कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान इमरजेंसी लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था। इस घटना में 28 यात्री बच गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नई दिल्ली: अजरबैजान एयरलाइंस का एक विमान आज 25 दिसंबर को कजाकिस्तान में हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी कर रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, अजरबैजानी एयरलाइंस के विमान में 67 यात्री और चालक दल के 5 सदस्य सवार थे। इनमें से 28 यात्री बच गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पहली बार नहीं है जब इस कंपनी के विमान हादसों का शिकार बने हैं। यह कंपनी करीब 32 साल पुरानी है। तब से लेकर अब तक इस कंपनी के विमानों के साथ 7 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कंपनी
का मार्केट कैप 5 करोड़ रुपये भी नहीं है। कजाकिस्तान में यात्री विमान बना आग का गोला, 72 लोगों को ले जा रहा प्लेन जमीन से टकराया, 25 जिंदा बचाए गए।1992 को हुई थी शुरू अजरबैजान एयरलाइंस 7 अप्रैल 1992 को शुरू हुई थी। ऐसे में यह कंपनी करीब 32 साल से कुछ ही ज्यादा पुरानी है। इस कंपनी के विमान घरेलू और इंटरनेशनल उड़ान भरते हैं। कंपनी के पास 32 विमान हैं। इसमें एयरबस और बोईंग कंपनी के विमान शामिल हैं। कंपनी के पास बोईंग 787 ड्रीमलाइनर विमान भी है जो 200 से ज्यादा यात्रियों को एक साथ ले जा सकता है। कंपनी का हेडक्वार्टर बाकू (अजरबैजान) में है। इसमें करीब 7 हजार कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक यह एयरलाइंस यात्रियों के साथ कार्गो ट्रांसपोर्टेशन की भी सुविधा देती है। कहां-कहां तक है कनेक्टिविटी?इस कंपनी के विमानों की सीधी कनेक्टिविटी भारत समेत दुनिया के कई देशों तक है। भारत में इसके विमान दिल्ली और मुंबई आते हैं। कंपनी ने नवंबर 2022 में दिल्ली और मुंबई के लिए सर्विस शुरू की थी। दिल्ली और मुंबई के लिए हफ्ते में दो दिन ही उड़ान होती है।भारत के अलावा कंपनी के विमानों की सीधी कनेक्टिविटी अफगानिस्तान, ऑस्ट्रिया, बुलगारिया, चीन, मिस्र, फ्रांस, ईराक, इजरायल, कुवैत, पाकिस्तान, रूस, अमेरिका आदि देशों के लिए भी है। कितना है कंपनी का मार्केट कैप?विकिपीडिया के मुताबिक कंपनी की कुल संपत्ति 2.24 बिलियन मनात (करीब 4.48 करोड़ रुपये) है। यह आंकड़ा साल 2022 का है। मनात अजरबैजान की करेंसी है। जैसे हमारे देश में रुपया है। कंपनी का साल 2022 में रेवेन्यू
AIRLINE ACCIDENT KAZAKHSTAN AZERBAIJAN
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
अजरबैजान एयरलाइंस का विमान कजाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्तअजरबैजान से रूस के लिए उड़ान भरते समय एक अजरबैजान एयरलाइंस का विमान कजाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में 67 यात्री और पांच कर्मी सवार थे।
और पढो »
कजाकिस्तान में एयरलाइंस विमान क्रैशअजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान कजाकिस्तान में क्रैश हो गया, जिसमें कई घायल और मृत हुए.
और पढो »
कजाकिस्तान में विमान हादसा, कई मौतें, 28 लोग बच गएकजाकिस्तान के अकातू के पास एक अजरबैजान एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है। 28 लोग बच गए हैं। घटनास्थल पर आग लग गई है।
और पढो »
कजाकिस्तान में विमान क्रैश: 28 लोग बच गए, कई की जान जा सकती हैकजाकिस्तान के अकातू के पास एक विमान हादसे का शिकार हो गया है, जिसमें कई लोगों की जान जा सकती है.
और पढो »
कजाकिस्तान में बड़ा हादसा, अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन क्रैश, 42 की मौतकजाकिस्तान के अकातू एयरपोर्ट के नजदीक एक नागरिक विमान क्रैश कर गया है. विमान में 67 यात्री और 5 क्रू मेंबर थे. हादसे की वजह का खुलासा अभी नहीं हुआ है. लेकिन विमान के क्रैश होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें विमान को गिरते देखा जा सकता है. लैंडिंग के हिसाब से उसकी गति बहुत ज्यादा दिख रही है.
और पढो »
कजाकिस्तान में विमान दुर्घटना: 42 की मौत, 25 बचतेअजरबैजान एयरलाइंस का विमान लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई और 25 बच गए.
और पढो »