दिल्ली के डीडीए पार्क में मशीन से एक्सरसाइज करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
दिल्ली के डीडीए पार्क में बीते मंगलवार को एक युवक की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि पार्क की जिम में मशीन से एक्सरसाइज करने को लेकर मृतक का कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उन युवकों ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी.
इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज ली है और आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर थाना इलाके के डीडीए पार्क में मशीन से एक्सरसाइज करने को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई. युवक की पहचान 23 वर्षीय सुफियान के रूप में हुई है. विवाद के बाद अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, यह घटना मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे इलाके के जग प्रवेश चंद्र हॉस्पिटल के सामने स्थित डीडीए पार्क में हुई. इस मामले में न्यू उस्मानपुर पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है. मृतक सुफियान उस्मानपुर इलाके का ही रहने वाला था और मजदूरी करता था. उसकी छाती के लेफ्ट साइड चाकू से वार किया गया. मृतक का दोस्त भी मौके पर था मौजूद Advertisementएफआईआर के मुताबिक, जब इस वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय सुफियान का दोस्त दिलखुश भी वहां मौजूद था. उसी ने पुलिस से इस घटना की शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है. Live TV
डीडीए पार्क मर्डर उस्मानपुर मर्डर दिल्ली मर्डर दिल्ली क्राइम Delhi News DDA Park Murder Osmanpur Murder Delhi Murder Delhi Crime
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
पति को पार्टी करने से रोकना पड़ा महंगा, चाकू से गोदकर कर दी हत्याकानपुर में एक युवक ने चाकू से गोदकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. बताया जाता है कि चार साल पहले युवक ने लव मैरिज की थी. पति के रोज-रोज पार्टी करने से पत्नी परेशान रहती थी. इसका विरोध करना पति को नागवार गुजरा और उसने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी. फिर घर में शव को बंदकर फरार हो गया.
और पढो »
मां को पैसा देने पर गुस्साई पत्नी दो बच्चों संग कुएं में कूदी, 200 रुपये के लिए तीनों की गई जानयूपी के चित्रकूट में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। बताया जा रहा है कि सास को पैसा देने को लेकर पति से विवाद हुआ था।
और पढो »
बर्बरता की हदें पार: लिव इन पार्टर से इतनी नफरत... कत्ल के बाद ताबड़तोड़ वार कर बिगाड़ा चेहरा, आंखें तक निकालीबरेली के रामगंगानगर में पिंकी सागर की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई। घटनास्थल देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि एक से ज्यादा लोगों ने हत्या की होगी।
और पढो »
कर्नाटक : अपनी 16 साल की मंगेतर का सिर काटकर भागा 32 साल का शख्स मृत मिलामंगेतर मीना की हत्या करने के बाद से आरोपी प्रकाश फरार था.
और पढो »
करीना कपूर की किताब पर मचा बवाल, नाम में लिखा था ‘बाइबल’, कोर्ट ने भेजा नोटिसकरीना कपूर को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। उनकी किताब को लेकर ये विवाद शुरू हुआ है, जिसमें उन्हें कोर्ट की तरफ से नोटिस भी मिला है।
और पढो »
कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने आईटी मैनेजर की कार से कुचलकर दी हत्याGurugram Dispute over car parking: गुरुगआाम में कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ है। पड़ोसी ने आईटी मैनेजर की कार से कुचलकर हत्या हत्या कर दी है।
और पढो »
