Bank Govt Jobs 2024: बैंक में अच्छी नौकरी तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सीडबी बैंक में वैकेंसी निकली है। यहां ग्रेड ए, ग्रेड बी के पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जिसके बाद आवेदन भी शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी www.sidbi.
SIDBI Recruitment 2024: बैंक में अच्छे पद पर सरकारी नौकरी ढूंढ रहे अभ्यर्थियों के लिए सिडबी यानी स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड डेवलपमेंट बैंक में ढेरों पदों पर वैकेंसी निकली है। इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जिसके बाद 8 नवंबर 2024 से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.
sidbi.in पर आवेदन फॉर्म भरने भी शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इस बैंक भर्ती में आखिरी तारीख 2 दिसंबर 2024 तक फॉर्म भर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क का भुगतान करने की भी लास्ट डेट यही है। SIDBI Grade A,B Notification: वैकेंसी डिटेल्स भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक भारत की प्रमुख वित्तीय संस्था है, जो छोटे, लघु और मध्यम उद्योगों के विकास के लिए तत्पर है। ऐसे में यह सिडबी में ऑफिसर लेवल की नौकरी पाने के बेहतरीन मौका है। किस पद के लिए बैंक ने कितनी वैकेंसी निकाली हैं? इसकी डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे टेबल से देख सकते हैं। पद का नामवैकेंसीअसिस्टेंट मैनेजर जनरल 50मैनेजर जनरल 10मैनेजर लीगल 06मैनेजर आईटी 06कुल72Bank Officer Eligibility: योग्यता सिडबी ग्रेड ए और ग्रेड बी ऑफिसर की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र से बैचलर की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। वहीं एससी, एसटी और पीएच अभ्यर्थियों के लिए पास प्रतिशत 55 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। पदानुसार योग्यता संबंधित जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं। डाउनलोड करें- SIDBI Recruitment 2024 Official Notification Download PDF Latest Bank Bharti 2024: एज लिमिट आयुसीमा- ग्रेड ए पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं ग्रेड बी पोस्ट के लिए आवेदकों की उम्र कम से कम 25 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 2 दिसंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। वहीं ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी। सैलरी-ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर के पद पर उम्मीदवारों को 1,00,000 रुपये प्रति माह, और ग्रेड बी मैनेजर के पद पर उम्मीदवारों को 1,15,000 रुपये मंथली सैलरी मिलेगी। चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आवेदन शुल्क- सामान्य, ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 1100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीएच वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 175 निर्धारित किया गया है। फेज -I संभावित परीक्षा तिथि- 22 दिसंबर 2024फेज-II संभावित परीक्षा तिथि- 19 जनवरी 2025इंटरव्यू की संभावित तिथि- फरवरी 2025इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी सिडबी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
Sidbi Grade B Eligibility Sidbi Grade A Salary Sidbi Full Form Bank Officer Jobs 2024 Apply Online सिडबी वैकेंसी 2024 फॉर्म डेट बैंक में Job के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए? सरकारी बैंक मैनेजर की सैलरी सरकारी नौकरी Bank Me Naukri
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Indian Oil में ऑफिसर बनने का बढ़िया मौका, नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा, 160000 पाएं सैलरीSarkari Naukri 2024 IOCL Indian Oil Recruitment 2024: इंडियन ऑयल में नौकरी (Govt Jobs) की चाहत रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे दिए गए बातों को गौर से पढ़ें.
और पढो »
RBI Internship 2024: आरबीआई में इंटर्नशिप का गोल्डन चांस, स्टाइपेंड में मिलेगी मोटी रकम, रजिस्ट्रेशन शुरूRBI Summer Internship 2024 Dates: इंटर्नशिप करने के लिए अच्छे मौके तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए नए अवसर सामने आ रहे हैं। PM Internship Scheme 2024 के अलावा आरबीआई ने भी Summer Internship 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में अप्लाई कर सकते हैं। चयनित स्टूडेंट्स को स्टाइपेंड में मोटी सैलरी भी...
और पढो »
आंगनबाड़ी में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, 12वीं पास करें आवेदन, बेहतरीन मिलेगी सैलरीSarkari Naukri Anganwadi Recruitment 2024: आंगनबाड़ी में नौकरी (Govt Jobs) पाने की सोच रहे लोगों के लिए बढ़िया अवसर है. अगर आप भी आवेदन करने पर विचार कर रहे हैं, तो दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़ें.
और पढो »
NTPC Vacancy 2024: एनटीपीसी में जूनियर एग्जीक्यूटिव की सीधी भर्ती, आवेदन शुरू, महीने की मिलेगी मोटी सैलरीNTPC Sarkari Bharti 2024: एनटीपीसी लिमिटेड में जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.
और पढो »
PM इंटर्नशिप स्कीम 2024: 12वीं पास के लिए आवेदन का आखिरी मौका, हर महीने मिलेंगे ₹5000PM Internship Scheme 2024: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है. जिन युवाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस योजना के तहत इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को हर महीने 5000 रुपये दिए जाएंगे.
और पढो »
BEL Vacancy 2024: भारत इलेक्टॉनिक्स में नौकरी पाने का लाजवाब मौका, महीने की मिलेगी मोटी सैलरीNew Sarkari Bharti 2024: अच्छे पद पर नौकरी ढूंढ रहे अभ्यर्थियों के लिए सरकारी कंपनी में नौकरी का अच्छा मौका आ गया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में वैकेंसी निकली है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी चालू हो गए हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में नौकरी कैसे मिलेगी? सैलरी कितनी होगी? सबकुछ...
और पढो »
