अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 ग्लोबमास्टर 5 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर अमृतसर के गुरु रविदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा था। इसमें 11 क्रू मेंबर और 45 अमेरिकी अधिकारी भी साथ आए। प्लेन में पंजाब के 30, हरियाणा-गुजरात के 33-33 लोग शामिल थे।
विमान अमृतसर में लैंड हुआ; 5 फरवरी को 104 को हथकड़ी-बेड़ियों में लाया गया थाये तस्वीर 5 फरवरी की है। अमेरिकी सैन्य विमान 104 भारत ीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था। अमेरिका से 119 अवैध अप्रवास ी भारत ीयों का दूसरा बैच शनिवार की रात 10 बजे पंजाब के अमृतसर पहुंचेगा। इसमें पंजाब के 67 और हरियाणा के 33 लोग सवार होंगे।विमान के अमृतसर में लैंड करने के समय को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कोई पुष्टि नहीं की है। 16 फरवरी को भी रात 10 बजे एक और विमान अप्रवासी भारत ीयों को लेकर आएगा। इससे पहले 5 फरवरी को
अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 से 104 भारतीयों को अमृतसर पहुंचाया गया था। इन लोगों के हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां डालकर लाया गया था। इस बार भारतीयों को कैसे डिपोर्ट किया जाएगा, क्या उन्हें फिर से हथकड़ी-बेड़ियां पहनाकर भेजा जाएगा, इसे लेकर कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।अमृतसर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा, 'पंजाब में अवैध अप्रवासियों के विमान उतारना गलत है। यह पंजाब को बदनाम करने की साजिश है। जो लोग गैरकानूनी तरीके से अमेरिका गए थे, उन्हें डिपोर्ट किया जा रहा है। पहले भी जो लोग डिपोर्ट हुए थे, उनमें अलग-अलग प्रदेशों के लोग थे। फिर विमान अमृतसर में क्यों उतारे जा रहे हैं। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा, 'ऐसा करके केंद्र सरकार पंजाब को बदनाम करना चाहती है। वह प्लेन को गुजरात, हरियाणा या दिल्ली में क्यों नहीं उतरवाते।' यह सोशल मीडिया पर पोस्ट किए वीडियो का स्क्रीन ग्रैब है। इसमें पिछली फ्लाइट से भारत लाए गए लोगों के पैरों में चेन बंधी हुई हैं।भारतीय अप्रवासियों को डिपोर्ट करने वाला पिछला अमेरिकी सैन्य विमान 4 फरवरी को सुबह 3 बजे अमेरिका के सैन एंटोनियो से रवाना हुआ था। यह पहली बार था जब अमेरिका ने अप्रवासियों को भेजने के लिए सैन्य विमान का इस्तेमाल किया। इससे पहले अलग-अलग रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि अमेरिका ने डिपोर्टेशन के लिए कुल 205 अवैध भारतीयों की पहचान की है। फिर डिपोर्ट किए जाने वाले 186 भारतीयों की सूची भी सामने आई थी, लेकिन जब विमान उतरा तो केवल 104 भारतीय ही सामने आए।प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक साल 2023 तक अमेरिका में करीब 7 लाख से ज्यादा अवैध प्रवासी भारतीय हैं। यह मेक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद सबसे ज्यादा हैं। अमेरिका में अवैध प्रवासियों से डील करने वाली सरकारी संस्था (ICE) के मुताबिक पिछले 3 सालों में अवैध रूप से घुसने की कोशिश में औसतन 90 हजार भारतीय नागरिकों को पकड़ा है। इन अप्रवासियों का एक बड़ा हिस्सा पंजाब, गुजरात और आंध्र प्रदेश से आ रहा है।ट्रम्प ने 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन करके अवैध अप्रवासियों की एंट्री बैन करने का ऐलान किया था। ट्रम्प ने चुनाव कैंपेन में भी अवैध अप्रवासियों को देश से निकालने का वादा किया था। उन्होंने अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन करने को कहा था। ट्रम्प का मानना है कि दूसरे देशों से लोग अमेरिका में अवैध तरीके से घुसकर अपराध करते हैं। यहां नौकरियों के बड़े हिस्से पर अप्रवासियों का कब्जा है, इससे अमेरिकी लोगों को नौकरी नहीं मिलती। ट्रम्प ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले कानून ‘लैकेन रिले एक्ट’ पर साइन किए। इस कानून के तहत फेडरल अधिकारियों को उन अवैध अप्रवासियों को हिरासत में लेकर डिपोर्ट करने का अधिकार है, जो किसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं
अवैध अप्रवास अमेरिका भारत डिपोर्टेशन अमृतसर पंजाब गुजरात हरियाणा सी-17
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
अमेरिका का मिलिट्री प्लेन अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर भारत पहुंचाअमेरिकी सी-147 विमान से अवैध प्रवासियों का पहला जत्था भारत पहुंचा। इस विमान में 104 भारतीय सवार थे। यह विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा, जहां पुलिस और प्रशासन तैनात थे।
और पढो »
बेटे-बहू ने कुछ नहीं बताया था... फफक कर रो पड़ी मां, अमेरिका से निकाले गए 104 भारतीय अमृतसर उतरेillegal Indian immigrants: अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को दोपहर में 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर अमृतसर में उतर गया है.
और पढो »
अमेरिकी सेना अवैध प्रवासियों को भारत भेज रही हैअमेरिका अवैध प्रवासियों को अपने देश से बाहर निकालने के लिए विभिन्न कदम उठा रहा है। इस कड़ी में, अमेरिकी सेना भारतीय प्रवासियों को भारत भेजने के लिए एक विशेष उड़ान का संचालन कर रही है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, सी-17 विमान से प्रवासी भारतीय अमेरिका से भारत पहुंचने वाले हैं। यह उड़ान टेक्सास से शुरू होकर जर्मनी होते हुए अमृतसर में लैंड करेगी। इस उड़ान में लगभग 205 अवैध प्रवासी भारतीय हैं। अमेरिका में अवैध प्रवासियों की संख्या 7.25 लाख है। अमेरिकी दूतावास ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी सीमा सुरक्षा को सख्ती से लागू कर रहा है और अवैध प्रवासियों को हटा रहा है।
और पढो »
अमेरिका से 104 अवैध भारतीयों को लखनऊ लाया गयाअमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 104 भारतीयों को अमेरिकी विमान से लखनऊ लाया गया है। इन निर्वासितों में तीन उत्तर प्रदेश के रहने वाले भी हैं।
और पढो »
अमेरिकी सेना का विमान अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचाअमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे भारतीय प्रवासियों को लेकर अमेरिकी सेना का एक विमान भारत पहुंच चुका है. इस विमान में कितने भारतीय हैं इसको लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा अब तक सामने नहीं आया है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया जा रहा है कि इनकी संख्या 100 से अधिक है. डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद से ये अमेरिका में रह रहे भारतीयों का पहला निर्वासन है.
और पढो »
अमेरिकी वायुसेना के विमान से 104 भारतीयों को अमृतसर में उताराअमेरिकी वायुसेना के C-17 ग्लोबमास्टर विमान से बुधवार को 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतारा गया। इन सभी को डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डिपोर्ट कर दिया गया था। कांग्रेस के नेता गुरजीत औजला ने विमान को दिल्ली में क्यों नहीं उतारे जाने पर सवाल उठाए हैं।
और पढो »