ब्रिटेन की नई सरकार में भारतीय मूल की लिसा नंदी बनीं संस्कृति मंत्री, रिकॉर्ड 26 हिंदुस्तानी बने सांसद; देखें लिस्ट

UK Indian Origin समाचार

ब्रिटेन की नई सरकार में भारतीय मूल की लिसा नंदी बनीं संस्कृति मंत्री, रिकॉर्ड 26 हिंदुस्तानी बने सांसद; देखें लिस्ट
Lisa NandiUK Culture MinisterLisa Nandi Culture Minister

ब्रिटेन की नई सरकार में एंजेला रेनर को उप प्रधानमंत्री बनाया गया है। यह ब्रिटेन के इतिहास में दूसरी बार है जब कोई महिला उप प्रधानमंत्री बनी है। राचेल रीव्स को देश की पहली महिला चांसलर ऑफ द एक्सचेकर बनाया गया है। यवेटे कूपर को गृह मंत्री डेविड लेमी को विदेश मंत्री और जॉन हीली को रक्षा मंत्री बनाया गया...

पीटीआई, लंदन। ब्रिटेन में किएर स्टार्मर के कैबिनेट में 25 मंत्रियों में रिकॉर्ड 11 महिलाएं हैं। इनमें भारतीय मूल की लिसा नंदी को संस्कृति मंत्री बनाया गया है। वह विगान से फिर से चुनकर आई हैं। 44 वर्षीय नंदी ने कहा कि ब्रिटेन के संस्कृति, मीडिया और खेल विभाग का प्रमुख बनना एक अविश्वसनीय विशेषाधिकार है। प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने शनिवार को अपनी पहली कैबिनेट बैठक बुलाई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पहली बैठक में ही लंबे समय से विवादित रही रवांडा योजना को सरकार ने रद कर दिया। स्टार्मर ने कहा कि रवांडा योजना खत्म और दफन हो गई। ब्रिटेन में अवैध रूप से आने वालों को रवांडा भेजना सुनक सरकार की प्रमुख योजना थी। एंजेला रेनर को उप प्रधानमंत्री बनाया गया नई सरकार में एंजेला रेनर को उप प्रधानमंत्री बनाया गया है। यह ब्रिटेन के इतिहास में दूसरी बार है, जब कोई महिला उप प्रधानमंत्री बनी है। राचेल रीव्स को देश की पहली महिला चांसलर ऑफ द एक्सचेकर बनाया गया है। यवेटे कूपर को गृह मंत्री, डेविड लेमी को विदेश मंत्री और जॉन हीली को रक्षा मंत्री बनाया गया है। अन्य नियुक्तियों में शबाना महमूद को न्याय मंत्री, वेस स्ट्रीटिंग को स्वास्थ्य मंत्री, ब्रिजेट फिलिप्सन को शिक्षा मंत्री और एड मिलिबैंड को ऊर्जा मंत्री नियुक्त किया गया है। उत्तरी इंग्लैंड से सीट बचाने में कामयाब रहे पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में लेबर पार्टी को बड़ी जीत मिली है। चुनाव के दौरान कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी उत्तरी इंग्लैंड से सीट बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने यार्कशायर में रिचमंड और नार्थहेलर्टन निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। भारतीय मूल के 26 सांसदों को मिली जीत ब्रिटेन में हुए चुनाव में भारतीय मूल के रिकॉर्ड 26 सांसदों को जीत मिली है। यह पांच साल पहले के 15 से अधिक है। सुनक के अलावा जीत हासिल करने वालों में 20 लेबर पार्टी से, जबकि पांच डेमोक्रेटिक पार्टी से संबंधित हैं। चुने गए प्रमुख भारतवंशी सीमा मल्होत्रा लेबर पार्टी से चुनाव लड़ी। चौथे कार्यकाल के लिए फेल्थम और हेस्टन निर्वाचन क्षेत्र को बरकरार रखा है। मल्होत्रा ने शेडो मंत्री की भूमिकाएं निभाई हैं। तनमनजीत सिंह धेसी ने लेबर पार्टी से जीत हासिल की है। हालांकि जीत का अंतर कम रहा। उन्होंने स्लोग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। नवेंदु मिश्रा ने लेबर पार्टी की ओर से स्टॉकपोर्ट सीट पर जीत मिली। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। स्टाकपोर्ट निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने गए हैं। प्रीत कौर गिल ब्रिटेन की पहली महिला सिख सांसद वहीं, प्रीत कौर गिल ने ब्रिटेन की पहली महिला सिख सांसद ने बर्मिंघम में कंजर्वेटिव अश्विर संघा को हराया। यह सीट 2017 से उनके पास है। गिल ने प्राथमिक देखभाल और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए शोडो मंत्री के रूप में कार्य किया है। प्रीति पटेल गुजराती मूल की कंजर्वेटिव सांसद विथम एसेक्स से जीती हैं। पटेल ने अंतरराष्ट्रीय विकास राज्य सचिव सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया है, 2010 से निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कंजर्वेटिव नेता शिवानी राजा की जीत कंजर्वेटिव नेता शिवानी राजा ने लेस्टर ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। यहां उनका मुकाबला अन्य भारतीय मूल के लेबर उम्मीदवार राजेश अग्रवाल के साथ था। पंजाबी पृष्ठभूमि के प्रमुख राजनेता गगन मोहिंदरा ने दक्षिण पश्चिम हर्टफोर्डशायर में जीत हासिल की है। 2004 में पैरिश काउंसलर के रूप में अपने प्रारंभिक चुनाव के बाद मोहिंदरा 2019 से कंजर्वेटिव सांसद रहे हैं। कंजर्वेटिव सांसद सुएला ब्रेवरमैन ने लगातार चौथी बार फारेहम और वाटरलूविले निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। ये भारतवंशी भी चुने गए संसद के लिए चुने जाने वाले अन्य भारतीय मूल के सांसदों में जस अठवाल , बग्गी शंकर , सतवीर कौर , हरप्रीत उप्पल , वारिंदर जस , गुरिंदर जोसन , कनिष्क नारायण , सोनिया कुमार , सुरीना ब्रैकेनब्रिज , किरिथ एंटविस्टल , जीवुन संधेर और सोजन जोसेफ आदि शामिल हैं। एआई उम्मीदवार को मात्र 179 वोट मिले विश्व में पहली बार ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में इस बार एक एआई उम्मीदवार भी शामिल था। एआई स्टीव को मात्र 179 वोट मिले। वह ब्राइटन पवेलियन निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी था। ये भी पढ़ें: Ukraine Accident: यूक्रेन में ट्रक और मिनी बस के बीच भीषण टक्कर, 14 की मौत.

पीटीआई, लंदन। ब्रिटेन में किएर स्टार्मर के कैबिनेट में 25 मंत्रियों में रिकॉर्ड 11 महिलाएं हैं। इनमें भारतीय मूल की लिसा नंदी को संस्कृति मंत्री बनाया गया है। वह विगान से फिर से चुनकर आई हैं। 44 वर्षीय नंदी ने कहा कि ब्रिटेन के संस्कृति, मीडिया और खेल विभाग का प्रमुख बनना एक अविश्वसनीय विशेषाधिकार है। प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने शनिवार को अपनी पहली कैबिनेट बैठक बुलाई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पहली बैठक में ही लंबे समय से विवादित रही रवांडा योजना को सरकार ने रद कर दिया। स्टार्मर ने कहा कि रवांडा योजना खत्म और दफन हो गई। ब्रिटेन में अवैध रूप से आने वालों को रवांडा भेजना सुनक सरकार की प्रमुख योजना थी। एंजेला रेनर को उप प्रधानमंत्री बनाया गया नई सरकार में एंजेला रेनर को उप प्रधानमंत्री बनाया गया है। यह ब्रिटेन के इतिहास में दूसरी बार है, जब कोई महिला उप प्रधानमंत्री बनी है। राचेल रीव्स को देश की पहली महिला चांसलर ऑफ द एक्सचेकर बनाया गया है। यवेटे कूपर को गृह मंत्री, डेविड लेमी को विदेश मंत्री और जॉन हीली को रक्षा मंत्री बनाया गया है। अन्य नियुक्तियों में शबाना महमूद को न्याय मंत्री, वेस स्ट्रीटिंग को स्वास्थ्य मंत्री, ब्रिजेट फिलिप्सन को शिक्षा मंत्री और एड मिलिबैंड को ऊर्जा मंत्री नियुक्त किया गया है। उत्तरी इंग्लैंड से सीट बचाने में कामयाब रहे पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में लेबर पार्टी को बड़ी जीत मिली है। चुनाव के दौरान कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी उत्तरी इंग्लैंड से सीट बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने यार्कशायर में रिचमंड और नार्थहेलर्टन निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। भारतीय मूल के 26 सांसदों को मिली जीत ब्रिटेन में हुए चुनाव में भारतीय मूल के रिकॉर्ड 26 सांसदों को जीत मिली है। यह पांच साल पहले के 15 से अधिक है। सुनक के अलावा जीत हासिल करने वालों में 20 लेबर पार्टी से, जबकि पांच डेमोक्रेटिक पार्टी से संबंधित हैं। चुने गए प्रमुख भारतवंशी सीमा मल्होत्रा लेबर पार्टी से चुनाव लड़ी। चौथे कार्यकाल के लिए फेल्थम और हेस्टन निर्वाचन क्षेत्र को बरकरार रखा है। मल्होत्रा ने शेडो मंत्री की भूमिकाएं निभाई हैं। तनमनजीत सिंह धेसी ने लेबर पार्टी से जीत हासिल की है। हालांकि जीत का अंतर कम रहा। उन्होंने स्लोग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। नवेंदु मिश्रा ने लेबर पार्टी की ओर से स्टॉकपोर्ट सीट पर जीत मिली। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। स्टाकपोर्ट निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने गए हैं। प्रीत कौर गिल ब्रिटेन की पहली महिला सिख सांसद वहीं, प्रीत कौर गिल ने ब्रिटेन की पहली महिला सिख सांसद ने बर्मिंघम में कंजर्वेटिव अश्विर संघा को हराया। यह सीट 2017 से उनके पास है। गिल ने प्राथमिक देखभाल और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए शोडो मंत्री के रूप में कार्य किया है। प्रीति पटेल गुजराती मूल की कंजर्वेटिव सांसद विथम एसेक्स से जीती हैं। पटेल ने अंतरराष्ट्रीय विकास राज्य सचिव सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया है, 2010 से निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कंजर्वेटिव नेता शिवानी राजा की जीत कंजर्वेटिव नेता शिवानी राजा ने लेस्टर ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। यहां उनका मुकाबला अन्य भारतीय मूल के लेबर उम्मीदवार राजेश अग्रवाल के साथ था। पंजाबी पृष्ठभूमि के प्रमुख राजनेता गगन मोहिंदरा ने दक्षिण पश्चिम हर्टफोर्डशायर में जीत हासिल की है। 2004 में पैरिश काउंसलर के रूप में अपने प्रारंभिक चुनाव के बाद मोहिंदरा 2019 से कंजर्वेटिव सांसद रहे हैं। कंजर्वेटिव सांसद सुएला ब्रेवरमैन ने लगातार चौथी बार फारेहम और वाटरलूविले निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। ये भारतवंशी भी चुने गए संसद के लिए चुने जाने वाले अन्य भारतीय मूल के सांसदों में जस अठवाल , बग्गी शंकर , सतवीर कौर , हरप्रीत उप्पल , वारिंदर जस , गुरिंदर जोसन , कनिष्क नारायण , सोनिया कुमार , सुरीना ब्रैकेनब्रिज , किरिथ एंटविस्टल , जीवुन संधेर और सोजन जोसेफ आदि शामिल हैं। एआई उम्मीदवार को मात्र 179 वोट मिले विश्व में पहली बार ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में इस बार एक एआई उम्मीदवार भी शामिल था। एआई स्टीव को मात्र 179 वोट मिले। वह ब्राइटन पवेलियन निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी था। ये भी पढ़ें: Ukraine Accident: यूक्रेन में ट्रक और मिनी बस के बीच भीषण टक्कर, 14 की मौत

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Lisa Nandi UK Culture Minister Lisa Nandi Culture Minister United Kingdom Government UK Government UK Indians MP List Britain Election Britain Election Result Keir Starmer Cabinet Seema Malhotra Labour Party Tanmanjit Singh Dhesi Navendu Mishra Preet Kaur Gill Conservative Party Priti Patel Shivani Raja Gagan Mohindra Suella Braverman Jas Athwal Baggy Shankar Satvir Kaur Harpreet Uppal Warinder Jass Gurinder Josan Kanishka Narain Sonia Kumar Surina Br

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

पति सिपाही, शादी बाद पढ़ाई... अब 26 की उम्र में बनीं सांसद, जानिए कौन हैं संजना जाटवपति सिपाही, शादी बाद पढ़ाई... अब 26 की उम्र में बनीं सांसद, जानिए कौन हैं संजना जाटवपति सिपाही, शादी बाद पढ़ाई... अब 26 की उम्र में बनीं सांसद, जानिए कौन हैं संजना जाटव
और पढो »

उम्र 80 साल, रह चुके हैं CM; कितने पढ़े-लिखे हैं PM मोदी के सबसे सीनियर मंत्रीउम्र 80 साल, रह चुके हैं CM; कितने पढ़े-लिखे हैं PM मोदी के सबसे सीनियर मंत्रीनरेंद्र मोदी की नई सरकार में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.
और पढो »

आज की बैठक में कई अहम फ़ैसले किए गए : Nirmala Sitharamanआज की बैठक में कई अहम फ़ैसले किए गए : Nirmala SitharamanGST Council Meeting: मोदी 3.0 सरकार में GST काउंसिल की पहली मीटिंग आज हुई...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्‍यक्षता में कई राज्‍यों के वित्त मंत्री इस मीटिंग में शामिल हुए..
और पढो »

वो कौन सा पहला भारतीय था, जो 132 साल पहले चुनाव जीतकर बना ब्रिटिश सांसदवो कौन सा पहला भारतीय था, जो 132 साल पहले चुनाव जीतकर बना ब्रिटिश सांसदUK Elections 2024: 06 जून 1892 के दिन भारत के दादाभाई नौरोजी ऐसे पहले भारतीय बने, जिन्होंने एक सांसद के तौर पर इंग्लैंड की संसद हाउस ऑफ कामंस में प्रवेश किया.
और पढो »

UK Election 2024: ब्रिटेन की संसद में भारतीय मूल के सांसदों का बोलबाला, इन 29 उम्मीदवारों ने जीता चुनाव; पढ़ें पूरी लिस्टUK Election 2024: ब्रिटेन की संसद में भारतीय मूल के सांसदों का बोलबाला, इन 29 उम्मीदवारों ने जीता चुनाव; पढ़ें पूरी लिस्टब्रिटेन के आम चुनाव में भारतीय मूल के 29 सांसदों की जीत मिली। ब्रिटेन की पिछली संसद में भी भारतीय मूल के 29 सांसद थे। लेबर पार्टी के 19 भारतीय सांसद चुनकर हाउस ऑफ कॉमंस जाएंगे। वहीं कंजरवेटिव पार्टी से 7 भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत हासिल की है। लिबरल डेमोक्रेट्स से ब्रिटिश-भारतीय 1 सांसद और 2 उम्मीदवारों ने निर्दलीय चुनाव जीता...
और पढो »

Lisa Nandy: ब्रिटेन की सरकार में मंत्री बनीं भारतीय मूल की लिसा नंदी, जानें लेबर सांसद का भारत से क्या रिश्ता?Lisa Nandy: ब्रिटेन की सरकार में मंत्री बनीं भारतीय मूल की लिसा नंदी, जानें लेबर सांसद का भारत से क्या रिश्ता?Lisa Nandy: ब्रिटेन में आम चुनाव के अंतिम नतीजे आने के बाद नई कैबिनेट का गठन हो गया है। इसमें भारतीय मूल की सांसद लिसा नंदी को भी जगह दी गई है। 44 वर्षीय नंदी को नई लेबर सरकार में संस्कृति, मीडिया और खेल राज्य मंत्री बनाया गया है।
और पढो »



Render Time: 2026-05-04 13:14:49