Beyond the Breaking News

रायबरेली के 34 वार्डों के भवनों का नए सिरे से होगा सर्वे, नगर पालिका परिषद ने बाहरी एजेंसी को सौंपा जिम्मा

Raebareli Building Survey News

रायबरेली के 34 वार्डों के भवनों का नए सिरे से होगा सर्वे, नगर पालिका परिषद ने बाहरी एजेंसी को सौंपा जिम्मा
Municipal Council SurveyProperty Tax AssessmentBuilding Registration

रायबरेली नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 2008 के बाद बने भवनों के पंजीकरण और कर निर्धारण के लिए अप्रैल 2026 से नया व्यापक सर्वे होगा। यह सर्वे बाहरी एजेंसी द्वारा कराया जाएगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

जागरण संवाददाता। रायबरेली। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में स्थित 34 वार्डों के भवनों का व्यापक सर्वे अब नए सिरे से कराया जाएगा। नगर क्षेत्र में वर्तमान समय में करीब 41 हजार भवन दर्ज हैं, लेकिन वर्ष 2008 के बाद बने भवनों की सटीक संख्या, उनका पंजीकरण और कर निर्धारण की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर पर पुनः सर्वे का निर्णय लिया गया है। नगर पालिका परिषद प्रशासन के अनुसार यह सर्वे अप्रैल 2026 से शुरू किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार सर्वे का कार्य नगर पालिका के कर्मचारियों से न कराकर शासन द्वारा नामित एक बाहरी एजेंसी को सौंपा गया है। इससे सर्वे प्रक्रिया में पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है। 2008 के बाद तेजी से हुआ शहरी विस्तार बता दें कि वर्ष 2008 के बाद तेजी से शहरी विस्तार हुआ है, जिसके चलते बड़ी संख्या में नए भवन बने हैं। इनमें से कई भवनों का पंजीकरण नगर पालिका में नहीं हो पाया है या फिर उनका सही आकलन नहीं हो सका है। ऐसे में सर्वे के माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि कितने भवन नए बने हैं, कितने पंजीकृत हैं और कितने अब तक रिकार्ड में नहीं आ सके हैं। इस सर्वे के आधार पर नगर पालिका परिषद द्वारा हाउस टैक्स और अन्य करों का पुनर्निर्धारण भी किया जाएगा। इससे राजस्व में वृद्धि होने की संभावना है, साथ ही नगर विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सर्वे के दौरान सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। यह भी पढ़ें- UP की 205 पंचायतों में 7 करोड़ से तैयार होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, विभाग ने तेज किया काम सर्वे एजेंसी द्वारा प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर विवरण एकत्र किया जाएगा, जिसमें भवन का प्रकार, निर्माण वर्ष और उपयोग जैसी जानकारियां शामिल होंगी। कर निर्धारण अधिकारी ललितेश सक्सेना का कहना है कि सर्वे का कार्य एक एजेंसी के नाम एलार्ट कर दिया गया है। जो अप्रैल माह से सर्वे का कार्य करेंगे। सर्वे की रिपोर्ट एजेंसी ही पूरा करेगा। इसमें नगर पालिका का कोई कर्मचारी नहीं लगाया गया है। जिन्होंने बताया कि यह सर्वे नगर क्षेत्र के सुनियोजित विकास और राजस्व सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।.

जागरण संवाददाता। रायबरेली। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में स्थित 34 वार्डों के भवनों का व्यापक सर्वे अब नए सिरे से कराया जाएगा। नगर क्षेत्र में वर्तमान समय में करीब 41 हजार भवन दर्ज हैं, लेकिन वर्ष 2008 के बाद बने भवनों की सटीक संख्या, उनका पंजीकरण और कर निर्धारण की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर पर पुनः सर्वे का निर्णय लिया गया है। नगर पालिका परिषद प्रशासन के अनुसार यह सर्वे अप्रैल 2026 से शुरू किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार सर्वे का कार्य नगर पालिका के कर्मचारियों से न कराकर शासन द्वारा नामित एक बाहरी एजेंसी को सौंपा गया है। इससे सर्वे प्रक्रिया में पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है। 2008 के बाद तेजी से हुआ शहरी विस्तार बता दें कि वर्ष 2008 के बाद तेजी से शहरी विस्तार हुआ है, जिसके चलते बड़ी संख्या में नए भवन बने हैं। इनमें से कई भवनों का पंजीकरण नगर पालिका में नहीं हो पाया है या फिर उनका सही आकलन नहीं हो सका है। ऐसे में सर्वे के माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि कितने भवन नए बने हैं, कितने पंजीकृत हैं और कितने अब तक रिकार्ड में नहीं आ सके हैं। इस सर्वे के आधार पर नगर पालिका परिषद द्वारा हाउस टैक्स और अन्य करों का पुनर्निर्धारण भी किया जाएगा। इससे राजस्व में वृद्धि होने की संभावना है, साथ ही नगर विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सर्वे के दौरान सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। यह भी पढ़ें- UP की 205 पंचायतों में 7 करोड़ से तैयार होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, विभाग ने तेज किया काम सर्वे एजेंसी द्वारा प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर विवरण एकत्र किया जाएगा, जिसमें भवन का प्रकार, निर्माण वर्ष और उपयोग जैसी जानकारियां शामिल होंगी। कर निर्धारण अधिकारी ललितेश सक्सेना का कहना है कि सर्वे का कार्य एक एजेंसी के नाम एलार्ट कर दिया गया है। जो अप्रैल माह से सर्वे का कार्य करेंगे। सर्वे की रिपोर्ट एजेंसी ही पूरा करेगा। इसमें नगर पालिका का कोई कर्मचारी नहीं लगाया गया है। जिन्होंने बताया कि यह सर्वे नगर क्षेत्र के सुनियोजित विकास और राजस्व सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Municipal Council Survey Property Tax Assessment Building Registration Urban Development Raebareli Revenue Enhancement External Agency Survey Uttar Pradesh Municipal News Raebareli Property Survey Raebareli Raebareli News Raebareli Latest News Raebareli News In Hindi Raebareli Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Par Panel On Defence: 180 तेजस, 156 प्रचंड और 34 ध्रुव हेलीकॉप्टर से मजबूत होगी वायुसेना, HAL ने बताया अपडेटPar Panel On Defence: 180 तेजस, 156 प्रचंड और 34 ध्रुव हेलीकॉप्टर से मजबूत होगी वायुसेना, HAL ने बताया अपडेटरक्षा से जुड़ी संसदीय समिति के सामने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने अपनी मौजूदा ऑर्डर स्थिति और प्रोडक्शन की जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक, अभी उसके पास भारतीय सेना और वायुसेना के लिए
Read more »

Dhurandhar 2 Bade Sahab: म‍िल‍िए दानिश इकबाल से, 34 साल का संघर्ष, NSD पासआट और इंग्‍लैंड रिटर्न एक्‍टरDhurandhar 2 Bade Sahab: म‍िल‍िए दानिश इकबाल से, 34 साल का संघर्ष, NSD पासआट और इंग्‍लैंड रिटर्न एक्‍टररणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के रिलीज होते ही उस एक रहस्‍य से पर्दा हट गया है कि आख‍िर 'बड़े साहब' कौन है! सीक्‍वल फिल्‍म में ना सिर्फ इसका जवाब म‍िला है, बल्‍कि‍ इस किरदार को निभाने वाले दानिश इकबाल भी सुर्ख‍ियों में हैं। आइए, जानते हैं एक्‍टर दानिश इकबाल कौन हैं, उनका 34 साल के संघर्ष और मंझी हुई अदाकारी के पीछे की...
Read more »

नवरात्रि 2026 स्पेशल: गांव की बेटी ने दो वर्षों में कमाए 34 लाख, काशी की लखपति दीदी से मिलिए, इसे कहते हैं विजननवरात्रि 2026 स्पेशल: गांव की बेटी ने दो वर्षों में कमाए 34 लाख, काशी की लखपति दीदी से मिलिए, इसे कहते हैं विजनउत्तर प्रदेश में महिलाओं ने अपनी मेहनत से खास मुकाम हासिल किया है। उनमें से एक हैं दुर्गेश तिवारी। इनकी कहानी नवरात्रि 2026 स्पेशल के तहत नवभारत टाइम्स में आज, जानें कैसे उन्होंने अपने सपनों को साकार किया।
Read more »

34 साल पुराने अरेब‍ियन गाने DIDI की कहानी, ज‍िस पर रणवीर ने मारी धुरंधर एंट्री34 साल पुराने अरेब‍ियन गाने DIDI की कहानी, ज‍िस पर रणवीर ने मारी धुरंधर एंट्रीरणवीर सिंह का एंट्री ट्रैक, 'शेर-ए-बलोच', अक्षय खन्ना के 'धुरंधर 2' वाले ट्रैक जैसा ही है. जहां पहली किस्त में Flipperachi का 'FA9LA' दिखाया गया था, वहीं नई रिलीज में 'Didi' नाम का एक अरबी गाना है. जानिए ये गाना किसका है.
Read more »

मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि और बारिश का दौर जारी, 34 जिलों में अलर्ट जारीमध्य प्रदेश में ओलावृष्टि और बारिश का दौर जारी, 34 जिलों में अलर्ट जारीचक्रवात और ट्रफ के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में ओले गिरे और बारिश हुई। मौसम विभाग ने ग्वालियर-जबलपुर सहित 34 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान सिवनी, मंडला, बालाघाट, दतिया, निवाड़ी और टीकमगढ़ में ओले गिरने की संभावना है। भोपाल में बादल छाए रह सकते हैं और आंधी की रफ्तार भी तेज रहने की संभावना है।
Read more »

नागौर में रिटायर्ड डॉक्टर के साथ ठगी: डिजिटल अरेस्ट के डर ने छीनी 34 लाख की बचतनागौर में रिटायर्ड डॉक्टर के साथ ठगी: डिजिटल अरेस्ट के डर ने छीनी 34 लाख की बचतनागौर के गोठन गांव में एक रिटायर्ड डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगों ने 34 लाख रुपये की ठगी की। ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और ह्यूमन ट्रैफिकिंग और अश्लीलता के झूठे आरोप लगाए। डॉक्टर ने डर के कारण अपनी एफडी तुड़वाकर पैसे ठगों को ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read more »



Render Time: 2026-06-01 09:12:29