अगर आपको सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में पसंद हैं तो ये लिस्ट फिल्मों की पूरी लिस्ट आपके लिए ही है. साउथ सिनेमा इन दिनों पूरे देश में छाया हुआ है. खासकर जब बात सस्पेंस थ्रिलर की हो तो कई बार ये फिल्में हॉलीवुड को भी टक्कर देती नजर आती हैं. अच्छी बात ये है कि इनमें से कई फिल्में हिंदी डब में मौजूद हैं और कुछ तो YouTube पर फ्री में भी देखी जा सकती हैं.
नई दिल्ली. साउथ सिनेमा की सस्पेंस–थ्रिलर फिल्में इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बन चुकी हैं. दमदार कहानी, चौंकाने वाले ट्विस्ट और कलाकारों के दमदार अभिनय तो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि आखिर आगे कहानी में क्या होगा.
ये फिल्में न सिर्फ थिएटर बल्कि ओटीटी और यूट्यूब पर भी धूम मचा रही हैं. अच्छी बात यह है कि इनमें से कई फिल्में हिंदी डब में उपलब्ध हैं और कुछ तो फ्री में भी देखी जा सकती हैं. अगर आप भी ऐसी फिल्में देखना पसंद करते हैं तो यह लिस्ट आपके लिए परफेक्ट गाइड साबित होगी. पहली है, ‘ऑपरेशन जावा’, यह फिल्म केरल में हुए असली साइबर क्राइम मामलों से प्रेरित है. कहानी एक टीम की है जो ऑनलाइन फ्रॉड के नेटवर्क का पर्दाफाश करती है. फिल्म सिर्फ थ्रिल नहीं देती बल्कि दिमाग भी दौड़ाने पर मजबूर करती है. मलयालम की यह हिट फिल्म हिंदी में भी उपलब्ध है. इसे ZEE5 पर देखा जा सकता है और YouTube पर भी फ्री में मिल जाती है. शव: एक हाई प्रोफाइल मर्डर केस और जेल में बंद आरोपी जो आगे और हत्याओं की बात करता है. केस सुलझाने की जिम्मेदारी फॉरेंसिक सर्जन भद्रा पर होती है. अमाला पॉल की एक्टिंग फिल्म को मजबूत बनाती है. मेडिकल साइंस और क्राइम इन्वेस्टिगेशन का बेहतरीन मिश्रण है. इसका तमिल वर्जन YouTube पर उपलब्ध है. सातवां दिन: पृथ्वीराज सुकुमारन एक सस्पेंडेड क्राइम ब्रांच ऑफिसर के रोल में हैं. पांच दोस्तों के अजीब व्यवहार के पीछे छिपे राज को सुलझाने की कहानी आपको अंत तक बांधे रखती है. क्लाइमैक्स चौंकाने वाला है. इसे JioHotstar और YouTube पर देखा जा सकता है. कुट्ट्रम 23, ये मेडिकल क्राइम पर आधारित यह एक्शन थ्रिलर काफी दमदार है. अरुण विजय एसीपी के रोल में नजर आते हैं और सिलसिलेवार हत्याओं की जांच करते हैं. रहस्य और एक्शन का शानदार संतुलन है. तमिल वर्जन YouTube पर फ्री में मौजूद है. जीवी: एक असफल प्रेमी चोरी करता है और फिर किस्मत उसे ऐसे खेल में उलझा देती है कि कहानी कई मोड़ लेती है. भाग्य और कर्म पर आधारित यह फिल्म अलग अनुभव देती है. इसका सीक्वल भी है. तमिल वर्जन YouTube पर मिल जाता है. कुरंगु बोम्मई:हिंदी में मंकी बैग नाम से डब. एक साधारण आदमी तस्करी के जाल में फंस जाता है. भरोसा और धोखा कहानी के मुख्य पहलू हैं. फिल्म की रफ्तार और ट्विस्ट इसे खास बनाते हैं. YouTube पर उपलब्ध है. पथाम वलवु: हिंदी में खतरनाक मोड़. एक पुलिस अफसर जेल से भागे अपराधी को पकड़ने निकलता है. कहानी में इमोशन और बदले की भावना जुड़ी है. मलयालम सिनेमा पसंद करने वालों को जरूर देखनी चाहिए. यह भी YouTube पर मिल जाती है.
Hindi Dubbed Movies Suspense Thriller Films Pathaam Valavu Cadaver Film Jiivi Cinema
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Jio का धमाका, दो साल तक फ्री मिलेगा YouTube Premiumरिलायंस जियो ने YouTube से पार्टनरशिप की है. इस पार्टनरशिप के तहत Jio यूजर्स को दो साल का फ्री YouTube Premium एक्सेस मिलेगा.
और पढो »
શું તમને પણ યુટ્યુબના શોર્ટસ જોવાની આદત પડી ગઈ છે, તો નવું ફીચર તમારી લત છોડાવશેYouTube Shorts : Shorts જોવાની આદત તમને પણ પડી ગઈ છે, તો YouTube એ એક અદ્ભુત સુવિધા શરૂ કરી છે જે તમારી આ આદતને ઘટાડવામાં મદદ કરશે
और पढो »
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: जानिए कब से शुरू होंगी परीक्षाएं, ऑनलाइन सत्र में मिलेगी तैयारी की रणनीतियूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खास खबर! 18 फरवरी 2026 से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं से पहले, यूपी बोर्ड एक विशेष ऑनलाइन सत्र आयोजित कर रहा है। सत्र में परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन और तनाव से निपटने के टिप्स दिए जाएंगे। यह सत्र 14 फरवरी को सुबह 10:30 बजे YouTube पर लाइव होगा। सभी स्कूलों को छात्रों को जोड़ने का निर्देश दिया गया है।
और पढो »
3:51 मिनट का वो आइकॉनिक रोमांटिक गाना…जो 68 साल बाद भी नहीं पड़ा फीका, बारिश में भीगी हसीना ने लूटा लाखों का दिल, फिर हो रहा YouTube पर ट्रेंड!Madhubala Super Hit Iconic Romantic Song:आज हम जिस खूबसूरत हसीना की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि मधुबाला हैं. उन्होंने कम समय में ही कई शानदार फिल्में दीं और अपनी खूबसूरती से सालों तक लोगों के दिलों पर राज किया. वहीं लोगों ने उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनके रोमांटिक गानों को भी बेहद पसंद किया, जो आज भी लोगों की यादों में जिंदा हैं.
और पढो »
रिटायरमेंट के बाद Arijit Singh का पहला सिंगल रिलीज, YouTube पर मिले 1.5 मिलियन व्यूजArijit Singh First Single: प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह ने गुपचुप अपना पहला सिंगल रिलीज कर दिया है जिसने अब तक यूट्यूब पर 1.5 मिलियन व्यूज क्रॉस कर लिए हैं।
और पढो »
YouTube पर महादेव के इस गाने को मिले 900 मिलियन व्यूज, सुनते ही भोले बाबा की भक्ति में खो जाएंगे आपMahashivratri 2026: यह भक्ति गीत लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाता है, क्योंकि यह एक फिल्म का गीत है और यूट्यूब पर इसे 900 मिलियन से ज्यादा बार सुना गया है।
और पढो »




