'वॉर 2' और 'कुली' का दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फिल्म के फैंस के लिए अच्छी खबर है. स्वतंत्रता दिवस के दिन फिल्म को देखने भारी भीड़ उमड़ी. ऐसे में इसकी कमाई में उछाल आया. वहीं रजनीकांत की 'कुली' इसे अभी भी टक्कर दे रही है.
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो फिल्मों का बोलबाला है. ये दो फिल्में हैं- ऋतिक रोशन की ' वॉर 2 ' और सुपरस्टार रजनीकांत की ' कुली '. यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में बनी ' वॉर 2 ' ने दर्शकों का दिल जीता है.
हालांकि पहले दिन इसका कलेक्शन बहुत खास नहीं रहा था. पिक्चर के हिंदी वर्जन ने लगभग 29 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो स्पाई यूनिवर्स में बनी फिल्म की सबसे कम ओपनिंग है. इसकी टोटल कमाई तकरीबन 51.5 करोड़ रुपये थी. वहीं रजनीकांत की 'कुली' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ रुपये की कमाई कर झंडे गाड़ दिए थे. दूसरे दिन वॉर 2 की कमाई में आया उछाल अब दोनों ही फिल्मों का दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फिल्म के फैंस के लिए अच्छी खबर है. सैकनिल्क के अनुसार, 'वॉर 2' ने अपने दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 56.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फायदा मिला, जिसके चलते फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई तकरीबन 108 करोड़ रुपये हो गई है.शुक्रवार, 15 अगस्त के दिन 'वॉर 2' के हिंदी वर्जन को 51.52 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली. इसमें ज्यादातर जनता ने पिक्चर के इवनिंग शोज देखे. दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और लखनऊ जैसे शहरों में इस फिल्म को सबसे ज्यादा देखा जा रहा है. 'वॉर 2' के हिंदी वर्जन के साथ-साथ इसके तेलुगू वर्जन को देखने के लिए भी दर्शकों की भीड़ थिएटर पहुंच रही है. इसके तेलुगू वर्जन की ऑक्यूपेंसी, 15 अगस्त के दिन 68.99 प्रतिशत रही. वहीं फिल्म के तमिल वर्जन की ऑक्यूपेंसी 54.85 प्रतिशत थी. जाहिर है कि जूनियर एनटीआर के फैंस 'वॉर 2' को हिंदी ऑडियंस से ज्यादा देख रहे हैं. Advertisement साउथ में देखी जा रहीं दोनों फिल्मेंरजनीकांत की फिल्म 'कुली' की बात करें तो ये सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. इस पिक्चर ने अपनी रिलीज के पहले दिन लगभग 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसमें तमिल वर्जन ने 44 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि सैकनिल्क की मानें तो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली. 'कुली' ने अपने दूसरे दिन तकरीबन 53.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 118.50 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है. तमिल वर्जन की ऑक्यूपेंसी, 80.70 प्रतिशत रही. वहीं इसके तेलुगू वर्जन की ऑक्यूपेंसी 85.42 के साथ सबसे ज्यादा रही और हिंदी वर्जन की ऑक्यूपेंसी 54.60 प्रतिशत थी. इससे साफ है कि तमिल और तेलुगू दर्शकों को 'वॉर 2' और 'कुली' दोनों ही पसंद आ रही हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें
रजनीकांत वॉर 2 कुली War 2 Vs Coolie War 2 Vs Coolie Box Office Collection Day 2 Coolie Box Office Collection Day 2 Coolie Box Office Collection Hrithik Roshan Jr Ntr Rajinikanth War 2 Box Office Collection Day 2 War 2 Box Office Collection War 2 Box Office
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सिर्फ 7 करोड़ में बनी इस फिल्म ने उड़ाए 'छावा' के परखच्चे, 1200% मुनाफा कूटकर बनी 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस...साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं, लेकिन तमिल फिल्म 'टूरिस्ट फैमिली' ने 7 करोड़ के बजट पर 90 करोड़ की कमाई कर 1200 प्रतिशत मुनाफा कमाया.
और पढो »
'सैयारा' के शोर में चुपके से रिलीज हुई 'महावतार नरसिम्हा', कूट रही करोड़ों, मेकर्स ने तैयार किया 2037 तक का...होम्बले फिल्म्स की एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है. फिल्म ने छठे दिन भी शानदार कमाई की है.
और पढो »
चीन में थिएटर प्रदर्शन के बॉक्स ऑफिस की कमाई अधिकचीन में थिएटर प्रदर्शन के बॉक्स ऑफिस की कमाई अधिक
और पढो »
ऋतिक की 'WAR 2' या रजनीकांत की 'Coolie', किसने जीता लोगों का दिल, पढ़ें X रिव्यूमनोरंजन | बॉलीवुड: War 2-Coolie X Review: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की ‘कुली’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म देखने वाले लोग एक्स पर अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं.
और पढो »
Coolie VS War 2: ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ के बीच चल रहे घमासान पर फैंस ने सोशल मीडिया पर दिए रिएक्शन, जनिए कौन सी फिल्म कर रही ऑडियंस के दिल पर राजCoolie VS War 2: ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ के बीच चल रहे घमासान पर फैंस ने सोशल मीडिया पर दिए रिएक्शन, जनिए कौन सी फिल्म कर रही ऑडियंस के दिल पर राज
और पढो »
39 साल पहले इस फिल्म में रजनीकांत के बेटे बने थे ऋतिक रोशन, अब ले रहे बॉक्स ऑफिस पर टक्करऋतिक रोशन की वॉर 2 और रजनीकांत की कुली आज बॉक्स ऑफिस पर आमने सामने है। लेकिन क्या आपको पता है इन दोनों ही सितारों ने 39 साल पहले एक फिल्म में साथ काम किया है। उस वक्त ऋतिक बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट रजनीकांत की फिल्म में नजर आए थे और आज वे रजनीकांत की ही फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर ले रहे...
और पढो »
