सोनभद्र में यात्रियों से भरी ऑटो पलटने से मां-बेटे की मौत, सात लोग घायल

Sonbhadra Accident समाचार

सोनभद्र में यात्रियों से भरी ऑटो पलटने से मां-बेटे की मौत, सात लोग घायल
UP Road AccidentAuto-Rickshaw OverturnMother-Son Killed

सोनभद्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. दरअसल एक ऑटो-रिक्शा रॉबर्ट्सगंज से पन्नूगंज की ओर जा रहा था. बेला गांव के पास चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिससे ऑटो पलट गया. हादसे में सात अन्य लोग घायल भी हो गए. मृतकों की पहचान विष्णुनाथ और उनकी 80 साल की मां संपत देवी के रूप में हुई है.

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए. यह हादसा पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव के पास हुआ, जब एक ऑटो-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया.

Advertisementन्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि ऑटो-रिक्शा रॉबर्ट्सगंज से पन्नूगंज की ओर जा रहा था. बेला गांव के पास चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिससे ऑटो पलट गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पन्नूगंज थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा पहुंचाया.डॉक्टरों ने जांच के बाद शाहपुर गांव निवासी विष्णुनाथ और उनकी 80 साल की मां संपत देवी को मृत घोषित कर दिया. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. SHO दिनेश प्रकाश पांडे ने बताया कि हादसे के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है.घटना में घायल अन्य सात लोगों का इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. ऑटो में सवार लोग किसी पारिवारिक कार्य से पन्नूगंज जा रहे थे. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. Advertisement पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को कब्जे में ले लिया है और चालक की भूमिका की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में बताया गया कि ऑटो में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिससे संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

UP Road Accident Auto-Rickshaw Overturn Mother-Son Killed Belaudi Village Pannuganj News Robertsganj To Pannuganj Route Overloading Accident Vishwanath Death Sampat Devi Rural Road Tragedy SHO Dinesh Prakash Pandey PHC Tiyara Sonbhadra District Hospital.

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Pahalgam Terrorist Attack: 16 पर्यटकों की मौत, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबरPahalgam Terrorist Attack: 16 पर्यटकों की मौत, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबरजम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में आज दोपहर करीब 2:30 बजे एक दर्दनाक आतंकी हमला हुआ, जिसमें 27 पर्यटकों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
और पढो »

फ्रांस: स्कूल में छात्रों पर चाकू से हमला, 1 की मौत और 3 घायलफ्रांस: स्कूल में छात्रों पर चाकू से हमला, 1 की मौत और 3 घायलफ्रांस: स्कूल में छात्रों पर चाकू से हमला, 1 की मौत और 3 घायल
और पढो »

यूपी के कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौतयूपी के कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौतमिट्टी का एक टीला ढह गया, जिसमें दबकर 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
और पढो »

Collapse At Simhachalam Temple: वराहलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायलCollapse At Simhachalam Temple: वराहलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल8 devotees killed wall collapses at Simhachalam Temple: विशाखापत्तनम में एक मंदिर के पास एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए.
और पढो »

कर्नाटक: बेंगलुरु में भारी बारिश का कहर, ऑटो-रिक्शा पर पेड़ गिरने से चालक की मौतकर्नाटक: बेंगलुरु में भारी बारिश का कहर, ऑटो-रिक्शा पर पेड़ गिरने से चालक की मौतकर्नाटक: बेंगलुरु में भारी बारिश का कहर, ऑटो-रिक्शा पर पेड़ गिरने से चालक की मौत
और पढो »

पीलीभीत में ट्रैक्टर ट्रॉली-जीप की भिड़ंत से भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, 6 घायलपीलीभीत में ट्रैक्टर ट्रॉली-जीप की भिड़ंत से भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, 6 घायलPilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रैक्टर ट्रॉली और जीप की जोरदार भिड़ंत से दो बच्चे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं.
और पढो »



Render Time: 2026-04-21 13:38:10