Cyclone Montha News: साइक्लोन मोंथा का ये नाम कैसे पड़ा, क्या होता है इसका मतलब?

Cyclone Montha समाचार

Cyclone Montha News: साइक्लोन मोंथा का ये नाम कैसे पड़ा, क्या होता है इसका मतलब?
Andhra Pradesh CycloneIndia Weather AlertTropical Cyclone Names

अरब सागर में उठ रहे चक्रवात 'मोंथा' का खतरा मंडरा रहा है, जिसके 28 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। इस चक्रवात का नाम थाईलैंड ने सुझाया था, जिसका अर्थ है 'सुगंधित फूल'। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी और ओडिशा में भी भारी बारिश की चेतावनी दी...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अरब सागर के ऊपर एक नया साइक्लोनिक तूफान चक्रवात मोंथा का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके 28 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना जताई जा रही है। इसका असर कई राज्यों पर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है और अगले कुछ दिनों में इसके और मजबूत होने की संभावना है। ऐसे में जानते हैं कि साइक्लोन मोंथा का नाम कैसे पड़ा और इसका क्या मतलब होता है? कैसे पड़ा इस चक्रवात का नाम मोंथा? उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में आने वाले चक्रवातों को उस क्षेत्र के देशों की ओर से दी गई पहले से तय लिस्ट से नाम दिए जाते हैं। मोंथा नाम का सुझाव थाईलैंड ने दिया था, जो उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नाम रखने में योगदान देने वाले 13 सदस्य देशों में से एक है। उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों का नाम भारत क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्र , नई दिल्ली की ओर से रखा जाता है, जिसे विश्व मौसम विज्ञान संगठन एशिया और प्रशांत के लिए यूएन आर्थिक और सामाजिक आयोग की देखरेख में मौसम विज्ञान विभाग चलाता है। कौन-कौन देश देते हैं चक्रवातों के नाम? इस क्षेत्र में चक्रवातों के नाम देने वाले देश हैं बांग्लादेश, भारत, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका, थाईलैंड, यमन, ईरान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात । हर देश 13 नामों की लिस्ट देता है। इन सभी को मिलाकर 169 नाम बनते हैं। जब कोई नया चक्रवात बनता है, तो आईएमडी लिस्ट में से अगला नाम चुनता है। क्या होता है इसका मतलब? थाई भाषा में मोन्था का मतलब खुशबूदार फूल या सुंदर फूल होता है। साइक्लोन मोंथा कब और कहां आएगा? मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के 26 में से 23 जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं। साइक्लोन मोंथा उत्तर-पश्चिम की ओर आंध्र तट की ओर बढ़ रहा है और 28 अक्टूबर को काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच लैंडफॉल कर सकता है। चक्रवात के करीब आने पर आईएमडी ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी समेत कई राज्यों के लिए भारी बारिश की एडवाइजरी जारी की है। ओडिशा में भी 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश होने की उम्मीद है और गंजम, गजपति, रायगढ़, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें: आंध्र, ओडिशा- बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद.

.. कब और कहां टकराएगा साइक्लोन मोंथा?

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Andhra Pradesh Cyclone India Weather Alert Tropical Cyclone Names Indian Ocean Cyclones IMD Weather Forecast Cyclone Impact Montha Name Origin Thailand Cyclone Name October Cyclone 2024

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Cyclone Montha: গভীর নিম্নচাপ পরিণত হচ্ছে ঘূর্ণিঝড়ে! মঙ্গলেই ধেয়ে আসছে সাইক্লোন মন্থা, কোথায় ল্যান্ডফল?Cyclone Montha: গভীর নিম্নচাপ পরিণত হচ্ছে ঘূর্ণিঝড়ে! মঙ্গলেই ধেয়ে আসছে সাইক্লোন মন্থা, কোথায় ল্যান্ডফল?Cyclone Montha Landfall on tuesday here is bengal weather update
और पढो »

Pawan kalyan on Montha cyclone: మొంథా తుపాను.. రంగంలోకి దిగిన పవన్ కళ్యాణ్.. అధికారులకు కీలక ఆదేశాలు..Pawan kalyan on Montha cyclone: మొంథా తుపాను.. రంగంలోకి దిగిన పవన్ కళ్యాణ్.. అధికారులకు కీలక ఆదేశాలు..Montha cyclone effect on ap: మొంథా తుపాను ఎఫెక్ట్ తో ఇప్పటికే ఏపీలోని పలు ప్రాంతాల్లో భారీగా వానలు కురుస్తున్నాయి.ఈ క్రమంలో డిప్యూటీ సీఎం పవన్ కళ్యాణ్ కాకినాడ జిల్లా ఉన్నతాధికారులతో మాట్లాడి, కీలక ఆదేశాలు జారీ చేశారు.
और पढो »

Cyclone Montha: ভয় ধরাচ্ছে ল্যান্ডফলের সময় ঘূর্ণিঝড় মন্থার গতি, কতটা প্রভাব পড়বে বাংলায়?Cyclone Montha: ভয় ধরাচ্ছে ল্যান্ডফলের সময় ঘূর্ণিঝড় মন্থার গতি, কতটা প্রভাব পড়বে বাংলায়?Cyclone Montha may hit Andhra Pradesh coast at the speed of 100km per hour
और पढो »

ભયંકર મોટું તોફાન બંગાળની ખાડીમાંથી આવશે, IMD એ આપ્યું એલર્ટ, એક-બે નહિ ચાર રાજ્યોમાં ટકરાશેભયંકર મોટું તોફાન બંગાળની ખાડીમાંથી આવશે, IMD એ આપ્યું એલર્ટ, એક-બે નહિ ચાર રાજ્યોમાં ટકરાશેCyclone Montha: બંગાળની ખાડીમાં એક ભયંકર ચક્રવાત સર્જાયું છે, અને IMD એ ચેતવણી જારી કરી છે. જાણો આ વાવાઝોડું કયા રાજ્યોમાં ત્રાટકશે
और पढो »

Tirumala Temple: మొంథా తుపాన్ ఎఫెక్ట్.. తిరుమలలో భారీగా తగ్గిన భక్తుల రద్దీ.. సర్వదర్శనానికి ఎన్నిగంటలంటే..?Tirumala Temple: మొంథా తుపాన్ ఎఫెక్ట్.. తిరుమలలో భారీగా తగ్గిన భక్తుల రద్దీ.. సర్వదర్శనానికి ఎన్నిగంటలంటే..?Montha cyclone effect in ap: తిరుమల ఆలయంలో భక్తుల రద్దీ గణనీయంగా తగ్గింది.ఈ క్రమంలో టోకెన్లు లేకుండా సర్వదర్శనానికి 8 గంటల సమయం పడుతుందని టీటీడీ అధికారులు ఒక ప్రకటనలో వెల్లడించారు.
और पढो »

மோந்தா புயல்: தமிழ்நாடு தப்பி, ஆந்திரா சிக்கியது.. ஆனா ஒரு டிவிஸ்ட்.. வானிலை மையம் அலர்ட்!மோந்தா புயல்: தமிழ்நாடு தப்பி, ஆந்திரா சிக்கியது.. ஆனா ஒரு டிவிஸ்ட்.. வானிலை மையம் அலர்ட்!Montha Cyclone: மோந்தா புயல் ஆந்திராவில் கரையை கடந்தாலும் மேகங்கள் சென்னை அருகே வர அதிக வாய்ப்புள்ளதால், மிதமான மழை முதல் கனமழை பெய்ய வாய்ப்புள்ளதாக தெரிகிறது.
और पढो »



Render Time: 2026-04-26 16:02:20