Sanjay Dutt vs Feroz khan : बॉलीवुड सुपर स्टार संजय दत्त अपने टशन के लिए जाने जाते हैं. हमेशाम मस्त-मौला अंदाज में अपनी जिंदगी जी. 90 के दशक में संजय दत्त का जबर्दस्त क्रेज था. इसी दौरान उन्होंने 80-90 के स्टाइलिश हीरो फिरोज खान के साथ एक फिल्म में काम किया. इस फिल्म को साइन करते ही संजय दत्त के बुरे दिन शुरू हो गए थे.
संजय दत्त हाल में धुरंधर फिल्म में चौधरी असलम के रोल में नजर आए थे. उनके इस रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया. संजद दत्त पिछले 45 साल से बॉलीवुड में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं.
90 के दशक में उन्होंने एक ऐसी फिल्म साइन की, जिसके बाद उनका मुश्किल समय शुरू हुआ. यह फिल्म फिरोज खान की थी. फिल्म का नाम ‘यलगार’ था. यह फिल्म 23 अक्टूबर 1992 को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्लैश अजय देवगन की फिल्म ‘जिगर’ से हुआ था. यलगार फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्ता और फिरोज खान के बीच जमकर बहस भी हुई थी. आइये जानते हैं इस फिल्म से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स…. यलगार एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म थी जिसका डायरेक्शन फिरोज खान ने किया था. मूवी में फिरोज खान, संजय दत्त, कबीर बेदी, नगमा, मनीषा कोइराला, विकी अरोड़ा, मुकेश खन्ना, दीप्ति नवल और नीना गुप्ता नजर आए थे. फिल्म की कहानी बचपन के दो दोस्तों के बीच की है जो दुश्मन बन जाते हैं. जब उनके बच्चों को एकदूसरे से प्यार हो जाता है, तो फिर दोनों परिवार क्या करते हैं, इस पर पूरी मूवी बेस्ड है. फिल्म जब रिलीज हुई तो समीक्षकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. संजय दत्त, नगमा और कबीर बेदी के काम की तारीफ हुई. फिल्म का म्यूजिक चन्नी सिंह ने कंपोज किया था. फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की खूब तारीफ हुई लेकिन मूवी की लंबाई बहुत ज्यादा थी. मूवी की स्टोरी राजीव कौल, प्रफुल पारेख, फिरोज खान ने लिखी थी. डायलॉग कमलेश पांडेय ने लिखे थे. डायरेक्श-प्रोडक्शन फिरोज खान का था. फिरोज खान नगमा की जगह किसी और एक्ट्रेस को साइन करना चाहते थे. उन्होंने जूही चावला से भी बात की थी अंडरवर्ल्ड के दबाव के चलते उन्होंने नगमा को साइन किया. दाऊद के छोटे भाई अनीस इब्राहिम ने दुबई से फिरोज खान को कई बार फोन घुमाया था. इस फिल्म का म्यूजिक चार्टबस्टर रहा था. फिल्म में 45:14 मिनट की लेंग्थ के कुल 8 गाने रखे गए थे. 15 लाख से ज्यादा ऑडियो कैसेट बिके थे. फिल्म के पॉप्युलर गानों में ‘आखिर तुम्हें आना है, जरा देर लगेगी’, ‘हो जाता है कैसे प्यार’ बहुत मकबूल हुए थे. फिल्म के गाने गीतकार सुदर्शन फकीर और अजीज कुरैशी ने लिखे थे. फिल्म का पॉप्युलर सॉन्ग ‘हो जाता है कैसे प्यार’ विकी अरोड़ा पर फिल्माया गया था. यह विकी अरोड़ा की डेब्यू फिल्म थी. फिरोज खान की बेटी लैला खान और विकी अरोड़ा क्लासमेट थे. विकी अरोड़ा का रोल शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान ने रिजेक्ट कर दिया था. फिरोज खान के पिता का रोल मुकेश खन्ना ने निभाया था. पहले इस रोल के लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन से संपर्क किया था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. मुकेश खन्ना उनसे उम्र में भी छोटे थे. फिरोज खान ने इस फिल्म में संजय दत्त को साइन किया था. सुनील दत्त से उनके अच्छे संबंध थे. सुनील दत्त ने ही उन्हें 1966 में ‘रात और दिन’ में ब्रेक दिया था. उन दिनों फिरोज खान स्ट्रगलर थे और बी ग्रेड फिल्में किया करते थे. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्त और फिरोज खान के बीच तगड़ी टशन देखने को मिली थी. दरअसल, उन्हीं दिनों क्षत्रिय फिल्म की शूटिंग बीकानेर राजस्थान में हो रही थी. जेपी दत्ता क्षत्रिय फिल्म के डायरेक्टर थे. बीकानेर फोर्ट में अचानक एक प्राइवेट जेट आया. उससे कुछ हट्टे-कट्टे लोग उतरे. उन्होंने बताया कि वो बैंगलुरू से आए हैं और फिरोज खान ने उन्हें भेजा है. वो संजय दत्त को अपने साथ लेकर ही जाएंगे. यह नजारा देखकर क्षत्रिय फिल्म की पूरी यूनिट दंग रह गई. यलगार फिल्म में 2023 में आई रनबीर कपूर की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ की झलक दिखाई दी थी. इस फिल्म में पिता का प्यार पाने के लिए बेटा गैंगस्टर बन जाता है. ऐसी ही कुछ कहानी एनिमल मूवी में भी नजर आई थी. 1975 की फिरोज खान की फिल्म ‘धर्मात्मा’ की थीम भी इसी तरह की थी. यलगार फिल्म का बजट करीब 3.56 करोड़ था. मूवी ने 3.32 करोड़ का कलेक्शन किया था. मूवी इंडिया में फ्लॉप रही थी लेकिन ओवरसीज मार्केट में अच्छा बिजनेस किया था. मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 7 करोड़ था. यह 1992 की 9वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. वहीं इसी दिन रिलीज हुई अजय देवगन-करिश्मा कपूर की फिल्म ‘जिगर’ हिट रही थी.
Yalgaar Movie Nagma Sanjay Dutt Nagma Yalgaar Thriller Film Sanjay Dutt Yalgaar Vs Ajay Devgn Jigar Yalgaar Movie Release Date Yalgaar Movie Story Yalgaar Movie Budget Yalgaar Movie Box Office Collection Yalgaar Movie Star Cast Yalgaar Movie Manisha Koirala Yalgaar Movie Heroine Name Yalgaar Movie Actress Name Yalgaar Movie Vicky Arora Yalgaar Movie Feroz Khan Sanjay Dutt Yalgaar Movie Vs Jigar Film Jigar Film Ajay Devgn
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
शिव पर बनी फिल्म में ये खास किरदार निभाना चाहते हैं Ravi Kishan, बोले- 'मैंने 34 साल जहर पिया'महादेव के प्रति गहरी आस्था रखने वाले अभिनेता और गोरखपुर से सांसद रवि किशन के लिए आध्यात्मिकता जीवन जीने की एक ऐसी शक्ति है, जिसने उन्हें बनाए रखा संतुलित...
और पढो »
तारापुर के 34 अमर शहीदों की वीरता पढ़ेंगे बिहार के बच्चे, पाठ्यपुस्तकों में शामिल होगा गौरवशाली इतिहासउपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि तारापुर के 34 अमर स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी अब बिहार के बच्चों को पाठ्यपुस्तकों में पढ़ाई जाएगी। उन्होंने तारापुर शहीद दिवस पर कहा कि यह जलियांवाला बाग के बाद स्वाधीनता संग्राम की सबसे बड़ी घटना थी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने तिलडीहा मंदिर क्षेत्र के विकास, 200 करोड़ से अधिक के इंफ्रास्ट्रक्चर, तारापुर...
और पढो »
न शाई होप न दीपेंद्र ऐरी, नेपाल के खिलाफ 34 साल का खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैचWI vs NEP Player of the Match Jason Holder: नेपाल के खिलाफ जेसन होल्डर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. होल्डर ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से 4 विकेट चटकाए.उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 4 विकेट चटकाए.
और पढो »
बिहार चुनाव में हार कर भी जीते पवन सिंह, साहित्य आजतक के मंच पर हुए भावुक, बोले- 34 साल से...साहित्य आजतक 2026 में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी आवाज और अंदाज से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. महाशिवरात्रि पर महादेव वंदना से शुरुआत करते हुए उन्होंने अपने सुपरहिट गाने लॉलीपॉप लागेलू की कहानी सुनाई, जो आरा के छोटे स्टूडियो से निकलकर विदेशों तक पहुंचा.
और पढो »
सावधान! बदलते तापमान के कारण युवाओं में बढ़ रहा ब्रेन हेमरेज का खतरा, ऐसे करें बचावप्रयागराज में युवाओं में ब्रेन हेमरेज के मामले बढ़ रहे हैं। 34 वर्षीय रवीश और 33 वर्षीय मीना जैसे कई युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। न्यूरो सर्जन डॉ.
और पढो »
7 राज्यों में बारिश, 34 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, वेदर अपडेटमौसम को लेकर IMD ने नया अलर्ट जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक अभी सर्दी कम जरूर हो रही है, लेकिन आने वाले समय में यह लौटकर आ सकती है। आइए जानते हैं मौसम विभाग ने क्या चेतावनी जारी की है।
और पढो »
