जीत पाएगा इंग्लैंड: कल पर्थ स्टेडियम में पहला मैच; इंग्लिश टीम यहां पह...England Vs Australia The Ashes 2025 Test Series Update; Follow Ashes 2025 Match Schedule, Venue Date Details On Dainik Bhaskar.
और पढो »
