अमेरिकी वायुसेना का सी-17 विमान टेक्सास से भारत की ओर रवाना हुआ है, जिसमें निर्वासित भारतीयों का एक समूह है। यह विमान बुधवार सुबह अमृतसर या किसी नजदीकी एयरबेस पर उतर सकता है। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लगभग 18,000 भारतीयों को अमेरिका से वापस भेजने की तैयारी है।
अमेरिकी वायु सेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान टेक्सास से भारत की ओर रवाना हुआ है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्वासित भारत ीयों के एक समूह को लेकर यह विमान टेक्सास के पास स्थित एक एयरबेस से उड़ान भरी है। हालांकि, विमान में सवार लोगों की संख्या के बारे में कोई ठोस और आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि सी-17 विमान 140 लोगों को ले जा सकता है। अमृतसर में उतरने की संभावना है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार सुबह अमृतसर या किसी
नजदीकी एयरबेस पर उतर सकता है। भारत की ओर से अमेरिकी कार्रवाई पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अनुमान है कि अमेरिकी अधिकारियों ने निर्वासन के लिए भारत से अमेरिका गए लगभग 18,000 अवैध आप्रवासियों की पहचान की है।विदेश मंत्रालय ने निर्वासन पर चुप्पी साधी है। अमेरिकी अधिकारियों ने अपनी ओर से सीधी टिप्पणी से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई का संदेश स्पष्ट है: अवैध प्रवास का जोखिम उठाना ठीक नहीं है। यह दिखाता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अवैध प्रवासियों पर कोई नरमी दिखाने के मूड में नहीं हैं। अमेरिकी प्रशासन बीते दो हफ्ते से लगातार कार्रवाई कर रहा है लेकिन प्रवासियों को अमेरिका से निकाले जाने की बड़ी कार्रवाई के तहत पहली बार भारत में निर्वासन हो रहा है
निर्वासन भारत अमेरिका अवैध प्रवासन सी-17 ट्रंप
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
आज की प्रमुख खबरें: दिल्ली में तेज धूप, प्रयागराज में महाकुंभ, अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर सख्तीभारत में दिल्ली में धूप और ठंड, प्रयागराज में महाकुंभ का 13वां दिन, अमेरिका में अवैध प्रवासियों के निर्वासन शुरू, ममता कुलकर्णी ने संन्यास ले लिया
और पढो »
अमेरिका से अवैध अप्रवासियों का निर्वासन शुरूअमेरिका से अवैध अप्रवासियों का निर्वासन शुरू हो गया है। अमेरिकी सैन्य सी-17 विमानों ने शुक्रवार को प्रवासियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है। ट्रंप प्रशासन ने सैन्य विमानों के माध्यम से सैकड़ों अवैध अप्रवासी अपराधियों को निर्वासित किया है।
और पढो »
अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों का निर्वासन शुरूडोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका से बड़ी संख्या में अवैध अप्रवासियों को अपने देश वापस भेज दिया जा रहा है। अब इस सूची में भारत के अवैध प्रवासियों को भी शामिल किया गया है।
और पढो »
अमेरिकी विमान टेक्सास से भारत ला रहा है निर्वासित भारतीयों का समूहअमेरिकी वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान टेक्सास से भारत की ओर रवाना हुआ है। बताया जा रहा है कि विमान में निर्वासित भारतीयों का समूह है।
और पढो »
अमेरिका और कोलंबिया प्रवासियों पर टकराव में, सामानों पर टैरिफ लगायाअमेरिका और कोलंबिया इमिग्रेशन मुद्दे पर आमने-सामने आ गए हैं। दोनों देशों ने प्रवासियों के निर्वासन को लेकर एक दूसरे के सामानों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है।
और पढो »
ट्रंप के शासन में बड़े पैमाने पर निर्वासन, डिपोर्टेशन प्लान का भारतीयों पर क्या होगा असर?US Immigration Enforcement Operation: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ के बाद से ही अमेरिका में अवैध-आव्रजन का मुद्दा छाया हुआ है.
और पढो »