UP News: मुजफ्फरनगर में एक मुस्लिम परिवार सहित छह लोगों ने सनातन धर्म अपनाया। योग साधना आश्रम में स्वामी यशवीर जी महाराज की उपस्थिति में शुद्धि यज्ञ हुआ।
रामबाबू मित्तल, मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में धर्म परिवर्तन से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां योग साधना आश्रम में हापुड़ जनपद के एक मुस्लिम परिवार सहित कुल छह लोगों ने सनातन धर्म को अपनाया। आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर जी महाराज की उपस्थिति में शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक विधि-विधान के साथ सभी का शुद्धिकरण कराया गया।धर्म परिवर्तन करने वाले परिवार के मुखिया फुरकान ने सनातन धर्म अपनाने के बाद अपना नाम विशाल रखा। उनकी पत्नी नगीना अब प्रीति देवी के नाम से जानी जाएंगी। विशाल का कहना है कि उन्होंने यह निर्णय किसी दबाव में नहीं बल्कि अपने जीवन में आई परिस्थितियों से आहत होकर लिया।पीड़ित परिवार ने बताए धर्म परिवर्तन के कारणविशाल के अनुसार, उनकी पत्नी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना हुई थी। आरोप है कि इस मामले में बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो उन्हें न्याय मिला और न ही समाज से अपेक्षित सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि इस कठिन समय में कुछ सनातन धर्म से जुड़े लोगों ने उनकी सहायता की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।विशाल का कहना है कि इसी सहयोग और समर्थन ने उन्हें सनातन धर्म के बारे में गंभीरता से सोचने को मजबूर किया। शनिवार को योग साधना आश्रम पहुंचकर विशाल, उनकी पत्नी प्रीति देवी, बेटियां अफसा और अल्फिजा , तथा बेटा अमन ने हवन में आहुतियां दीं और विधिवत सनातन धर्म में दीक्षा ली।विवाह के बाद युवती ने भी अपनाया सनातन धर्मइस कार्यक्रम में एक अन्य युवती मनतसा भी चर्चा में रहीं, जिन्होंने हिंदू युवक चौधरी अमन से विवाह के उपरांत सनातन धर्म स्वीकार किया। शुद्धिकरण के बाद उनका नाम मनसा रखा गया। मनसा ने बताया कि वह लंबे समय से सनातन संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों को करीब से देखती आ रही थीं। उनके अनुसार, सनातन समाज में महिलाओं को मिलने वाला सम्मान और पारिवारिक स्वतंत्रता उन्हें आकर्षित करती रही है।आश्रम में वैदिक विधि से हुआ शुद्धिकरणस्वामी यशवीर जी महाराज ने बताया कि बीते एक-दो वर्षों में उनके आश्रम में हजारों लोग स्वेच्छा से सनातन धर्म में वापसी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित परिवार मानसिक रूप से काफी पीड़ित था और जब उन्हें सहयोग और सुरक्षा का अनुभव हुआ, तो उन्होंने सनातन धर्म की ओर रुख किया।यज्ञ के दौरान गंगा, यमुना, सरस्वती और सरयू के पवित्र जल से आचमन कराया गया, जनेऊ धारण कराया गया और भगवान श्रीराम व हनुमान जी का पटका पहनाया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण बना रहा।.
रामबाबू मित्तल, मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में धर्म परिवर्तन से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां योग साधना आश्रम में हापुड़ जनपद के एक मुस्लिम परिवार सहित कुल छह लोगों ने सनातन धर्म को अपनाया। आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर जी महाराज की उपस्थिति में शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक विधि-विधान के साथ सभी का शुद्धिकरण कराया गया।धर्म परिवर्तन करने वाले परिवार के मुखिया फुरकान ने सनातन धर्म अपनाने के बाद अपना नाम विशाल रखा। उनकी पत्नी नगीना अब प्रीति देवी के नाम से जानी जाएंगी। विशाल का कहना है कि उन्होंने यह निर्णय किसी दबाव में नहीं बल्कि अपने जीवन में आई परिस्थितियों से आहत होकर लिया।पीड़ित परिवार ने बताए धर्म परिवर्तन के कारणविशाल के अनुसार, उनकी पत्नी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना हुई थी। आरोप है कि इस मामले में बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो उन्हें न्याय मिला और न ही समाज से अपेक्षित सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि इस कठिन समय में कुछ सनातन धर्म से जुड़े लोगों ने उनकी सहायता की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।विशाल का कहना है कि इसी सहयोग और समर्थन ने उन्हें सनातन धर्म के बारे में गंभीरता से सोचने को मजबूर किया। शनिवार को योग साधना आश्रम पहुंचकर विशाल, उनकी पत्नी प्रीति देवी, बेटियां अफसा और अल्फिजा , तथा बेटा अमन ने हवन में आहुतियां दीं और विधिवत सनातन धर्म में दीक्षा ली।विवाह के बाद युवती ने भी अपनाया सनातन धर्मइस कार्यक्रम में एक अन्य युवती मनतसा भी चर्चा में रहीं, जिन्होंने हिंदू युवक चौधरी अमन से विवाह के उपरांत सनातन धर्म स्वीकार किया। शुद्धिकरण के बाद उनका नाम मनसा रखा गया। मनसा ने बताया कि वह लंबे समय से सनातन संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों को करीब से देखती आ रही थीं। उनके अनुसार, सनातन समाज में महिलाओं को मिलने वाला सम्मान और पारिवारिक स्वतंत्रता उन्हें आकर्षित करती रही है।आश्रम में वैदिक विधि से हुआ शुद्धिकरणस्वामी यशवीर जी महाराज ने बताया कि बीते एक-दो वर्षों में उनके आश्रम में हजारों लोग स्वेच्छा से सनातन धर्म में वापसी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित परिवार मानसिक रूप से काफी पीड़ित था और जब उन्हें सहयोग और सुरक्षा का अनुभव हुआ, तो उन्होंने सनातन धर्म की ओर रुख किया।यज्ञ के दौरान गंगा, यमुना, सरस्वती और सरयू के पवित्र जल से आचमन कराया गया, जनेऊ धारण कराया गया और भगवान श्रीराम व हनुमान जी का पटका पहनाया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण बना रहा।
योग साधना आश्रम समाचार सनातन धर्म अपनाया शुद्धि यज्ञ मुजफ्फरनगर घर वापसी मामला यूपी Muzaffarnagar Religious Conversion Sanatan Dharma Adoption Yoga Sadhna Ashram News Shuddhi Yagya Up Religious Conversion Case India
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
भास्कर अपडेट्स: भारत का इकलौता ज्वालामुखी फटा, अंडमान-निकोबार के बेरन आइलैंड में 8 दिन में 2 बार धमाकाbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news afghanistan, breaking news headlines, breaking news
और पढो »
भास्कर अपडेट्स: केंद्र सरकार का फैसला- अब हर आपदा के लिए अलग मंत्रालय को जिम्माbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news afghanistan, breaking news headlines, breaking news
और पढो »
भास्कर अपडेट्स: दिल्ली में भारत मंडपम के पास 1 करोड़ के गहनों की लूट, आरोपी फरारbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news afghanistan, breaking news headlines, breaking news
और पढो »
भास्कर अपडेट्स: दिल्ली के सीलमपुर में 15 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग आरोपी हिरासत मेंbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news afghanistan, breaking news headlines, breaking news
और पढो »
भास्कर अपडेट्स: मुंबई में स्पा सेंटर पर छापा, 6 थाई महिलाएं रेस्क्यू की गईंbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news afghanistan, breaking news headlines, breaking news
और पढो »
भास्कर अपडेट्स: दिल्ली में 27 दिन के नवजात का अपहरण, 5 गिरफ्तारbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news headlines, breaking news in india today, breaking news india in hindi, breaking news india sports
और पढो »
