अमेरिका में अवैध भारतीयों पर संकट के बादल छाए: 104 लोगों को सैन्य विमान से वापस भेजा

अंतर्राष्ट्रीय समाचार समाचार

अमेरिका में अवैध भारतीयों पर संकट के बादल छाए: 104 लोगों को सैन्य विमान से वापस भेजा
अमेरिकाअवैध प्रवासभारतीय
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 67 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 51%

अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों पर संकट के बादल छाए हुए हैं। बुधवार को अमेरिकी सैन्य विमान से अवैध भारतीय प्रवासियों का एक जत्था लेकर अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों पर संकट के बादल छाए हुए हैं। बुधवार को अमेरिकी सैन्य विमान से अवैध भारतीय प्रवासियों का एक जत्था लेकर अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इसमें 104 अवैध भारतीय अप्रवासी थे। इसमें 30 हरियाणा, 30 गुजरात, 30 पंजाब के थे। इस जत्थे में तीन महाराष्ट्र और दो उत्तर प्रदेश से थे। इन लोगों में 25 महिलाएं और 12 नाबालिग थे। इसमें सबसे कम उम्र का यात्री मात्र चार साल का है। 25 वर्ष से कम उम्र के 48 लोग हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

ट्रंप ने जब से राष्ट्रपति पद की शपथ ली है, तब वे अवैध प्रवासियों को लेकर सख्त कदम उठा रहे हैं। प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़ों के अनुसार, 7,25,000 अवैध भारतीय अप्रवासी अमेरिका में मौजूद हैं। ये मैक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद सबसे बड़ी अवैध अप्रवासियों की आबादी है। अगले सप्ताह पीएम नरेंद्र मोदी भी अमेरिकी यात्रा पर जाने वाले हैं। ट्रंप के दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी की यह पहली यात्रा है। ऐसे में देखना होगा कि क्या अवैध प्रवाधियों को लेकर ट्रंप कुछ नरमी बरतते हैं या नहीं। हालांकि विदेश मंत्री (ईएएम) एस.जयशंकर ने पहले ही कह दिया था कि नई दिल्ली अमेरिका समेत विदेशों में अवैध रूप से रह रहे भारतीय की 'वैध वापसी' को लेकर तैयार है। राष्ट्रपति ट्रंप ने शपथ लेते ही मीडिया से बात की थी कि ऐसा इतिहास में पहली बार, हम अवैध विदेशियों का पता लगाने में लगे हैं। उन्हें सैन्य विमानों से वापस उनके देश भेजने की तैयारी हो रही है। इस मामले को लेकर पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने भारतीयों को निर्वासित करने के अमेरिका के निर्णय पर निराशा व्यक्त की है। उनका कहना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में इनका भी योगदान है। उन्हें निर्वासित करने के बजाय स्थायी निवास देना चाहिए था। पंजाब और आसपास के कई लोग जो निर्वासन का सामना कर रहे हैं, उन्होंने लाखों रुपये खर्च करके 'डंकी मार्ग' या अन्य अवैध तरीके से अमेरिका में एंट्री की थी। अब ट्रंप ऐसे अवैध अप्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रहे हैं।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News Nation /  🏆 15. in İN

अमेरिका अवैध प्रवास भारतीय ट्रंप मोदी निर्वासन प्रवासन हवाई अड्डा

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

बेटे-बहू ने कुछ नहीं बताया था... फफक कर रो पड़ी मां, अमेरिका से निकाले गए 104 भारतीय अमृतसर उतरेबेटे-बहू ने कुछ नहीं बताया था... फफक कर रो पड़ी मां, अमेरिका से निकाले गए 104 भारतीय अमृतसर उतरेillegal Indian immigrants: अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को दोपहर में 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर अमृतसर में उतर गया है.
और पढो »

अमेरिका से भारत लौटे 104 अवैध भारतीयों को लेकर शशि थरूर का अमेरिका पर तीखा हमलाअमेरिका से भारत लौटे 104 अवैध भारतीयों को लेकर शशि थरूर का अमेरिका पर तीखा हमला104 अवैध भारतीयों को अमेरिका से भारत लाई गई, इस घटना पर शशि थरूर ने अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें सैन्य विमान में रखने और हथकड़ी लगाने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीयों को हथकड़ी न लगाएं और सैन्य विमान में न भेजें।
और पढो »

अमेरिका का मिलिट्री प्लेन अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर भारत पहुंचाअमेरिका का मिलिट्री प्लेन अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर भारत पहुंचाअमेरिकी सी-147 विमान से अवैध प्रवासियों का पहला जत्था भारत पहुंचा। इस विमान में 104 भारतीय सवार थे। यह विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा, जहां पुलिस और प्रशासन तैनात थे।
और पढो »

अवैध अमेरिका से वापस लाए गए 205 भारतीयों में 40 गुजरातीअवैध अमेरिका से वापस लाए गए 205 भारतीयों में 40 गुजरातीअमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वालों पर सख्ती की आंच गुजरात तक महसूस की जा रही है। अमेरिका की तरफ से डिपोर्ट किए गए 205 भारतीयों में 40 गुजराती हैं।
और पढो »

अमेरिकी सेना अवैध प्रवासियों को भारत भेज रही हैअमेरिकी सेना अवैध प्रवासियों को भारत भेज रही हैअमेरिका अवैध प्रवासियों को अपने देश से बाहर निकालने के लिए विभिन्न कदम उठा रहा है। इस कड़ी में, अमेरिकी सेना भारतीय प्रवासियों को भारत भेजने के लिए एक विशेष उड़ान का संचालन कर रही है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, सी-17 विमान से प्रवासी भारतीय अमेरिका से भारत पहुंचने वाले हैं। यह उड़ान टेक्सास से शुरू होकर जर्मनी होते हुए अमृतसर में लैंड करेगी। इस उड़ान में लगभग 205 अवैध प्रवासी भारतीय हैं। अमेरिका में अवैध प्रवासियों की संख्या 7.25 लाख है। अमेरिकी दूतावास ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी सीमा सुरक्षा को सख्ती से लागू कर रहा है और अवैध प्रवासियों को हटा रहा है।
और पढो »

अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लौटाया गयाअमेरिका से अवैध प्रवासियों को लौटाया गयाअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अवैध प्रवासियों पर कड़ी कार्रवाई के चलते अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर 104 भारतीयों को लेकर उतरा. ये सभी अवैध रूप से अमेरिका पहुंचे थे, लेकिन ट्रंप की सख्ती के बाद उन्हें डिपोर्ट कर दिया गया है.
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 08:47:35