मध्य कांगो की फिमी नदी में एक नाव पलटने से 25 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए। नाव में ओवरलोड होने की वजह से हादसा हुआ।
मध्य कांगो में मंगलवार को एक नाव फिमी नदी में पलट गई, जिसमें बच्चों सहित 25 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए। घटना कांगो की राजधानी किंशासा से उत्तर-पूर्व में स्थित इनोंगो शहर के पास हुई। अधिकारियों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, नाव में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। नदी आयुक्त डेविड कालेम्बा ने बताया कि नाव में ज्यादा लोग सवार होने की वजह से ओवरलोड थी। अब तक 25 शव बरामद हो चुके हैं। इलाके के निवासी एलेक्स एमबुम्बा ने बताया कि नाव में सामान भी लदा हुआ था और मरने वालों में बच्चे भी
शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नाव में इतने यात्री थे कि मरने वालों की सटीक संख्या बता पाना मुश्किल काम है। यह साल का चौथा हादसा है। यह क्षेत्र नदियों से घिरा हुआ है और यहां के लोग नदी परिवहन पर निर्भर हैं। सड़क परिवहन का खर्च वहन करने में असमर्थ लोग कांगो सरकार ने अक्सर ओवरलोडिंग के खिलाफ चेतावनी दी है और जल परिवहन के लिए सुरक्षा उपायों का उल्लंघन करने वालों को दंडित करने की प्रतिबद्धता जताई है। इसके बावजूद, दूरदराज के इलाकों में लोग उपलब्ध सड़कों के लिए सार्वजनिक परिवहन का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं। अक्तूबर और जून में भी इसी तरह की घटना आई थी। इससे पहले, अक्तूबर में कांगो के पूर्वी हिस्से में एक अत्यधिक भरी हुई नाव डूबने से करीब 78 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा, जून में भी किंशासा के पास इसी तरह की घटना सामने आई थी, जिसमें करीब 80 लोगों की जान चली गई थी। इस ताजा हादसे के बाद सरकार ने प्रांत में सुरक्षा बढ़ाने और नावों को बचाव उपकरणों से लैस करने का निर्णय लिया है
SHIPWRECK ACCIDENT FLOOD DEATH OVERLOAD
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कांगो में 'अज्ञात बीमारी' से 406 लोग प्रभावित, 31 की मौत : डब्ल्यूएचओकांगो में 'अज्ञात बीमारी' से 406 लोग प्रभावित, 31 की मौत : डब्ल्यूएचओ
और पढो »
Nigeria Boat capsized: नाइजीरिया में नाव डूबने से 27 लोगों की मौत, 100 से अधिक लापता, अधिकांश महिलाएंNigeria Boat capsized: नाइजीरिया में नाव डूबने से 27 लोगों की मौत, 100 से अधिक लापता, अधिकांश महिलाएं (खबर अपडेट की जा रही है)
और पढो »
स्कूल खोलने पर तुरंत फैसला करे CAQM, निर्माण बंद होने तक राज्य सरकारें मजदूरों को दें भत्ता : प्रदूषण पर SCDelhi Pollution: साँस की बीमारी से होती है दिल्ली में हर 30-35 लोगों की मौत
और पढो »
पाकिस्तान में शिया-सुन्नी संघर्ष में 37 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल (लीड-1)पाकिस्तान में शिया-सुन्नी संघर्ष में 37 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल (लीड-1)
और पढो »
Odisha: ओडिशा में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप वैन पलटने से चार लोगों की मौत, 28 घायलओडिशा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गजपति जिले में पिकअप वैन पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत कम से कम चार लोगों की मौत
और पढो »
MP News: ग्वालियर में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत, कई घायलमध्य प्रदेश के ग्वालियल जिले से एक बड़ी घटना की जानकारी सामने आई है। यहां पर घाटीगांव के अंतर्गत रविवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दुर्घटना हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई एवं कुछ लोग घायल हुए हैं। मृतकों के आश्रितों को शासन के प्रावधानों के तहत हर संभव मदद और घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए गए...
और पढो »