Pitru Paksha 2024 Date: इस साल पितृपक्ष 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रहेगा. पितृपक्ष के दौरान शुभ व मांगलिक कार्य जैसे कि शादी-विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन या नई चीजों की खरीदारी भी वर्जित होती है. इसमें केवल पितरों का श्राद्ध करने की परंपरा है. पितृपक्ष में तिथि अनुसार ही पितरों का श्राद्ध किया जाता है.
Pitru Paksha 2024 Date: पितृपक्ष 17 सितंबर से शुरू होने वाला है. पितृपक्ष में लोग पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और अन्य धार्मिक अनुष्ठान करते हैं. लोग अपने पूर्वजों की तृप्ति के लिए भोजन और जल अर्पित करते हैं.
ब्राह्मणों को भोजन कराते हैं. उन्हें दान-दक्षिणा देकर पितरों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं. यह भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से लेकर अश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तक रहता है. इस साल पितृपक्ष 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रहेगा. पितृपक्ष के दौरान शुभ व मांगलिक कार्य जैसे कि शादी-विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन या नई चीजों की खरीदारी भी वर्जित होती है. इसमें केवल पितरों का श्राद्ध करने की परंपरा है. पितृपक्ष में तिथि अनुसार ही पितरों का श्राद्ध किया जाता है. आइए आपको भादो पूर्णिमा के पहले श्राद्ध से लेकर आखिरी सर्वपितृ अमावस्या की तारीख बताते हैं.पितृ पक्ष की श्राद्ध तिथियांमंगलवार, 17 सितंबर- पूर्णिमा श्राद्धबुधवार, 18 सितंबर- प्रतिपदा श्राद्धगुरुवार, 19 सितंबर- द्वितीया श्राद्धशुक्रवार, 20 सितंबर- तृतीया श्राद्धशनिवार, 21 सितंबर- चतुर्थी श्राद्धरविवार, 22 सितंबर- पंचमी श्राद्धसोमवार, 23 सितंबर- षष्ठी श्राद्ध और सप्तमी श्राद्धमंगलवार, 24 सितंबर- अष्टमी श्राद्धबुधवार, 25 सितंबर, नवमी श्राद्धगुरुवार, 26 सितंबर- दशमी श्राद्धशुक्रवार, 27 सितंबर- एकादशी श्राद्धशनिवार, 29 सितंबर- द्वादशी श्राद्धरविवार, 30 सितंबर- त्रयोदशी श्राद्धसोमवार, 1 अक्टूबर- चतुर्दशी श्राद्धमंलगवार, 2 अक्टूबर- सर्व पितृ अमावस्या श्राद्धAdvertisementकिस समय करना चाहिए श्राद्धकर्म शास्त्रों के अनुसार, पितृपक्ष में सुबह और शाम के समय देवी-देवताओं की पूजा होती है. जबकि दोपहर का समय पितरों को समर्पित होता है. इसलिए पितरों का श्राद्ध दोपहर के समय करना ही उत्तम होता है. पितृपक्ष में आप किसी भी तिथि पर दोपहर 12 बजे के बाद श्राद्धकर्म कर सकते हैं. इसके लिए कुतुप और रौहिण मुहूर्त सबसे अच्छे माने जाते हैं. इस दौरान पितरों का तर्पण करें. गरीब ब्राह्मणों को भोज कराएं. उन्हें दान-दक्षिणा दें. श्राद्ध के दिन कौवे, चींटी, गाय, कुत्ते को भोग लगाएं. ये भी देखें
Purnima Shradh Sarvapitru Amavasya पितृपक्ष 2024 तिथि पितृपक्ष फुल लिस्ट पूर्णिमा श्राद्ध सर्वपितृ अमावस्या
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Pitru Paksh 2024 Date : पितृपक्ष कब से हो रहा है आरंभ, जानें श्राद्ध की सभी प्रमुख तिथियां और तारीखPitru Paksh 2024 : पितृपक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध और तर्पण आदि क्रम किए जाते हैं। पितृ पक्ष के दौरान पितर लोक से पितर धरती लोक पर आते हैं। इसलिए इस दौरान उनके नाम से पूजा पाठ करना उनकी आत्मा को शांति देता है। साथ ही उन्हें मोक्ष मिलता है। आइए जानते हैं इस साल श्राद्ध की सभी प्रमुख तिथियां और...
और पढो »
Pitru Paksha 2024: कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, यहां पढ़ें महत्वपूर्ण तिथियांहिंदू धर्म में पितृ पक्ष की अवधि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस अवधि में पितरों के निमित्त श्राद्ध तर्पण और पिंडदान आदि करने का विधान है। माना जाता है कि इससे उन्हें तृप्ति मिलती है और वह हमें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि साल 2024 में पितृपक्ष की शुरुआत कब से हो रही...
और पढो »
कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष, नोट कर लें सही डेट और श्राद्ध का महत्वपितृ पक्ष की शुरुआत भाद्रपद पूर्णिमा तिथि से होती है. आइए जानते हैं पंडित सच्चिदानंद त्रिपाठी से.इस वर्ष पितृ पक्ष कब प्रारंभ हो रहा है?
और पढो »
Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष कब होंगे शुरू, देखें श्राद्ध की तिथियां कब-कब हैंभाद्रपद की पूर्णिमा तिथि से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है, जिसका समापन अश्विन अमावस्या के दिन होता है. इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सिंतबर 2024 से हो रही है. जिनका समापन 2 अक्टूबर 2024 को होगा.
और पढो »
Pitru Paksha 2024: श्राद्ध पक्ष से पहले दिखने लगे ये घटनाएं, तो हो जाएं तुरंत सावधान!पितृ पक्ष का सनातन धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। यह 16 दिनों तक चलते हैं और लोग इस दौरान अपने पूर्वजों का पिंडदान व तर्पण करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान Pitru Paksha 2024 पिंड दान करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है। ऐसा करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही परिवार में खुशहाली आती...
और पढो »
17 सितंबर से शुरू हो रहे हैं पितृ पक्ष, नोट कर लें पूरे पक्ष की श्राद्ध तिथियांPitru Paksha: पितृ पक्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से शुरू होकर अमावस्या तक रहता है. यह समय पितरों के लिए तर्पण, दान, पिंडदान, श्राद्ध कर्म आदि का होता है
और पढो »
