Thaipusam: थाईपुसम विशेष रूप से तमिल समुदाय के लोग धूमधाम से मनाते हैं. यह त्योहार भगवान मुरुगन (कार्तिकेय) की आराधना के लिए समर्पित है और तमिल कैलेंडर के अनुसार थाई महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. | धर्म-कर्म | धर्म
Thaipusam : थाईपुसम विशेष रूप से तमिल समुदाय के लोग धूमधाम से मनाते हैं. यह त्योहार भगवान मुरुगन की आराधना के लिए समर्पित है और तमिल कैलेंडर के अनुसार थाई महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. भगवान मुरुगन को शक्ति और साहस का देवता माना जाता है. मान्यता है कि इसी दिन माता पार्वती ने भगवान मुरुगन को वेल प्रदान की थी, जिससे उन्होंने असुरों के राजा सूरापद्मन का वध किया था. इस दिन भक्त भगवान मुरुगन की कृपा प्राप्त करने के लिए उपवास रखते हैं और कठोर तपस्या करते हैं.
भारत के अलावा, अन्य देशों की बात करें तो मलेशिया, सिंगापुर, श्रीलंका, बैंकॉक, इंडोनेशिया जैसे कुछ देशों में जहां तमिल समुदाय के लोग रहते हैं वहां भी इसे धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है. मलेशिया में थाईपुसम का सबसे बड़ा आयोजन होता है. मलेशिया की बातू गुफा में भक्त लगभग 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके आते हैं और भगवान मुरुगन की मूर्ति के दर्शन करते हैं. कई श्रद्धालु "कावड़ी" उठाकर और अपने शरीर में सुइयां व हुक चुभोकर भगवान की भक्ति प्रदर्शित करते हैं.
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
लोहड़ी पर्व में पंजाबी बिरादरी का जश्नपटना में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। महिलाओं के साथ पुरुष व बच्चों की भागीदारी होती है। यह पर्व अपनापन, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है।
और पढो »
शब-ए-बारात 2025: तारीख, महत्व और कैसे मनाएंइस खबर में शब-ए-बारात की तारीख, महत्व और इस पर्व का आयोजन कैसे किया जाता है, इस बारे में जानकारी दी गई है।
और पढो »
प्रॉमिस डे 2025: प्रेम और वादों का खास दिनप्रॉमिस डे हर साल 11 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन होता है और इसका महत्व रिश्तों में वादों की अहमियत को उजागर करना है।
और पढो »
बसंत पंचमी 2025: भारत में त्योहार कैसे मनाया जाता हैहिंदू धर्म में बसंत पंचमी एक प्रमुख त्योहार है जो ज्ञान, कला और शिक्षा की देवी सरस्वती की पूजा के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बसंत ऋतु का प्रतीक है और यह त्योहार उत्तर भारत में विशेष रूप से उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि भारत के विभिन्न राज्यों में बसंत पंचमी का त्योहार कैसे मनाया जाता है।
और पढो »
18 जनवरी 2025: दिन कैसा रहेगा, क्या करें और क्या न करेंपल्लवी एके शर्मा से जानें 18 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहेगा और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है।
और पढो »
विश्व बैंक के विशेषज्ञ ने जम्मू-कश्मीर परियोजनाओं में भारत को सही ठहरायाविश्व बैंक ने किशनगंगा और रतले जलविद्युत परियोजनाओं के संबंध में भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद में भारत को सही ठहराया है। भारत सरकार ने इस निर्णय का स्वागत किया है।
और पढो »