Vastu Tips For Kitchen: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में किचन का बहुत महत्व होता है. यह घर का केंद्र स्थान माना जाता है, जहां से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. यहीं से सभी घरवालों की किस्मत भी तय होती है क्योंकि यह स्थान घर का हृदय और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है.
Vastu Tips For Kitchen : वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के सभी सदस्यों को किचन से ही ऊर्जा मिलती है और यह मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है इसलिए किचन को हमेशा साफ और सही रखना चाहिए. किचन केवल खाना बनाने की जगह नहीं है बल्कि यह घर की ऊर्जा को नियंत्रित करता है और समृद्धि का केंद्र माना जाता है.
वास्तु के अनुसार, घर के किचन में बासी रोटी समेत ये चार चीजें भूलकर भी नहीं होनी चाहिए. इन चीजों के किचन में होने से ना केवल मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं बल्कि घर की बरकत भी चली जाती है. साथ ही घर के सदस्यों में वाद-विवाद भी शुरू हो जाते हैं. इसलिए जल्द से जल्द किचन से इन चीजों को निकाल देना चाहिए. आइए जानते हैं किचन में किन चीजों का होना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है… वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में भूलकर भी बासी रोटी या खराब भोजन नहीं रखना चाहिए. यह गलती ना केवल सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है बल्कि घर की सकारात्मक ऊर्जा को भी नष्ट कर देती है. किचन में बासी रोटी या खराब भोजन रखने से मां अन्नपूर्णा का भी अपमान होता है इसलिए किचन या घर में सड़ा गला खाना कभी ना रखें. बहुत से लोग फ्रिज में लंबे समय तक खाने को रखते हैं और फिर बाद में फेंक भी देते हैं. बहुत से लोगों के किचन में टूटे या चटके बर्तन मिल जाते हैं, यह अशुभ माना जाता है. टूटी-फूटी क्रॉकरी किचन की सुंदरता तो कम करती ही है, साथ ही आर्थिक मोर्चे पर तंगी भी लेकर आती है. किचन में रखे बर्तन केवल खाना पकाने के काम नहीं आते बल्कि यह ऊर्जा का आदान-प्रदान भी करते हैं. वास्तु के अनुसार, ऐसे लोग कभी भी कर्ज के जाल से बाहर नहीं निकल पाते हैं और धन संबंधित समस्याएं लगी रहती है. किचन में कभी चाकू, कैंची या कोई ऐसा औजार नहीं रखना चाहिए, जिसमें जंग ली हो या टूटे-फूटे हों. किचन में ऐसे औजार रखने से कोई ना कोई परेशानी बनी रहती है और घर का माहौल भी खराब रहता है. किचन में इस तरह की चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं और घर के सदस्यों के बीच वाद-विवाद होने लगते हैं. इसलिए ऐसे औजार और उपकरण को घर से बाहर कर देना ही उचित होता है. किचन में केवल साफ और चमकदार चीजें ही रखें. वास्तु के अनुसार, किचन में भूलकर भी कूड़ा-कचरे का डिब्बा ना रखें और बिल्कुल भी गंदगी ना फैलाएं. किचन गंदा होने से मां अन्नपूर्णा की कृपा नहीं मिलती है और धन-धान्य की समस्या भी होती है. किचन में गंदगी होना ना केवल आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होगा बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी जन्म देगा. अगर सुख-शांति और समृद्धि चाहिए तो हर रोज रात को सोने से पहले किचन साफ करके सोएं और कचरे को बाहर फेंक दें.
Vastu Tips For Kitchen Things That Brings Negativity At Home Vastu Dosh From My Kitchen Vastu Dosh Kitchen Vastu Tips In Hindi Things You Should Not Keep In Kitchen किचन वास्तु टिप्स Kitchen Vastu Tips For A Happy Home Kitchen Sink Direction As Per Vastu Vastu Tips For Kitchen Facing House Vastu Tips For Kitchen In India Vastu Tips For Kitchen As Per Vastu Vastu Tips For Kitchen किचन के लिए वास्तु टिप्स Kitchen Vastu Kitchen Cleanliness Vastu Kitchen Energy Vastu Kitchen Prosperity Vastu Kitchen Negative Energy Kitchen Utensils Vastu
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Vastu Tips: आपका उत्तर मुखी घर ही आपकी समस्याओं की जड़ है? ऐसे पहचानें गलत प्रवेश द्वारVastu Tips: घर का प्रवेश द्वार केवल दिशा पर नहीं, बल्कि सही स्थान पर बनने पर ही जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लाता है. गलत स्थान पर बने द्वार से किसी भी दिशा में जीवन में समस्याएं, तनाव और नुकसान उत्पन्न हो सकते हैं. इसलिए, मुख्य द्वार की सही वास्तु योजना बेहद जरूरी है.
और पढो »
Vastu Tips: घर की इन 3 जगहों पर न लगाएं शीशा, घटने लगेगी धन की आवकवास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में गलत जगह पर शीशा लगाने से घर की ऊर्जा पर बुरा असर पड़ता है. नतीजन दरिद्रता, मानसिक तनाव और आपसी मतभेद घर में जगह बनाने लगते हैं. इसलिए शीशा लगाते वक्त कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
और पढो »
Vastu Tips For Home: घर में ये 4 चीजें कभी न रखें खाली, वरना रुक सकती है धन की बरकतVastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की कुछ चीजों को पूरी तरह खाली छोड़ना आर्थिक रुकावट और नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है. कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी भी उल्टे पांव लौट जाती हैं. आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में.
और पढो »
Vastu Tips: बासी रोटी तबाह कर देगी घर की बरकत! कभी किचन में न रखें ये 4 चीजेंवास्तु शास्त्र में रसोई घर को ऊर्जा का केंद्र माना गया है. वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, किचन में कुछ गलत चीजें रखने से घर की बरकत खत्म हो सकती है. तरक्की रुक जाती है और आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगती हैं.
और पढो »
Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के मुताबिक इन संकेतों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बदल सकती है जिंदगीVastu Tips: घर के अंदर और उसके आसपास होने वाली घटनाओं को हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ये सामान्य लग सकती हैं लेकिन इनका हमारे जीवन से गहरा संबंध होता है. धर्म-कर्म
और पढो »
Vastu Tips: अलमारी पर रखा सामान देता है घर में कंगाली को न्योता! आज ही हटाएं ये चीजेंVastu Tips:"क्या आपकी अलमारी के ऊपर भी डिब्बे, पुराने कपड़े या किताबों का ढेर लगा है? अगर हां, तो संभल जाइए! वास्तु शास्त्र के मुताबिक ये छोटी सी लापरवाही आपके मानसिक सुकून और बैंक बैलेंस दोनों को बिगाड़ सकती है.
और पढो »




