दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर दो नई ट्रेनों की शुरुआत से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। 24 तारीख को रेल मंत्री बागपत आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में विकास की उम्मीदें बढ़ गई हैं। नई ट्रेनों से दिल्ली और सहारनपुर के बीच यात्रा अब और भी आसान हो जाएगी।
जागरण संवाददाता, बड़ौत । दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर दो नई ट्रेनों का शुभारंभ करने के अलावा रेलमंत्री बड़ौत शहर में स्किल इंडिया सेंटर की सौगात भी देंगे। यह सेंटर चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में बनेगा। रेल मंत्री का कार्यक्रम जारी हो गया है। लोगों ने दोनों कार्यक्रमों को लेकर उत्साह बना हुआ है। प्रशासन दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटा हुआ है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्यमंत्री जयन्त चौधरी 24 नवंबर को बड़ौत में आ रहे हैं। इस दौरान वे दिल्ली से शामली के बीच संचालित होने वाले दो नई ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया था। रेल मंत्री के आने का कार्यक्रम शनिवार को जारी हो गया है। 24 नवंबर को दोपहर 1.
30 बजे वह चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल, कोताना रोड पर पहुंचेंगे और स्किल इंडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यहां वह 1.50 बजे तक रुकेंगे। उसके बाद दोपहर 2.10 बजे बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे और नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यहां वह 2.40 बजे तक रुकेंगे। उसके बाद तीन बजे वह बड़ौत से ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। रेलमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रेलवे स्टेशन और दिव्य पब्लिक स्कूल में तैयारियां की जा रही है।
New Train Launch Indian Railways Rail Minister Visit Bagpat News Railway Infrastructure Train Services Delhi-Saharanpur Route Railway Development Train Travel Bagpat News Bagpat Latest News Bagpat News In Hindi Bagpat Samachar
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
எச்சரிக்கை: நவம்பர் 20, 21, 22, 23 மற்றும் 24 தேதிகளில் இந்த மாநிலங்களில் கனமழை பெய்யும்Tamil Nadu Rain News: இந்திய வானிலை ஆய்வு மையம் (IMD) நவம்பர் 20, 21, 22, 23 மற்றும் 24 ஆகிய தேதிகளில் பல மாநிலங்களில் கனமழை பெய்யும் என எச்சரிக்கை
और पढो »
कोरेगाव पार्क प्रकरण: मूळ वारसदार आर्थिक गुन्हे शाखेच्या कार्यालयात दाखल, 10 जणांना नोटीस, नोंदवणार जबाबPune Land Deal: झी 24 तासनं पर्दाफाश केलेल्या पुणे जमीन गैरव्यवहार प्रकरणात मूळ वारसदार आर्थिक गुन्हे शाखेच्या कार्यालयात दाखल झाले आहेत.
और पढो »
Tejas Fighter Jet: 24 വർഷത്തിനിടെ 2 അപകടങ്ങൾ: ദുബായ് എയർ ഷോയിൽ തകർന്ന തേജസ് യുദ്ധവിമാനത്തെ കുറിച്ച് അറിയാംതേജസ് യുദ്ധവിമാനത്തെ കുറിച്ച്
और पढो »
Tejas Crashed: WATCH |তেল লিক গুজবের পরদিনই আগুনের গোলা তেজস! ২৪ বছরে দ্বিতীয়বার...তদন্তের নির্দেশ IAF-রTejas crashed at Dubai air show just one day after Tejas oil leak rumour PIB fact check IAF order court of inquiry 2nd times in 24 years watch Tejas crash video
और पढो »
24 घंटे के भीतर बांग्लादेश में दूसरी बार हिली धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके24 घंटे के भीतर बांग्लादेश में दूसरी बार हिली धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके
और पढो »
बांग्लादेश में 24 घंटे के अंदर फिर लगे भूकंप के झटके, कल गई थी 9 लोगों की जानबांग्लादेश में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार भूकंप आया, जिसका केंद्र ढाका के पास था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.
और पढो »



