खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए भारतीय खिलाड़ी

खेल समाचार

खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए भारतीय खिलाड़ी
खेल रत्न पुरस्कारमनुहरमनप्रीत सिंह
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 61 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 51%

मनु, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपियन प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने बयान में कहा, समिति की सिफारिशों और सरकार की जांच के आधार पर खिलाड़ियों, कोच, विश्वविद्यालयों को पुरस्कार देने का फैसला किया गया है। मनु -हरमनप्रीत ने ओलंपिक , गुकेश ने विश्व चैंपियनशिप में किया प्रभावित 22 वर्ष की मनु एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी बनी थीं जिन्होंने अगस्त में पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम

स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक में ही हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता। 18 वर्ष के गुकेश सबसे युवा विश्व चैंपियन बने जो पिछले साल शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक में भी सूत्रधार रहे थे। पैरा हाई जंपर प्रवीण ने पेरिस पैरालंपिक में टी64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। यह उन खिलाड़ियों की श्रेणी है जिनका घुटने से नीचे एक या दोनों पैर नहीं होता है और वे दौड़ने के लिए कृत्रिम पैर पर निर्भर होते हैं। 34 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार खेल रत्न के अलावा 34 खिलाड़ियों को 2024 में खेलों में उत्कृट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा जिसमें से एथलीट सुचा सिंह और पैरा तैराक मुरलीकांत राजाराम पेटकर को अर्जुन अवॉर्ड लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बेहतर कोचिंग देने के लिए पांच लोगों को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलेगा, जिसमें बैडमिंटन कोच एस मुरलीधरन और फुटबॉल कोच अरमांडो एगनेलो कोलाको को लाइफटाइम वर्ग में शामिल किया गया है। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेगा। वहीं, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को ओवरऑल यूनिवर्सिटी विजेता के तौर पर मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी मिलेगी। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फर्स्ट रनरअप और अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी सेकेंड रनरअप रही

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

खेल रत्न पुरस्कार मनु हरमनप्रीत सिंह प्रवीण कुमार ओलंपिक पैरालंपिक

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

भारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कारभारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कारमनु, गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
और पढो »

भारत सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया सबसे युवा चेस मास्टर डी गुकेशभारत सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया सबसे युवा चेस मास्टर डी गुकेशभारत सरकार ने शूटर मनु भाकर, चेस मास्टर डी गुकेश, हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है.
और पढो »

डी गुकेश: खेल रत्न के इतिहास में सबसे युवा विजेताडी गुकेश: खेल रत्न के इतिहास में सबसे युवा विजेताभारत सरकार ने शूटर मनु भाकर, चेस मास्टर डी गुकेश, हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है.
और पढो »

भारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानितभारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानितचार भारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिनमें दो ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश शामिल हैं।
और पढो »

मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित चार खिलाड़ीमेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित चार खिलाड़ीमनु भाकर, डी गुकेश, प्रवीण कुमार और हरमनप्रीत सिंह को 17 जनवरी को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
और पढो »

मनु भाकर को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानितमनु भाकर को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानितमनु भाकर को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 09:08:04