Uttar Pradesh (UP) 1 Trillion Dollar Economy Goal Boosted by Ganga Expressway. Follow Latest Updates.
मेरठ से प्रयागराज तक नए कारखाने लगेंगे, 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने में मदद करेगाभारत का इतिहास हमेशा से गंगा किनारे बसता आया है, लेकिन अब इसी नदी के समानांतर विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट 'गंगा एक्सप्रेसवे' अब हकीकत में बदल रहा है।594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प का सबसे मजबूत रास्ता है। यह सिर्फ डामर और कंक्रीट की सड़क नहीं है, बल्कि पश्चिमी यूपी को संगम नगरी प्रयागराज से जोड़कर प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक तस्वीर बदलने वाला एक महासेतु है।इस एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह अपने रास्ते में आने वाले हर जिले की खासियतों को बाजार से जोड़ देगा। मेरठ में जहां डेटा सेंटर और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को रफ्तार मिलेगी, वहीं हापुड़ में आलू किसानों के लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स लग रही हैं। बुलंदशहर अपनी रणनीतिक लोकेशन और जेवर एयरपोर्ट की नजदीकी के कारण सप्लाई चेन का बड़ा केंद्र बनेगा। अमरोहा के मशहूर ढोलक और लकड़ी के हस्तशिल्प अब सीधे बड़े शहरों और विदेशी बाजारों तक पहुंच सकेंगे। संभल के 'हॉर्न और बोन' क्राफ्ट को भी अब नई पहचान और बेहतर दाम मिलने का रास्ता साफ हो गया है।गंगा एक्सप्रेसवे केवल व्यापार के लिए ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिहाज से भी अहम है। शाहजहांपुर में बनाई गई 3.
5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी इसका सबूत है, जहां जरूरत पड़ने पर लड़ाकू विमान भी उतर सकेंगे। बदायूं में बन रही इंडस्ट्रियल टाउनशिप और हरदोई का रणनीतिक केंद्र होना इस कॉरिडोर को और खास बनाता है। उन्नाव, लखनऊ और कानपुर मिलकर एक ‘ट्राई-सिटी मॉडल’ के रूप में उभर रहे हैं, जिससे कानपुर के चमड़ा उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई मजबूती मिलेगी। प्रतापगढ़ का आंवला और प्रयागराज का व्यापारिक हब इस श्रृंखला की मजबूत कड़ियाँ हैं।आर्थिक लाभ के साथ-साथ यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक आत्मा को भी जोड़ेगा। काशी, अयोध्या और प्रयागराज जैसे पावन तीर्थों के बीच की यात्रा अब बेहद सुगम हो जाएगी। चित्रकूट और विंध्याचल जैसे धाम भी अब मुख्य पर्यटन सर्किट का हिस्सा होंगे। जानकारों का मानना है कि बुनियादी ढांचे में लगा एक रुपया अर्थव्यवस्था में पांच रुपये का फायदा लाता है। जब लॉजिस्टिक्स सस्ता होगा और बाजार करीब आएगा, तो उद्योगों के साथ रोजगार बढ़ेगा और पलायन रुकेगा। 2025 के महाकुंभ की सफलता के बाद, गंगा एक्सप्रेसवे धार्मिक पर्यटन के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक समृद्धि पहुंचाने का काम करेगा।दुनिया में सबसे गर्म बांदा, जगह-जगह कूलिंग सेंटर बनाएछत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरेंसीकर में हल्की बारिश के बाद तापमान गिरा, गर्मी बरकरारहरियाणा के 2 जिलों में बारिश, 5 में ऑरेंज अलर्ट
UP Economy 1 Trillion Dollar Economy Meerut Prayagraj Yogi Adityanath New Factories Uttar Pradesh
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
10 प्रोजेक्ट्स से चमकेगा यूपी: गंगा और लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे से टाइम बचेगा, काशी में इंटरनेशनल क्रिकेट-म...Uttar Pradesh New Year 2026 Special Story; UP Upcoming (Development) Mega Projects List Details; Follow Ganga Expressway, Noida Airport, Kanpur Lucknow Expressway, Prayagraj Bridge Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
फरवरी तक तैयार होगा गंगा एक्सप्रेसवे: सीएम योगी बोले,नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुभारंभ से एयर कार्गो का ह...Uttar Pradesh infrastructure projects, Noida International Airport, Ganga Expressway.
Read more »
रिचार्ज के बाद भी बिजली सप्लाई न होने पर नोटिस: नियामक आयोग ने सभी कंपनियों के MD से 15 दिन में जवाब मांगाUttar Pradesh Regulatory Commission notice to power companies MDs. Follow Latest Updates.
Read more »
CJI सूर्यकांत बोले- इकॉनोमी में कानून की भूमिका अहम: भारत केवल पूंजी या पॉलिसी के दम पर 10 ट्रिलियन डॉलर इक...Indias 10 Trillion Dollar Economy Goal Needs Strong Legal System. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
CJI सूर्यकांत बोले- इकॉनोमी में कानून की भूमिका अहम: भारत केवल पूंजी या पॉलिसी के दम पर 10 ट्रिलियन डॉलर इक...Indias 10 Trillion Dollar Economy Goal Needs Strong Legal System. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
यूपी में बिजली के स्मार्ट मीटर पर बवाल बढ़ा: योगी ने जांच कमेटी से रिपोर्ट मांगी, अखिलेश ने 300 यूनिट फ्री द...Uttar Pradesh (UP) Smart Meter Protest Controversy Explained; Follow Uttar Pradesh Power Corporation, UPPCL Latest News, Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
