टीवी के स्टार राम कपूर ने बताया - शुरुआती दिनों में पत्नी पर निर्भर रहना पड़ा था

मनोरंजन समाचार

टीवी के स्टार राम कपूर ने बताया - शुरुआती दिनों में पत्नी पर निर्भर रहना पड़ा था
RAM KAPOORTELEVISIONACTOR
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 43 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 63%

भारतीय टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर राम कपूर ने हाल ही में साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट में अपने करियर के शुरुआती दिनों में आने वाले संघर्षों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शादी के पहले एक साल तक वो अपनी पत्नी गौतमी कपूर की कमाई पर गुजारा कर रहे थे क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं था। राम कपूर ने अपने करियर में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में भी बात की, जिसके दौरान उन्हें कई बार काम न मिलने और कम पैसे मिलने का सामना करना पड़ा।

राम कपूर टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं और उन्होंने फिल्मी दुनिया में भी अपना खूब नाम कमाया है। मगर स्टारडम तक पहुंचने का सफर उनके लिए आसान नहीं था। इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए राम कपूर को काफी संघर्ष करना पड़ा था। करियर की शुरुआत में एक समय ऐसा आया था जब राम कपूर के पास ना तो पैसे थे और ना ही कोई प्रोजेक्ट। मुश्किल वक्त में पत्नी ने उनका साथ दिया था। हाल ही में साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट में राम कपूर ने बताया कि शादी के पहले 1 साल तक वो पत्नी गौतमी कपूर की कमाई पर गुजारा कर रहे

थे, क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं था। मुश्किल दिनों को याद कर राम कपूर बोले- मैं पिछले 25 सालों से एक्टर के तौर पर काम कर रहा हूं। शुरू के 10-12 साल तक मेरे करियर में काफी उतार-चढ़ाव आए। कभी काम नहीं मिला तो कभी बहुत कम पैसे मिले। जब मेरी शादी हुई थी, तो शादी के पहले एक साल तक मैं गौतमी की कमाई पर डिपेंड था, क्योंकि वो काम कर रही थीं, मगर मेरे पास कोई काम नहीं था। मुझे यह कहने में भी कोई आपत्ति नहीं है। राम कपूर ने आगे कहा- मेरे सीरियल्स अच्छा कर रहे थे। पर एक बार आपका शो खत्म हो गया तो आपको नहीं पता होता कि अगला मिलने में कितना वक्त लगेगा। कभी 6 महीने, सालभर भी लग जाता है तो कभी इससे भी ज्यादा वक्त लग जाता है। इसलिए उतार-चढ़ाव आते-जाते रहते हैं। 'कसम से' सीरियल के बाद मैं बड़ा नाम बन गया था। उसके बाद मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। राम कपूर की बात करें तो वो 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'घर एक मंदिर', 'न्याय' जैसे टीवी शोज में काम कर चुके हैं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

RAM KAPOOR TELEVISION ACTOR CAREER STRUGGLES FINANCIAL DIFFICULTIES EARLY DAYS GAUTAMI KAPOOR SAIRAS BROCACH

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

राम कपूर ने खुलासा किया, शादी के पहले साल पत्नी की कमाई पर गुजराराम कपूर ने खुलासा किया, शादी के पहले साल पत्नी की कमाई पर गुजराप्रसिद्ध टीवी एक्टर राम कपूर ने हाल ही में साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट में अपने करियर की शुरुआती पड़ावों के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि स्टारडम तक पहुँचने का सफ़र आसान नहीं था और उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें न तो पैसे थे और न ही काम था. राम कपूर ने बताया कि शादी के पहले एक साल तक वो अपनी पत्नी गौतमी कपूर की कमाई पर गुजारा कर रहे थे क्योंकि उस समय उनके पास कोई काम नहीं था.
और पढो »

टीवी स्टार राम कपूर ने अपने शुरुआती दिनों के संघर्षों पर खोला राजटीवी स्टार राम कपूर ने अपने शुरुआती दिनों के संघर्षों पर खोला राजअभिनेता राम कपूर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में आए संघर्षों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें लंबे समय तक काम नहीं मिला और उन्हें अपनी पत्नी गौतमी कपूर की कमाई पर निर्भर रहना पड़ा। राम कपूर ने ये बातें साइरस ब्रोचा के साथ अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की।
और पढो »

राम कपूर ने बताया प्राची देसाई का गार्जियन क्यों बनना पड़ा थाराम कपूर ने बताया प्राची देसाई का गार्जियन क्यों बनना पड़ा थाटीवी के मशहूर एक्टर राम कपूर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि प्राची देसाई का लीगल गार्जियन बनना पड़ा था.
और पढो »

राम कपूर ने प्राची देसाई का लीगल गार्जियन बनना पड़ा थाराम कपूर ने प्राची देसाई का लीगल गार्जियन बनना पड़ा थाटीवी की प्रसिद्ध अभिनेता राम कपूर ने अपने साथ एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि उन्हें 'कसम से' अभिनेत्री प्राची देसाई का लीगल गार्जियन बनना पड़ा था।
और पढो »

17 मिनट के इंटीमेट सीन पर एक्टर ने किया था कमेंट, भड़कीं एकता कपूर, बोलीं- चुप रहो17 मिनट के इंटीमेट सीन पर एक्टर ने किया था कमेंट, भड़कीं एकता कपूर, बोलीं- चुप रहोएक्टर राम कपूर ने एक पॉडकास्ट में सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में फिल्माए गए 17 मिनट के इंटीमेट सीन पर कमेंट किया था.
और पढो »

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने बताया, क्या है 2025 में लक्ष्यशाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने बताया, क्या है 2025 में लक्ष्यशाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने बताया, क्या है 2025 में लक्ष्य
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 16:27:38