Tips For Keeping Flowers Fresh In A Vase: अगर आप अपने कमरे में ताजा फूल रखते हैं तो यह कमरे में एक भीनी भीनी खुशबू फैलाते हैं. जो तन मन को तरोताजा कर देती है. लेकिन गर्मी आते ही इन्हें तुरंत सूखने से बचाना चैलेंजिंग काम होता है. यहां हम बता रहे हैं कुछ एक्सपर्ट टिप्स, जिसकी मदद से आप लंबे समय तक गुलदस्ते में रखे फूलों को ताजा रख सकते हैं.
अगर आप कमरे में फ्लावर पॉट रखते हैं लेकिन ये फूल घंटे भर में सूखने लगते हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखें. पहली बात यह कि जब भी पानी में फूल को रखें तो इस बात का ध्यान रहे कि वास में जहां तक पानी है, उसके नीचे कोई पत्ता ना हो.
ऐसा करने से टहनियों पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और फूलों को पानी सोखने में रुकावट आती है. Image: Canva फ्लावर पॉट में पानी रखने का भी एक खास तरीका है. सबसे पहले आप पॉट को साबुन से साफ कर लें और इसमें पानी डालें. अब इसमें फ्लावर फूड डालें. इस बात का ध्यान रखें कि फ्लावर फूड ऐसा हो जिसमें चीनी, बैलेंस पीएच, एंटी माइक्रोबियल एजेंट हों. Image: Canva पॉट में जब भी फूल डालें तो इसकी कटाई सही होना जरूरी है. इसके लिए आप जब फूलों को पानी में डालने वाले हों उस वक्त ही धार वाले चाकू या कैंची से इसके तने को काटें. आप इसकी कटाई सिंक में नल के नीचे बहते पानी में करें तो बेस्ट होगा. कटाई ऐसी हो कि स्टीम में कहीं से भी गैप ना बने. Image: Canva फूलों को कंडीशन करना भी जरूरी है. इसके लिए आप गर्म पानी में फ्लावर फूड मिलाएं और इसे कम से कम 2 घंटा या रातभर किसी ह्यूमिड वाली ठंडी जगह पर रख दें. अब इस पानी से फूलों पर छिड़काव करते रहें. Image: Canva फूलों को गर्म जगह से बचाकर रखें. बेहतर होगा कि फूलों को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें और इसके बाद इन्हें कमरे की ठंडी जगह पर ही सजाएं. धूप से दूर रखना जरूरी है. इस तरह ये घंटों ताजा रहेंगे. Image: Canva बता दें कि अगर आप फूल को पानी में रखे हैं तो ये पहले दिन काफी मात्रा में पानी अवशाषित करेेगा. इसलिए अगर पानी में धुंधलापन हो तो इसे बदल लें. इससे पहले फूल के डंठल को रनिंग वाटर में धो लें और निचले हिस्से को फिर से काट दें. गुलदस्ते को साफ करें और साफ पानी में फूल का रखें. Image: Canva इन बातों को ध्यान में रखकर आप लंबे समय तक अपने फूलों को बचाकर रख पाएंगे और ये कई दिनों तक ये ताजा रहेंगे.Image: Canva
How To Keep Flowers Fresh How To Keep Flowers Last Longer Fresh Flowers Flower Care Tips How To Make Flowers Last Longer Extending The Life Of Cut Flowers Flower Preservation Techniques Prolonging The Freshness Of Bouquet Flowers Tips For Keeping Flowers Fresh In A Vase Flower Arrangement Longevity Preserving Bouquet Flowers At Home Tricks To Make Cut Flowers Last Longer Maximizing The Lifespan Of Floral Arrangements
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Elvish Yadav: 'भगवान ना करे कि कोई वहां जाए', जेल में पांच रातें बिताने पर छलका एल्विश यादव का दर्दयूट्यूबर एल्विश यादव अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में जेल से बाहर आए एल्विश को बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं।
और पढो »
Trending Quiz : किस विटामिन की कमी से होंठ सूखने लगते हैं?Trending Quiz : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों के लिए जनरल नॉलेज से प्रश्न हमेशा से ही महत्वपूर्ण रहे हैं. ऐसे में GK के सवालों को याद करने का सबसे बेहतर माध्यम क्विज को कहा जा रहा है. आज हम आपके लिए Quiz के कुछ ऐसे ही सवाल लेकर आए हैं, जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं.
और पढो »
Trending Quiz : किस विटामिन की कमी से गर्मियों में होंठ सूखने लगते हैं?Trending Quiz : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों के लिए जनरल नॉलेज से प्रश्न हमेशा से ही महत्वपूर्ण रहे हैं. ऐसे में GK के सवालों को याद करने का सबसे बेहतर माध्यम क्विज को कहा जा रहा है. आज हम आपके लिए Quiz के कुछ ऐसे ही सवाल लेकर आए हैं, जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं.
और पढो »
T20 WC: अगरकर बोले- हार्दिक का कोई विकल्प नहीं, रोहित ने पंत-सैमसन को केएल राहुल पर तरजीह देने का कारण बतायाअगरकर ने बताया कि हार्दिक की जगह किसी और को उप-कप्तानी सौंपना कठिन है। वह लंबे ब्रेक के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं और शानदार फॉर्म में हैं।
और पढो »
