भारतीय क्रिकेट स्टार आर अश्विन को गणतंत्र दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है।
भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। इस सूची में हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले आर अश्विन का नाम भी शामिल है। क्रिकेट में किए गए उनके योगदान के लिए अश्विन को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आर अश्विन एक दशक से अधिक समय तक भारतीय क्रिकेट का एक महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं। उन्होंने न केवल गेंदबाजी से, बल्कि कई मौकों पर अपनी बल्लेबाजी से भी टीम को जीत दिलाई है। टेस्ट क्रिकेट में अश्विन का योगदान भारतीय क्रिकेट इतिहास में
हमेशा याद रखा जाएगा। वे एक असाधारण गेंदबाज हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने एक ऑलराउंडर की तरह प्रदर्शन किया है। देश और विदेश में भारत को उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से मैच जीतने में मदद मिली है। अश्विन 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य रहे हैं। पिछले एक दशक में टेस्ट क्रिकेट में वे भारतीय टीम का सबसे बड़ा और नियमित चेहरा रहे हैं। टेस्ट में उनका कद वैसा ही माना जा सकता है जैसा वनडे में विराट कोहली का है।2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में खेले गए टेस्ट सीरीज के दौरान ही संन्यास ले लिया था। 106 टेस्ट में 6 शतक और 14 अर्धशतक लगाते हुए 3503 रन बनाए हैं और 537 विकेट लिए हैं। 116 वनडे में 156 और 65 टी20 में 72 विकेट उनके नाम हैं
आर अश्विन पद्म श्री क्रिकेट भारतीय क्रिकेट टेस्ट क्रिकेट वनडे टी20
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
भारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कारमनु, गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
और पढो »
खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए भारतीय खिलाड़ीमनु, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
और पढो »
भारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कारमनु, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
और पढो »
अयोध्या राम मंदिर के आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोमपुरा को मिला पद्मश्री सम्मान, जानें किसने सौंपा था काम?Chandrakant Sompura: केंद्र सरकार ने साल 2025 के पद्म अवॉर्ड में राम मंदिर के शिल्पी आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोमपुरा को भी सम्मानित किया है। सरकार ने अयोध्या के राम मंदिर का नक्शा बनाने वाले सोमपुरा को पद्म श्री से सम्मानित किया है। सोमपुरा के दादा जी को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया...
और पढो »
पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले साहित्यकार संतराम देशवाल कौन? खिलाड़ी हरविंदर सिंह ने भी मारी बाजीSonipat News हरियाणा के साहित्यकार संतराम देशवाल और खिलाड़ी हरविंदर सिंह को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की है जिसमें 7 हस्तियों को पद्म विभूषण 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। आगे विस्तार से पढ़िए आखिर किन्हें कौन से पुरस्कार के लिए चयन किया गया...
और पढो »
केंद्र ने किया पद्म पुरस्कार 2025 का एलान, फल किसान, कठपुतली कलाकार समेत 30 गुमनाम नायकों के नामकेंद्र सरकार ने शनिवार को पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की। भीम सिंह भावेश पी दत्ताचनमूर्ति एल हंगथिंग और डॉक्टर नीरजा भटला को पद्म श्री से नवाजा गया है। गोवा के 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई और पश्चिम बंगाल के ढाक वादक गोकुल चंद्र दास को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया। सूची में कई हस्तियों के नाम...
और पढो »