Gwalior Chunav Result 2024 LIVE: ग्वालियर में सिंधिया राजपरिवार की सत्ता थी. यहां तानसेना का मकबरा भी है. इस मकबरे पर लाखों लोग सिर झुकाने आते हैं. रानी लक्ष्मीबाई को यहीं शहादत मिली. ग्वालियर सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. यहां एयरफोर्स का स्टेशन है.
ग्वालियर. इस लोकसभा चुनाव में ग्वालियर संसदीय सीट से बीजेपी ने भारत सिंह कुशवाहा को मैदान में उतारा था. जबकि, कांग्रेस ने प्रवीण पाठक को टिकट दिया था. इस सीट पर 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे. यहां मतदाताओं की संख्या 21 लाख 54 हजार 290 है.
इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 13 लाख 37 हजार 111 है. यहां 10 लाख 17 हजार 115 महिला वोटर हैं. थर्ड जेंडर वोटर की संख्या यहां 64 है. ग्वालियर संसदीय सीट पर 35, 056 मतदाताओं ने पहली बार वोट दिया. इस सीट पर 2289 सामान्य पोलिंग बूथ हैं. जबकि, संवेदनशील पोलिंग बूथ की संख्या 471 है. इस चुनाव में 7000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे. चुनाव कार्य में लगे चुनावकर्मियों की संख्या 8500 थी. ग्वालियर संसदीय सीट पर कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं. इनमें रोजगार की समस्या, बंद होते उद्योग, 20 साल से बन रहा चंबल वॉटर प्रोजेक्ट, टूरिस्ट सर्किट का विकास, रेत-पत्थर अवैध उत्खनन, भितरवार के 30 से ज्यादा गांवों में पेयजल समस्या, ग्वालियर में बढ़ते अपराध, ग्वालियर शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था शामिल हैं. 8 विधानसभाओं वाली संसदीय सीट ग्वालियर लोकसभा में 8 विधानसभा सीटें हैं. इनमें बीजेपी और कांग्रेस के पास 4-4- सीटें हैं. बीजेपी के पास ग्वालियर, ग्वालियर दक्षिण, भितरवार और करैरा हैं. जबकि, कांग्रेस के पास ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर ग्रामीण, डबरा और पोहरी हैं. ग्वालियर भारत की विशेष संसदीय सीटों में से एक है. ग्वालियर में सिंधिया राजपरिवार की सत्ता थी. यहां तानसेना का मकबरा भी है. इस मकबरे पर लाखों लोग सिर झुकाने आते हैं. खास बात यह भी है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ग्वालियर के ही थे. रानी लक्ष्मीबाई को यहीं शहादत मिली. ग्वालियर सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. यहां एयरफोर्स का स्टेशन है. सीआरपीएफ और बीएसएफ के कैंप भी हैं. 2019 लोकसभा चुनाव की स्थिति विवेक शेजवलकर- BJP- 6,27,250- वोट- 52.44% अशोक सिंह यादव- CON- 4,80,408- वोट 40.16% ममता सिंह कुशवाहा- BSP- 44,677- वोट 3.74% बीजेपी के विवेक शेजवलकर 1,46,842 वोट से जीते 2014 लोकसभा चुनाव नरेंद्र सिंह तोमर- BJP- 4,42,796- वोट- 45% अशोक सिंह यादव- CON- 4,13,097- वोट 42% बीजेपी के नरेंद्र सिंह तोमर 29699 वोट से जीते 2009 लोकसभा चुनाव यशोधरा राजे- BJP- 2,52,314- वोट- 43% अशोक सिंह यादव- CON- 2,25,723- वोट 39% बीजेपी की यशोधरा राजे 26,591 वोट से जीतीं. ग्वालियर में वीआईपी-वीवीआईपी वोटर्स ग्वालियर के वीआईपी-वीवीआईपी वोटरों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर, कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, पू्र्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक, बीजेपी प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा शामिल हैं. भारत सिंह- BJP प्रत्याशी- ग्वालियर ग्रामीण
Gwalior Lok Sabha Election Result 2024 Bharat Singh Kusgwaha Praveen Pathak Gwalior Chunav Result 2024 Gwalior Election Result 2024 ग्वालियर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 ग्वालियर चुनाव रिजल्ट ग्वालियर चुनाव 2024 विजेता भारत सिंह कुशवाहा प्रवीण पाठक Gwalior Se Kon Jita ग्वालियर लोकसभा से कौन जीता
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
किसे मिलेगा भाग्य का साथ, किसको रहना होगा सतर्क, पढ़ें 14 मई का राशिफलकिसे मिलेगा भाग्य का साथ, किसको रहना होगा सतर्क, पढ़ें 14 मई का राशिफल
और पढो »
Sikkim Election Result Live: सिक्किम में एसकेएम को फिर से मिली जीत; कांग्रेस का खाता तक नहीं खुलाSikkim Assembly Election 2024 Result, Chunav Parinam Live News: सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर नतीजे आने लगे हैं।
और पढो »
Lok Sabha Chunav Result 2024: ऐसा हुआ तो टॉस से चुना जाएगा आपका सांसद, लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले जान लें यह नियमLok Sabha Chunav Result 2024: क्या आपने सोचा है कि अगर दो या तीन उम्मीदवारों को बराबर वोट मिलते हैं तो आपका अगला सांसद कौन होगा?
और पढो »
Lok Sabha Election/Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 टीवी पर देखें लाइव, जानें कहां-कहां मिलेगी मिनट-दर-मिनट की जानकारीLok Sabha Election/Chunav Result 2024 Live TV Channels Online in Hindi: टीवी चैनल पर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 लाइव देखने का तरीका...
और पढो »
Maharajganj Chunav Result 2024 LIVE: महाराजगंज का 'महाराजा' कौन, क्या फिर खिलेगा 'पंकज का कमल'?Maharajganj Chunav Result 2024 LIVE: उत्तर प्रदेश की महाराजगंज लोकसभा सीट काफी चर्चित सीट है. पिछले चुनाव वर्ष 2019 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पंकज चौधरी ने 3,40,424 वोटों से जीत हासिल की थी. अब देखना यह है कि क्या वह इस बार भी जीत हासिल कर पाते हैं.
और पढो »
Akbarpur Chunav Result 2024 LIVE: क्या अकबरपुर में तीसरी बार भी देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले लहराएंगे बीजेपी का...Akbarpur Chunav Result 2024 LIVE:
और पढो »
